Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

वेरी नाइसः टैम्पो ट्रैवलर की सवारी कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

रामनगर/हल्द्वानी: रामनगर में आगामी 28 से 30 मार्च तक जी-20 समिट के आयोजन की तैयारियों को लेकर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, आईजी नीलेश आनन्द भरणे तथा जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के साथ ही अन्य अधिकारियों ने गडप्पू से रामनगर तक सड़क मार्ग का टैम्पो ट्रेवल्स में बैठकर संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान कुमाऊं आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए। गडप्पू से रामनगर तक विभिन्न दीवारों पर सौन्दर्यीकरण के कार्यों में कुमाऊंनी संस्कृति की झलक की आयुक्त ने सराहना की, और कहा कि कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा लोनिवि के द्वारा सडक के किनारें ड्रेसिंग मे तेजी की आवश्यकता है, रामनगर कोसी बैराज में पार्क, रेलिंग और आसपास के सौन्दर्यीकरण के कार्यों की सराहना करते हुये कहा कि कार्यों में अधिक गति लाने की आवश्यकता है। मंगलवार को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

आपदा कंट्रोल रूम को 24×7 सुचारू रखने के निर्देश

पौड़ी जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने जिला मुख्यालय पर वन विभाग के कार्यालय में स्थापित फायर कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में उपस्थित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि फायर कंट्रोल से संबंधित संपर्क नंबर 01368-222215 पर आने वाली आग संबंधी घटनाओं को रजिस्टर में लिपिबद्ध करते हुए तत्काल आग लगने की सूचना को रेंज ऑफिस व विकासखंड स्तर पर नामित नोडल अधिकारियों को देना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि वनाग्नि से वनस्पतियों व पशु पक्षियों को बड़ी मात्रा में नुकसान होता है। कहा कि वनाग्नि पर काबू पाने ले लिए सभी संबंधित सरकारी महकमा व आमजन को आपसी सहभागिता से कार्य करने की आवश्यकता है। ताकि वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए त्वरित गति से प्रतिक्रिया करते हुए आग पर काबू पाया जा सके। उन्होंने आपदा कंट्रोल रूम को 24x7 सुचारू रखने के निर्देश दिए है।

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

2022 तक 1,15,481 लोगों की पेंशन स्वीकृत

हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा समिति/जिला परामशदात्री समिति(बैंकिंग) की एक संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय को एल.डी.एम.(लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर) श्री संजय सन्त ने प्रस्तुतीकरण देते हुये बताया कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के अन्तर्गत हरिद्वार जनपद में योजना के प्रारम्भ से लेकर दिसम्बर,2022 तक 8,91,354 बैंक खाते खोले गये, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अन्तर्गत दिसम्बर,2022 तक 5,49,494 लोगों का बीमा कराया गया, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अन्तर्गत दिसम्बर,2022 तक 1,66,240 व्यक्तियों का बीमा कराया गया। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि 31 मार्च,2023 तक इसका जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उसे पूर्ण करते हुये बीमा योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित क...

Continue Reading
Slider

शहर यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित बनाने हेतु बेहतर कार्ययोजना तैयार

देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष कलेक्टेªट में देहरादून शहर के ‘‘ अर्बन मोबिलिटी प्लान’’ अन्तर्गत सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के सुदृढीकरण के कार्ययेजाना के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने पुलिस अधीक्षक यातायात, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि0, संभागीय परिवहन अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया कि शहर यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित बनाने हेतु बेहतर कार्ययोजना तैयार की जाए। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अर्बन टांस्पोर्ट सेल का गठन करने प्रतिदिन टास्क बनाकर डाटा एकत्रित करने, बसों के संचालन हेतु डिपो/टर्मिनल स्टेशन आधारभूत संरचना विकसित करने, नगर बसों हेतु 90 बस स्टाॅप चिन्हित करते हुए सूची उपलब्ध कराने के निर्देश संभागीय परिवहन अधिकारी को दिए तथा अपर जिलाधि...

Continue Reading
Slider

विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

देहरादून उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं मा० जिला न्यायाधीश/ मा० अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के निर्देशानुसार जनपद देहरादून के राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, नानूरखेड़ा, देहरादून में एक विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में सचिव/ वरिष्ठ सिविल जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून हर्ष यादव, द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमो लोक अदालतों एवम जनसामान्य को उपलब्ध कराए जाने वाली सुविधाएं, साइबर अपराधों आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त उक्त कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए सवालों के उत्तर भी दिए गए। शिविर में तहसीलदार सदर सोहन सिंह द्वारा राजस्व विभाग की विभिन्न योजनाओं एवम कार्यों के संबन्ध में भी जानकारी दी गई। शिविर म...

Continue Reading