Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

जनपद वासियों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रदेश व जनपद वासियों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का यह पर्व सभी के जीवन में हर्षोल्लास लाए तथा रंगों का यह त्योहार सभी के जीवन को खुशियों के रंग से भर दे यही कामना बाबा केदारनाथ से करते हैं। उन्होंने कहा कि होली का यह पर्व बुराई पर विजय का प्रतीक है। हमें अपने जीवन से बुराई को त्यागकर सच्चाई एवं अच्छाई के मार्ग पर अग्रसर होकर समाज के विकास एवं उत्थान के लिए कार्य करना है जिससे कि जनपद विकास के पथ पर अग्रसर हो। उन्होंने होली के इस पावन पर्व को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण भाव के साथ मनाने की अपील की है।

Continue Reading
Slider

01 करोड़ 89 लाख रूपये का मुख्यमंत्री ने किया डिजिटल हस्तान्तरण

राज्य में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना शुरू की जायेगी- मुख्यमंत्री। वात्सल्य योजना के 6286 लाभार्थियों को 01 करोड़ 89 लाख रूपये का मुख्यमंत्री ने किया डिजिटल हस्तान्तरण। मुख्य सेवक सदन में ‘एकल महिला संघर्ष से सशक्तीकरण की ओर’ विषय पर आयोजित किया गया कार्यक्रम। राज्य में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना शुरू की जायेगी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के तहत आयोजित महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सप्ताह के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘एकल महिला संघर्ष से सशक्तिकरण की ओर’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में यह घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एकल महिलाओं को सम्मानित भी किया। वात्सल्य योजना के 6286 लाभार्थियों को माह फरवरी के 01 करोड़ 89 लाख रूपये का डिजिटल हस्तान्तरण मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। मुख्यमं...

Continue Reading
Slider

ग्रामों में कन्या भ्रूण हत्या न हो इस हेतु विशेष प्रयास

पिथौरागढ़- जिलाधिकारी रीना जोशी ने कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में बाल विकास एवं महिला सशक्तिकरण, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास,जिला पंचायती राज आदि विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ योजना की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए! जिलाधिकारी ने बाल विकास एवं महिला सशक्तिकरण विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद में कम लिंगानुपात वाले विकासखंड जैसे गंगोलीहाट, बेरीनाग, विण व धारचूला में लिंगानुपात बराबर करने के लिए जागरूकता अभियान के अलावा अन्य ठोस कार्य योजना भी तैयार की जाय! उन्होंने कहा कि कम लिंगानुपात वाले विकास खंडों में ऐसे गांव चिन्हित किए जाए जहां लिंगानुपात बेहद कम है तथा इन ग्रामों में कन्या भ्रूण हत्या न हो इस हेतु विशेष प्रयास किये जायें! जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को य...

Continue Reading
Slider

व्यवस्थित पार्किंग की संभावना के दृष्टिगत योजना बनाने के निर्देश

देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने पल्टन बाजार में पार्किेग की संभावनाओं के दृष्टिगत पुरानी तहसील एवं नगर कोतवाली का निरीक्षण किया इस दौरान जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को निर्देश दिए कि पुरानी तहसील में व्यवस्थित पार्किंग की संभावना के दृष्टिगत योजना बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नगर कोतवाली परिसर में पार्किंग व्यवस्था परिसर में अनावश्यक निर्माण को हटाने के साथ वाहनों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, तहसीलदार सदर सोहन सिंह रांगड़ सहित कोतवाली के कार्मिक उपस्थित रहे।

Continue Reading
Slider

साफ-सफाई न रखने पर पर नोटिस जारी किए

बागेश्वर जिलाधिकारी अनुराधा पाल के निर्देशानुसार होली पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बागेश्वर शहर के खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण करते हुए कारोबारियों को स्वच्छक एवं स्वस्थ्यक खाद्य पदार्थ निर्माण, भण्डारण, वितरण एवं विक्रय करने के लिए निर्देश दिए गए। साथ ही उन्हें बैस्ट बिफोर तिथि का ध्यान रखते हुए खाद्य सामग्री विक्रय करने के निर्देश दिए गए। खाद्य कारोबारकर्ताओं को अपने बिल कैश मैमो में खाद्य लाईसेंस/पंजीकरण संख्या अंकित करने को कहा गया। जिला अभिहित अधिकारी डॉ0 प्रकाश फुलारा ने बताया कि संयुक्त टीम द्वारा 03 मिठाई विक्रेताओं द्वारा अपने प्रतिष्ठान पर मिठाई के निर्माण तिथि अंकित न करने व 02 प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई न रखने पर पर नोटिस जारी किए गए तथा भविष्य में ऐसी लापरवाही न करने की चेतावनी भी दी गयी। साथ ही खाद्य पदार्थो की गुणवत्...

Continue Reading