Sliderआंदोलन

हल्द्वानी की सड़कों पर फूटा कार्मिकों का आक्रोश, जमकर हुआ प्रदर्शन

अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी सिंह रावत ने कहा कि जहां गैर भाजपा सरकार में पुरानी पेंशन बाहर कर रही हैं वहीं भाजपा शासित राज्य मैं पुरानी पेंशन नहीं दी जा रही है। 1 मई को मजदूर दिवस के दिन संसद तक मार्च किया जाना है। इस मार्च को सफल बनाने के लिए उन्होंने सभी से अपील की है। हल्द्वानीः पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर उत्तराखंड राष्ट्रीय पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने रैली का आयोजन किया। क्रांति रैली नाम से हुए इस प्रदर्शन में प्रदेश के विभिन्न कर्मचारी अधिकारी संगठनों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश प्रभारी विक्रम रावत ने कर्मचारियों से अनुरोध किया कि वह अपनी पूरी ताकत झोंक दें और इस लड़ाई को मंजिल तक पहुंचाने मैं अपना सहयोग प्रदान करें। प्रांतीय सचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि कार्मिक जीवन भर नौकरी करने के बाद भी पेंशन के हकदार नहीं हैं। यह अनुचित है। प्रदेश महिला अध्यक...

Continue Reading
Sliderपर्यटन

श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अजेंद्र अजय की अधिकारियों के साथ बैठक

वर्ष- 2023 श्री केदारनाथ धाम यात्रा के अंतर्गत केदारनाथ धाम यात्रा के सफल संचालन हेतु की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में अध्यक्ष श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अजेंद्र अजय की अध्यक्षता में जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गईं। अध्यक्ष बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि श्री केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल, 2023 को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सफल संचालन हेतु जिस स्तर से जो भी व्यवस्थाएं एवं तैयारियां की जा रही हैं, वह सभी व्यवस्थाएं 15 अप्रैल, 2023 से पूर्व ही सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ यात्रा मार्ग में बर्फ हटाने का कार्य त्वरित गति से...

Continue Reading
Slider

मातृशक्ति होगी आत्मनिर्भर, फिक्की व टेक्साइल ने बढ़ाए कदम

देहरादून। सूबे की राजधानी से फिर एक अच्छी खबर आई है। यहां फिक्की फ्लो देहरादून द्वारा टेक्सटाइल पहल के तहत सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रम का देहरादून में आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में फिक्की फ्लो देहरादून के सदस्यों द्वारा टेक्सटाइल इंडस्ट्री में रोजगार प्राप्त करने वाली महिलाओं को इसके बारे में बताया गया और उनके स्किल डेवलपमेंट के लिए कार्यशाला आयोजित की गयी। इस अवसर पर डॉ. नेहा शर्मा, फिक्की फ़्लो उत्तराखंड चैप्टर की अध्यक्ष ने कहा फिक्की फ्लो देहरादून द्वारा टेक्सटाइल सेक्टर में रोजगार चाहने वाली महिलाओं को हमारे संसथान द्वारा स्किल डेवलपमेंट से लेकर रोजगार के बारें में यह कार्यक्रम आयोजित करवाया गया है। जहाँ इन महिलाओं को टेक्सटाइल के क्षेत्र में जरूरी स्किल सिखाई गयी और इन महिलाओं को विभिन्न बुटीक, कपड़ो के शो रूम तथा दुकनों में इनको रोजगार दिलाया जायेगा। हमारा संस्थान पहले से ...

Continue Reading
Sliderपर्यटन

चंपावत को सीएम धामी ने दी बड़ी सौगात

चंपावत। शिवरात्रि के पर्व पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत स्थित श्री सप्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए। यहां उन्होंने भगवान शिव की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुखशान्ति समृद्धि एवं खुशहाली की कांमना की। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति की पताका पूरे विश्व में लहरा रही है और दुनिया भर के देश हमारी प्राचीन संस्कृति और उसके परम वैभव से परिचित हो रहे हैं। कहा कि आध्यात्मिक एवं धार्मिक रूप से उत्तराखंड को महादेव की भूमि माना जाता है। यही कारण है कि गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों को भगवान केदारनाथ की भूमि मानते हुए जहां केदारखंड पुकारा जाता है वहीं कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों को कैलाश मानसरोवर की भूमि मानते हुए मानसखंड कहा जाता है। यही कारण है कि केदारखंड के मंदिरों को विकसित करने के ...

Continue Reading
Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

आउटसोर्स के भरे जायेंगे बीआरपी-सीआरपी के 955 पदः डॉ0 धन सिंह रावत

कैबिनेट में लाया जायेगा परिषदीय परीक्षा अंक सुधार का प्रस्ताव देहरादून, सूबे में समग्र शिक्षा के अंतर्गत राज्य एवं जिला स्तरीय कार्यालयों में रिक्त बीआरपी-सीआरपी के 955 पदों को आउट सोर्स के माध्यम से भरा जायेगा, जिसके लिये नियमानुसार आउटसोर्स एजेंसी का चयन करने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड की परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को एक विषय में अंक सुधार का मौका दिये जाने संबंधी प्रस्ताव आगामी कैबिनेट में लाया जायेगा। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आज सचिवालय स्थित मुख्य सचिव सभागार में विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें मुख्य सचिव एवं वित्त सचिव सहित विभागीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि समग्र शिक्षा के अंतर्गत राज्य एवं जिला स्तरीय कार्यालयों में...

Continue Reading