Slider

प्रदेश के सभी कोऑपरेटिव बैंक एनपीए कम करने का प्रयास करें

किसानों को 3 लाख रू और 5 लाख रू 0% ब्याज पर कॉपरेटिव बैंक के अधिकारी ऋण दें : डॉ धन सिंह रावत , सहकारिता मंत्री। देहरादून। 20 फरवरी 2023। सहकारिता मंत्री का धन सिंह रावत ने कहा है कि कॉपरेटिव बैंक एनपीए घटाने के लिए लक्ष्य के साथ काम करें। मंत्री डॉ रावत सहकारिता मुख्यालय मियांवाला देहरादून में आज सोमवार शाम को समीक्षा मीटिंग में बोल रहे थे। इस मीटिंग में कॉपरेटिव के बड़े अधिकारियों सहित, डीसीबी देहरादून व हरिद्वार के जीएम, डीजीएम और अन्य जिलों के जीएम वर्चुअल रूप से मीटिंग में जुड़े। मंत्री डॉ रावत ने एक- एक जिलों के डीसीबी जीएम से एनपीए की जानकारी ली। उन्होंने अल्मोड़ा और उत्तरकाशी के महाप्रबंधक को निर्देश दिए कि, इस साल भी 0% एनपीए लाया जाए। गौरतलब है कि अल्मोड़ा और उत्तरकाशी डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक का गत वर्ष 0% एनपीए था। उन्होंने देहरादून व हरिद्वार के महाप्रबंधक...

Continue Reading
Slider

बेस चिकित्सालय पिथौरागढ़ का स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी महोदय द्वारा बेस चिकित्सालय पिथौरागढ़ का स्थलीय निरीक्षण किया गया और बेस चिकित्सालय के संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा व हल्द्वानी से आ रहे उपकरण/सामग्री का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी महोदय रीना जोशी की अध्यक्षता में बेस चिकित्सालय के संचालन के संबंध में आयोजित बैठक जिला कार्यालय पिथौरागढ़ में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा बेस चिकित्सालय के संचालन हेतु शिक्षा चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक से दूरभाष के माध्यम से वार्ता की गई और बेस चिकित्सालय में शीघ्र डॉक्टरों की तैनाती की मांग की गई। जिलाधिकारी द्वारा प्राचार्य अरविंद कुमार बरोनिया को बेस चिकित्सालय में बेस चिकित्सालय के अपशिष्ट के निस्तारण हेतु डीप बरियल पिट बनाने के निर्देश दिए गए। वहीं फिलहाल के लिए क्षय रोग अस्पताल के डीप बरियल पिट का उपयोग करने के लिए कहा। ...

Continue Reading
Slider

जनता दरबार कार्यक्रम के तहत जनता की समस्याएं सुनी

टिहरी जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा जनता दरबार कार्यक्रम के तहत जनता की समस्याएं सुनी गई। इस मौके पर 16 शिकायतें/अनुरोध पत्र दर्ज किये गए। जिलाधिकारी द्वारा प्रकरणों के निस्तारण हेतु समयसीमा निर्धारित कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जनता दरबार में मीना सेमवाल सभासद न.प. परिषद् नई टिहरी ने जिला मुख्यालय स्थित विधि विहार में बंदरों के आतंक से निजात दिलाने का अनुरोध किया गया, इस पर जिलाधिकारी ने डीएफओ को तत्काल समस्या का समाधान कर टेक्निकल रिपोर्ट आज ही उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं। इसके साथ ही तहसीलदार एवं ईओ नगरपालिका परिषद् टिहरी को निर्देशित किया गया है कि खुले स्थान मंे कहीं भी कचरा न फैला हो, उसे साफ करवाना सुनिश्चित करें तथा लोगों को भी खुले मंे कचरा न फैंकने हेतु जागरूक करना सुनिश्चित करें। भगवान सिंह सजवाण ग्राम खेत प्रतापनगर ने शिकायत ...

Continue Reading
Slider

अधिकारी बोले, यातायात बाधित नहीं होना चाहिये

हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह नेऋषिकुल आॅडिटोरियम में सोमवती अमावस्या स्नान पर्व हेतु नियुुक्त पुलिस/प्रशासनिक, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की संयुक्त ब्रीफिंग में प्रतिभाग किया। व्यवस्था की दृष्टि से सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के लिये पूरे मेला क्षेत्र को पांच सुपर जोन, सोलह जोन तथा 39 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने ब्रीफिंग को सम्बोधित करते हुये कहा कि सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। उन्होंने निर्देश दिये कि जहां पर भी आपकी तैनाती की गयी है, उस तैनाती स्थल को आप अच्छी तरह से देख लें तथा जो भी व्यवस्थायें करनी हैं, उन्हें पूर्व में ही करना सुनिश्चित कर लें। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था का उल्लेख करते हुये निर्देश दिये कि ट्रैफिक डायवर्जन की जो योजन...

Continue Reading
Sliderपर्यटन

केदारनाथ यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य शुरू

रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में श्री केदारनाथ धाम वर्ष-2023 की यात्रा को सुगम, सुदृढ़ एवं सफल संचालन के लिए की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में सभी विभागों द्वारा अपनी-अपनी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं की जा रही हैं। श्री केदारनाथ धाम में संबंधित विभागों द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाएं एवं तैयारियां समय से सुनिश्चित की जाएं इसके लिए जिलाधिकारी द्वारा गत बैठक में डीडीएमए को निर्देश दिए गए कि यात्रा मार्ग से बर्फ हटवाने के लिए कार्य शीघ्रता से शुरू करें ताकि संबंधित विभागों द्वारा केदारनाथ धाम में की जाने वाली तैयारियां समय से पूर्ण की जा सकें। जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में डीडीएमए द्वारा केदारनाथ यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। अधिशासी अभियंता डीडीएमए प्रवीण कर्णवाल ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी द्वारा दिए गए न...

Continue Reading