रुद्रप्रयाग सेना में तैनात सैनिकों एवं भूतपर्व सैनिकों व वीर नारियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में जिला सैनिक कल्याण परिषद बैठक आयोजित की गई। बैठक में भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई जिसमें जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को जिला सैनिक कल्याण परिषद की पूर्व में आयोजित बैठक में लिए गए निर्णयों एवं कार्यवाही के संबंध में अवगत कराया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने सैनिक कल्याण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों व वीर नारियों से संबंधित जो भी समस्याओं से अवगत कराया गया है उन समस्याओं पर यथोचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा जो भी समस्या...
Continue ReadingCategory: Slider
हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा, जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए
रुद्रप्रयाग हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं को सुव्यवस्थित व नकल विहीन परीक्षा संपादित करने के लिए की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में राजकीय इंटर काॅलेज रतूड़ा में परीक्षा हेतु तैनात किए गए केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेटों व संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं जो 16 मार्च, 2023 से शुरू हो रही हैं इनके लिए जो भी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं की जानी हैं वह सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को सफलता पूर्वक संपादित कराने के लिए उत्तराखंड विद्यालयी परिषद द्वारा जो भी गाइडलाइन एवं दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं उनको सभी केंद्र व्यवस्थापक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट भली-भांति अध्...
Continue Readingप्रदेश में एच-3 एन-2 बढ़ा सकता है परेशानी प्रदेश में एच-3 एन-2 वायरस जिस तरह से अपना प्रभाव दिखा रहा है कि उससे लगता है कि आने वाले दिनों में यह वायरस परेशान कर सकता है। खबर है कि हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब में दो सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। सैंपलों की तुलना में इस बहुत कम माना जा रहा है लेकिन चिंता तो फिर भी है। जांच में एच3एन2 वायरस की पुष्टि मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. उमेश ने की है।
Continue Readingगैरसैण में विधान सत्र आज से, क्या रहेगा खास हंगामें के आसार प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण में विधान सभा सत्र आज से शुरू होगा। राज्यपाल समेत विधान सभा स्पीकर ऋतु खंडूड़ी भूषण भराड़ीसैंण पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह (सेनि.) के अभिभाषण के साथ सत्र शुरू होगा। अभिभाषण में राज्य सरकार के एक साल में कामों को रखेंगे। साथ ही भविष्य की योजनाओं पर रोशनी डालेंगे। उम्मीद की जानी चाहिए कि विपक्ष अपनी भूमिका में खरा रहेगा। खबर है कि कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं से गैरसैंण कूच करने का आह्वान किया है। ऐसे में सदन के बाहर और भीतर हंगामे के आसार हैं। सत्ता पक्ष भी पूरी तैयारी के साथ उतरा है। भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में भाजपा विधानमंडल दल की बैठक हुई। जिसमें संभावित मसलों पर चर्चा कर रणनीति तैयार की गई।
Continue Readingटिहरी : रविवारीय अवकाश के चलते पूर्व की भांति जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार जनपद क्षेत्रान्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर पहुंचे। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया गया तथा 49 अल्ट्रासाउंड कर सामाजिक कार्यों में अपना योगदान दिया गया। इन 49 अल्ट्रासाउंड में 34 अल्ट्रासाउंड गर्भवती महिलाओं के तथा 15 जनरल अल्ट्रासाउंड शामिल हैं। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को देखा तथा मरीजों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान सीएमओ डाॅ. मनु जैन, सीएमएस जिला चिकित्सालय बौराड़ी डॉ. अमित रॉय सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Continue Reading
