Slider

गड्डामुक्त सड़कों हेतु डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश

पौड़ी जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने मोटर मार्गो को गड्डा मुक्त एवं पैचलेस बनाये जाने हेतु एनआईसी कक्ष में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन मार्गो का कार्य पूर्ण होता है तत्काल उसकी फोटोग्राफ्स सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। शक्रवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी व अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि जिन-जिन मार्गो पर पैचवर्क का कार्य हो रहा है वहां मौके पर जाकर निरीक्षण करें। साथ ही उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें। जनपद में 480 किमी0 का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 135 किमी0 का कार्य पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष कार्य को भी तत्काल पूर्ण करते हुए उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी को निर्देश दिये कि सतपुली से गुमखाल मार...

Continue Reading
Sliderराजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने जेपी नड्डा से की शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हे अप्रैल माह से प्रारंभ होने वाली चारधाम यात्रा के लिए आमंत्रित किया।

Continue Reading
Slider

जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया

श्री यमुनोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। स्थलीय निरीक्षण के दौरान यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल भी उपस्थित रहे।अप्रैल माह से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा में पिछले साल की अपेक्षा इस साल अधिक तीर्थ यात्रियों की आने की संभावना है। जिसे देखते हुए यमुनोत्री धाम में यात्रा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किए जाने को लेकर जिलाधिकारी ने सभी गतिमान कार्यों को युद्ध स्तर पूरा करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि यमुनोत्री धाम में काफी कुछ कार्य कर लिए गए है। जो कार्य शेष है उनको ससमय पूरा करने के निर्देश सम्बंधित विभागों को दिए गए है। यमुनोत्री हाइवे का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने यात्रा पड़ाव रानाचट्टी के पास पड़ा मलबा को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क मार्ग को चौड़ीकरण करने को कहा।न...

Continue Reading
Slider

बैंकों के लिए ट्रांसफर पॉलिसी बनाएंगे: डॉ धन सिंह रावत

किसानों को फसली ऋण देने में अधिकारी तेजी लाएं : डॉ धन सिंह रावत सहकारिता मंत्री देहरादून। सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना मुख्यालय राजपुर रोड देहरादून में कॉपरेटिव विभाग और नाबार्ड के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने कहा कि, बैंकों के लिए ट्रांसफर पॉलिसी बनाएंगे। इसके लिए महाप्रबंधको से सुझाव मांगे गए हैं। सहकारिता मंत्री डॉ रावत ने निर्देश दिए कि, टिहरी, पौड़ी उत्तरकाशी , अल्मोड़ा जिलों में फसली ऋण बढ़ाया जाए। ज्यादा से ज्यादा किसानों को फसली ऋण दिया जाये। सहकारी बैंकों के जीएम भी फसली ऋण दें। किसानों को बीज, खाद, उर्वरक कीटनाशक, कृषि यंत्र आदि खरीदने के लिए सहकारी बैंकों के माध्यम से अल्पकालीन व दीर्घकालीन ऋण उपलब्ध कराया जाता है। सहकारी बैंक व एम पैक्स से दिए जाने वाले फसली ऋण वर्ष भर में दो बार दिया जाता है। यह ऋण सम...

Continue Reading
Slider

संयुक्त निरीक्षण कर अभी तक किए गए 105 चालान, जिलाधिकारी पहुंचे मौके पर

*यातायात सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार खुद पहुंचे मौके पर।* *पुलिस, परिवहन एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर अभी तक किए गए 105 चालान।* *संयुक्त निरीक्षण के दौरान किए गए 10 वाहन सीज, जिलाधिकारी के निर्देशन में सीज वाहनों की सवारियों को अन्य वाहनों से पहुंचाया गया गंतव्य स्थान तक।* जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार की उपस्थिति में आज पुलिस, परिवहन एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा डाइजर, नई टिहरी में वाहनों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा वाहनों में आरसी, डीएल, शीट बेल्ट, इंश्योरेंस, लाइसेंस, हेलमेट, वाहन सवारी, ओवरस्पीड, एल्कोहल, ओवरलोडिंग आदि को चेक किया गया। इस दौरान खबर लिखे जाने तक पुलिस विभाग द्वारा 83 चालान तथा परिवहन विभाग द्वारा 22 चालान कर लिए गए थे। संयुक्त निरीक्षण के दौरान 10 व...

Continue Reading