उत्तराखण्ड की झांकी को देश मे प्रथम स्थान के लिये किया गया पुरस्कृत कर्तव्य पथ, नई दिल्ली गणतंत्र दिवस समारोह में उत्तराखण्ड राज्य की ओर से “मानसखण्ड” की झांकी प्रदर्शित की गई थी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मानासखंड थीम पर तैयार की गई थी झांकी गणतंत्र दिवस पर विभिन्न राज्यों की झांकियों में उत्तराखण्ड की “मानसखण्ड” झांकी को प्रथम स्थान के लिये पुरस्कृत किया गया है। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने यह पुरस्कार प्रदान किया। उत्तराखण्ड सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी ने राज्य की ओर से पुरस्कार प्राप्त किया।संयुक्त निदेशक श्री के0एस.0चौहान भी इस मौक़े पर मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में यह पहला अवसर है जब उत्तराखण्ड राज्य की झांकी को प्रथम पुरस्कार के लिए चुन...
Continue ReadingCategory: Slider
आयोग द्वारा सम्पादित विभिन्न परीक्षाओं के संबंध में अभ्यर्थियों से प्राप्त प्रत्यावेदन एवं विभिन्न मंचों के माध्यम से अभ्यर्थियों की पृच्छाओं के क्रम में सभी शंकाओं का समाधान करने हेतु उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा निम्नवत् अवगत कराया जाता है- प्रतीक्षा सूची से सम्बन्धित पृच्छाओं का निराकरण- आयोग द्वारा ऐसी समस्त परीक्षाओं, जिनमें सेवा नियमावली के अनुसार प्रतीक्षा सूची / 25 प्रतिशत अतिरिक्त चयन परिणाम का निर्माण किये जाने की व्यवस्था होती है, के अनुसार प्रतीक्षा सूची नियमानुसार शासन को भेजी जाती है। जैसे, प्रवक्ता, वन क्षेत्राधिकारी, सहा. वन संरक्षक आदि के एकल संवर्ग के पदों हेतु प्रतीक्षा सूची का निर्माण कराया गया है। किन्तु संयुक्त संवर्ग के पदों की सेवा नियमावली में प्रतीक्षा सूची / 25 अतिरिक्त चयन परिणाम तैयार किये जाने का कोई प्राविधान न होने के कारण आयोग द्वारा प्रतीक्षा सूची का...
Continue Readingअपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय सेवा उत्तराखण्ड शासन के समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण से जोशीमठ क्षेत्र के अन्तर्गत आयी प्राकृतिक आपदा से प्रभावित जनमानस की सहायता हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करने की अपील की है। इस सम्बन्ध में अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय सेवा के सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को संबोधित पत्र में अपेक्षा की है कि वर्तमान में जनपद चमोली के जोशीमठ क्षेत्र के अन्तर्गत आयी प्राकृतिक आपदा से आम जनमानस का जीवन प्रभावित हुआ है। आपदा की इस घड़ी में सभी का परम नैतिक कर्तव्य है कि आपदा से प्रभावित जनमानस को सहायता देने के लिये, आर्थिक सहयोग करने एवं सरकार द्वारा किये जा रहे राहत कार्यों में सहयोगी बनने का उन्होंने आह्वान भी किया है। सहायता धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष, उत्तराखण्ड के भारतीय स्टेट बैंक, सचिवालय शाखा, देहरादून में संचालित खाता संख्...
Continue Readingरुद्रप्रयाग: जनपद के सभी कार्यालयों में आम जनमानस द्वारा दर्ज की जाने वाली समस्याओं एवं आवेदन पत्रों के त्वरित निराकरण करने तथा कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए जिले के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य संपादन करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को आदेश निर्गत किए गए हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उक्त के सम्बन्ध के आदेश निर्गत करते हुए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यों में पारदर्शिता लाने तथा सभी पत्राचार एवं पत्रावलियों का संचालन 01 अप्रैल, 2023 से ई-ऑफिस के माध्यम से शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्य में सभी अधिकारी तत्परता से कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी को यह हिदायत दी है कि जन कार्यालयों द्वारा 01 अप्रैल, 2023 से ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य संपादित नहीं किया जाएगा तो ऐसे अधिकारियों का ...
Continue Readingराना गांव के तीन घरों में आग, लाखों का सामान स्वाहा खबर उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से है। यहां बड़कोट के राना गावं में मध्य रात्रि को तीन आवासीय मकानों में आग लग गई। यहां सूचना पर रात को ही पुलिस व फायस सर्विस की टीम पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने की कोशिशें हुई। लेकिन तब तक मकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। गनीमत यह रही कि अग्निकांड में कोई जन व पशुहानि नहीं हुई है।
Continue Reading
