केन्द्रीय शिक्षा मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत केन्द्रीय विश्वविद्यालय व एनआईटी श्रीनगर में कुलसचिवों की तैनाती की रखी मांग एनसीईआरटी नई दिल्ली के विद्या समीक्षा केन्द्र का किया भ्रमण देहरादून/नई दिल्ली, 06 फरवरी 2023 कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने सोमवार हो नई दिल्ली में केन्द्रीय शिक्षा एव कौशल विकास मंत्री धर्मेंद प्रधान से मुलाकात की। इस दौरान डॉ0 रावत ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री से केन्द्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर में स्थाई कुलसचिव नियुक्त करने तथा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। इसके साथ ही डॉ0 रावत ने एनआईटी श्रीनगर गढ़वाल के फेज-2 के निर्माण कार्यों के लिये धनराशि स्वीकृत करने तथा एनआईटी में भी स्थाई कुलसचिव तैनाता करने की मांग की। सूबे के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने सोमवार को केन्द्रीय शिक्षा एवं कौशल विक...
Continue ReadingCategory: Slider
पिथौरागढ़ गंगोलीहाट में कृषि विभाग के सौजन्य से पीकेवीवाई योजना के अंतर्गत जैविक उत्पाद विपणन केंद्र (कृषि एवं कृषक कल्याण) का उद्घाटन जिलाधिकारी रीना जोशी एवं माननीय विधायक गंगोलीहाट फकीर राम टम्टा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया! जिसका संचालन महिला समूह जयकाशी स्वायत्त सहकारिता समूह ग्राम जजोली के द्वारा किया जा रहा है। समूह द्वारा जैविक उत्पाद जैसे मडुवा, धान , दाले ,नींबू आदि उत्पादन करके विक्रय किया जा रहा है तथा अन्य कृषक बंधुओं द्वारा भी इस विपणन केंद्र पर अपना उत्पाद लाकर विक्रय किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में मुख्य कृषि अधिकारी ऋतु टम्टा तथा खंड विकास अधिकारी गंगोलीहाट व कृषि अधिकारी राजीव प्रजापति विनीत चन्द्र ,दान सिंह आदि उपस्थित रहे
Continue Readingमुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पौड़ी में सभी एएनएम का दो दिवसीय प्रशिक्षण आरम्भ पौड़ी मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी डॉ0 प्रवीण कुमार ने बताया कि सीएमओ कार्यालय पौड़ी में एएनएम को नियमित टीकाकरण से सम्बन्धित दो दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 06/02/2023 से 07-02-2023 तक आरम्भ किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि यह प्रशिक्षण नियमित टीकाकरण में गुणात्मक सुधार के उद्देश्य से दिया जा रहा है जिससे कि एएनएम फिल्ड में जाकर बच्चों का सर्वे कर सभी बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करे, साथ ही वैक्सीन के सही भण्डारण एवं उपयोग का भी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। वर्तमान में सरकार द्वारा यूएनडीपी के साथ मिलकर ईविन पोर्टल पर वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये आनलाईन सिस्टम विकसित किया है जिससे एएनएम अपने पास उपलब्ध वैक्सीन का डाटा भी आनलाईन भरेंगी। इसका प्रशिक्षण भी एएनएम...
Continue Readingपौड़ी जिला प्रशासन गढ़वाल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कोटद्वार बर्ड फेस्टिवल 2023 में विधानसभा अध्यक्ष/स्थानीय विधायक ऋतु खंडूरी ने बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न विभागीय स्टालों व बर्ड वाचिंग से संबंधित फोटो प्रदर्शनी का निरीक्षण किया गया। भविष्य की संभावनाओं को रेखांकित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोटद्वार में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं जिसको धरातल पर उतारने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोटद्वार बर्ड फेस्टिवल को भारत ही नहीं बल्कि इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पक्षियों की 700 प्रजातियों में से 400 प्रजातियां कोटद्वार के आसपास पाया जाना पर्यटन संभावना को दर्शाता है इसी संभावनाओं को धरातल उतारने के लिए...
Continue Readingपौड़ीः नदी में डूबे दो सगे भाई, घर में कोहराम पौड़ी। खबर पौड़ी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग से है। यहां दो सगे भाई अलकनंदा नदी में डूब गए। पुलिस तलाश में जुटी है। घर में कोहराम मच गया। घटना रविवार शाम की है। बताया जा रहा है कि गांव के चार बच्चे नदी किनारे खेलने के लिए गए थे। जिसमें से दो बच्चे घर लौट गये। घर आकर बच्चों ने जो बातें बताई उससे गांव में हड़कंप मच गया। उन्होंने बताया कि उनके साथ के दो सगे भाई नदी में डूब गए हैं। पुलिस के गोताखोर बच्चों की तलाश में लगे हैं। पुलिस के मुताबिक आदेश पुत्र हीरालाल उम्र 12 वर्ष अभिषेक पुत्र हीरालाल उम्र 8 वर्ष निवासी ग्राम पुंडल देवप्रयाग पौड़ी गढ़वाल की तलाश में एस डी आर एफ श्रीनगर द्वारा देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, परन्तु अभी कुछ पता नही लग पाया।
Continue Reading
