पिथौरागढ़ उपजिलाधिकारी धारचूला दिवेश सासनी को निर्देशित किया गया कि जौलजीबी में लोगों द्वारा सोक पिट नहीं बनाए गए हैं और उनके द्वारा सीवर का पानी सीधे काली नदी में प्रवाहित किया जा रहा है। जौलजीबी में जिस परिवार का सीवर टैंक नहीं है वह शीघ्र बनवा लें। जौलजीबी में रोड के दोनों साइड वाहन खड़े कर, दुकान सजाकर व अन्य माध्यम से सड़क पर अतिक्रमण का कार्य किया जा रहा है जिसको हटाने के लिए कहा गया। जिलाधिकारी पिथौरागढ़ जीना जोशी की अध्यक्षता में मासिक स्टाफ समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा राजस्व, आबकारी, खनन, आपदा प्रबंधन और पूर्ति विभाग आदि के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उनके क्षेत्र में जमीन...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक निर्माण विभाग को लोक निर्माण विभाग की सड़कों को शत प्रतिशत गड्ढ़ा मुक्त करने के निर्देश दिये गये थे, लेकिन अभी भी कई जगह सड़कों पर गड्ढ़े की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने निर्देश दिये कि सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने एवं सड़कों के सुधारीकरण के लिए प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग प्रत्येक सप्ताह जिलाधिकारियों एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे। यह समीक्षा तब तक जारी रखी जायेगी, जब तक जिलाधिकारियों से लोक निर्माण विभाग की सड़कों के शत प्रतिशत गड्ढा मुक्त होने एवं सुधारीकरण की रिपोर्ट न आये। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के चारों धाम श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक आस्था के प्रमुख केन्द्र हैं। सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित एवं सुगम हो यह हम सबका दायित्व है। उन्होंने कहा कि पिछले साल की चारधाम यात्रा में जो कमियां रह गई थीं, सभी संबंधित विभागों द्...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा 23 फरवरी से 26 फरवरी 2023 को आयोजित की जाने वाली सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में किराये में शत-प्रतिशत छूट दी जाएगी। सचिव परिवहन निगम श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी ने जानकारी दी कि अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के आधार पर परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु प्रदेश के अन्दर और बाहर (परीक्षार्थी के गृह के स्थान से परीक्षा स्थान तक ) उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में आवागमन हेतु निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है।
Continue Readingपूर्व सीएम त्रिवेंद्र को लेकर प्रदेशभर में उत्साह, वीडियो उत्तराखंड दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत राजनीति के गलियारों में इन दिनों चर्चाओं में हैं। भ्रमण के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह भी देखते ही बना रहा है। जानकारों की राय में त्रिवेंद्र को लेकर प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं उत्साह बता रहा है कि आने वाला समय कुछ और बेहतर होने वाला है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की भारी-भरकम जीत के बाद मुख्यमंत्री पद संभाला था। मार्च 2021 में जब वह अपनी सरकार के चार साल पूरे होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी में जुटे थे, अचानक पार्टी ने उन्हें पद से हटा दिया। त्रिवेंद्र उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद सबसे लंबे कार्यकाल वाले दूसरे मुख्यमंत्री हैं। कांग्रेस के नारायण दत्त तिवारी ही उनसे आगे हैं। माना जा रहा था कि भाजपा नेतृत्व त्रिव...
Continue Readingजनपद पिथौरागढ़ में फैल रहे पीलिया और टाइफाइड की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी द्वारा पिथौरागढ़ में खुले में बह रहे सीवर और नाले/नालियों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी द्वारा नगरपालिका परिषद पिथौरागढ़ प्रभारी ईओ एनबी पांडे को निर्देश दिए गए कि पिथौरागढ़ के अंदर कारागार (बंदी ग्रह) पिथौरागढ़, टकाना स्थित मिश्रा भवन के निकट और पिथौरागढ़ में अन्य सभी स्थानों पर खुले में बह रहे सीवर को पाइप के द्वारा नालियों में प्रवाहित किया जाए, खुले में शिविर का पानी प्रवाहित करने वाले परिवारों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने देखा कि नालियों में अत्यधिक कूड़ा जमा है जिसके कारण पानी ठहर रहा है और गंदगी फैल रही है ऐसे में मच्छर और अन्य कीटों के पनपने की संभावना अधिक हो जाती है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। डीएम द्वारा नगर पालिका एनबी पांडे को निर्देश दि...
Continue Reading
