Sliderपर्यटन

25 अप्रैल को खुलेंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट

25 अप्रैल को खुलेंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट। • 21 अप्रैल को बाबा की पंचमुखी मूर्ति श्री ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ धाम प्रस्थान करेगी। उखीमठ/रूद्रप्रयाग/ देहरादून :18 फरवरी। श्री केदारनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष मंगलवार 25 अप्रैल को प्रात:6 बजकर 20 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुलेंगे। जबकि 20 अप्रैल को भैरवनाथ जी की पूजा होगी तथा 21 अप्रैल शुक्रवार को भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली केदारनाथ प्रस्थान करेगी। इस दिन पंचमुखी डोली विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी विश्राम करेगी । 22 अप्रैल को रात्रि विश्राम हेतु डोली फाटा पहुंचेगी। 23 अप्रैल को पंचमुखी डोली फाटा से रात्रि विश्राम हेतु गौरीकुंड पहुंचेगी। 24 अप्रैल को पंचमुखी डोली गौरीकुंड से केदारनाथ धाम पहुंचेगी तथा 25 अप्रैल मंगलवार प्रात: 6 बजकर 20 मिनट पर श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खु...

Continue Reading
Slider

हमारे प्रदेश व देश के नागरिक पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग व प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में शुरू किया गया मिशन लाईफ हर व्यक्ति के जीवन से जुड़ा विषय है। यदि हम अपनी जीवनशैली में थोड़ा सा बदलाव करे तो आज पर्यावरण प्रदूषण की जो बड़ी चुनौती हमारे सामने खड़ी है, उससे निपटा जा सकता है और धरती को एक बड़े खतरे से बचाया जा सकता है। पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित जीवनशैली व दिनचर्या को अपनाते हुए हम पूरे विश्व को यह सन्देश दे सकते हैं कि हमारे प्रदेश व देश के नागरिक पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग व प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आईटी पार्क देहरादून स्थित गौरा देवी पर्यावरण भवन में उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा आयोजित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट कार्यशाला को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य की पहली वेस्ट टू एनर्जी प्लांट, काशीपुर ईकाई का वर्चुअल एवं प्लास्टिक वेस...

Continue Reading
Sliderहादसा

सघन चैकिंग अभियान के निर्देश

सड़क दुर्घटनाओं के पैटर्न को देखते हुए जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि सभी उपजिलाधिकारियों के लिए एल्कोमीटर व चालान बुक प्राथमिकता के अधार पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होने सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिये कि आगले दो दिन में नीलकंठ क्षेत्र में सघन अभियान चलाकर नशे में वाहन संचालन वालों के चालान करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग व लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिये कि यात्रियों की सुरक्षा दृष्टिगत रोड़ के किनारों पर क्रेश बेरियर लगाये जाने सम्बन्धी कार्यो में तेजी लाना सुनिश्चित करें। बैठक में सीओ प्रेमलाल टम्टा, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि धन सिंह कुटियाल व डीपी नौटियाल, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारिका प्रसाद सहित अन्य अधिकारी वीसी के माध्यम से उपस्थित थे। पौड़ी जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की...

Continue Reading
Slider

पौड़ीः पर्यावरण मित्रों को दी बीमारी से बचाव व रोकथाम की जानकारी

पौड़ीः स्वास्थ्य विभाग पौड़ी द्वारा एचआईवी/एड्स विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ रुचि पैन्यूली द्वारा एड्स रोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। श्रीनगर में आयोजित कार्यशाला में डा पैन्यूली ने बताया कि रोग किस प्रकार फैलता है। और हम किस प्रकार इससे बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में सबसे अधिक मृत्यु दर वाली बिमारियों में एड्स भी है। एचआईवी वायरस से होने वाले इस रोग को लाइलाज माना जाता है। उन्होने बताया कि सेक्सूअल ट्रांसमिशन से ही नही बल्कि ब्लड ट्रांसमिशन एवं नशे में प्रयोग की जाने वाली सीरिंज के इस्तेमाल से भी व्यक्ति संक्रमित हो सकता है। साथ ही गर्भवती महिला से उसके बच्चे को संक्रमण की आशंका अधिक रहती है। एचआईवी संक्रमित दंपति को शुरू से ही एआरटी थेरेपी देकर नवजात को इसकी चपेट में आने से बचाया जा सकता है। एआरटी थेरेपी से गर्भाव...

Continue Reading
Slider

ई-ग्रंथालय में पंजीकृत होंगे शत-प्रतिशत छात्र-छात्राएंः डॉ0 धन सिंह रावत

उच्च शिक्षा के पुस्तकालयों में एनईपी के अनुरूप उपलब्ध रहेंगी किताबें विभागीय मंत्री ने किया तीन दिवसीय ई-ग्रंथालय कार्यशाला का शुभारम्भ देहरादून, सूबे के राजकीय विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं को ई-ग्रंथालय में अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराना होगा, ताकि ई-ग्रंथालय के माध्यम से छात्र-छात्राओं को कैटलॉगिंग की आधुनिक डिजिटल सुविधा के साथ-साथ देश के अन्य विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में उपलब्ध पुस्तकों, शोध पत्र-पत्रिकाओं सहित अन्य पठन-पाठ्न के संसाधन भी उपलब्ध हो सकेंगे। सभी राजकीय शिक्षण संस्थानों को यह प्रक्रिया को एक माह के भीतर पूर्ण करानी होगी। इसके साथ ही राजकीय उच्च शिक्षण संस्थानों में वर्षों से बेकार पड़ी आउट ऑफ सिलेबस हो चुकी पुस्तकों को हटाकर नई पुस्तकें खरीदी जायेंगी, साथ ही ई-ग्रंथालय में एनईपी-2020 के अनुरूप नये पाठ्यक्रम की सभ...

Continue Reading