रेकिट ने जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2023 में कॉफी टेबल बुक 'ए पाथवे फ्रॉम हाइजीन टू वेलनेस' लॉन्च की देहरादून: रेकिट की कॉफी टेबल बुक सार्वभौमिक स्वच्छता और जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में भारत की यात्रा पर केंद्रित है । आउटलुक और रेकिट द्वारा क्यूरेट की गई इस पुस्तक का संपादन अतिथि संपादक के रूप में श्री रवि भटनागर, डायरेक्टर, एक्सटर्नल अफेयर्स एंड पार्टनरशिप्स, SOA, रेकिट द्वारा किया गया है।. शीर्ष नीति निर्माताओं और विविध पृष्ठभूमि के अग्रणी चिकित्सकों द्वारा लिखी गई पुस्तक, एक स्वच्छ और स्वस्थ दुनिया की निरंतर खोज में सुरक्षा, उपचार और पोषण के लिए भारत की सार्वभौमिक स्वच्छता की यात्रा पर ध्यान केंद्रित करती है। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2023 के दौरान अमिताभ कांत, जी20 शेरपा; उपमा चौधरी, आईएएस सेवानिवृत्त। भारत सरकार के पूर्व सचिव और लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूर...
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया। जनसुनवाई में 79 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर मामले भूमि से संबंधित प्राप्त हुए इसके अतिरिक्त पेंशन, सड़क, आपदा, कोविड के दौरान राशन का भुगतान, शस्त्र लाइसेंस, गुमशुदा की तलाश करवाने, रास्ते पर गैराज बनाने, खोए हुए फोन को वापस दिलाने, जल जीवन मिशन के कार्यों की जांच कराने आदि शिकायतें प्राप्त हुई। जनसुनवाई के दौरान आज धर्मपुर निवासी फरयादी श्रीमती परीक्षा ने भूमि पर कब्जा दिलाए जाने पर जिलाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि उनके परिजनों द्वारा भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था। जिस पर मा0 न्यायालय के आदेश के उपरान्त भी परिजन कब्जा नहीं दे रहे थे। जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने कार्यवाही के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा उन्हें उनकी भूमि पर कब्जा दिलाया गया जिस पर ...
Continue Readingटिहरी मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार द्वारा जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दरबार लगाकर जनता की समस्याएं सुनी गई। इस मौके पर लगभग 08 शिकायतें/अनुरोध पत्र दर्ज किये गए। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रकरणों के निस्तारण हेतु समयसीमा निर्धारित करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जनता दरबार में अनुपस्थित अधिशासी अभियन्ता जल निगम टिहरी एवं अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान टिहरी का स्पष्टीकरण तलब किया गया। जबकि उप राजस्व अधिकारी सिंचाई खण्ड पुर्नवास टिहरी का लोगों को भ्रमित किये जाने की शिकायत पर स्पष्टीकरण तलब किया गया। जनता दरबार में रामचन्द्र ग्राम कोटीखस ने अनुसूचित ग्राम चैंरियाधार में पेयजल लाईन निर्माण में अवरोध उत्पन्न किये जाने की शिकायत की गई, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधीक्षण अभियन्ता जल निगम टिहरी को प्रकरण पर नियमानुसार जांच कर यथोचित विधिसम्मत का...
Continue Readingरुद्रप्रयाग जनपद के चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ सुविधाएं उपलब्ध हो तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित हो रही योजनाओं का लाभ सभी को उपलब्ध हो, इसके लिए समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को समस्त विभागीय पोर्टल का दैनिक अनुश्रवण कर उनका विश्लेषण कर जरूरी कार्यवाही के निर्देश जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्वास्थ्य मिशन समीक्षा बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों को दिये। एनआईसी सभागार में आयोजित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए, सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए है, कि जनपद में गर्भवती महिलाओं के प्रसव पूर्व पंजीकरण का 83 प्रतिशत लक्ष्य के सापेक्ष अप्रैल माह तक एएनसी पंजीकरण का 90 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। उन्हेांने समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को सबसे कम प्र...
Continue Readingराष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में स्पर्श कुष्ठ उन्मूलन जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक व रैली के जरिए कुष्ठ उन्मूलन का संदेश दिया गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा कुष्ठ उन्मूलन की मुहिम को साकार बनाने के लिए अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 एस0सी0एस0 मर्तोलिया ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें कुष्ठ उन्मूलन को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जानी है। बताया कि अभियान के शुभारंभ दिवस पर विद्या मंदिर इंटर कालेज बेलणी में विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक के जरिए कुष्ठ रोग के लक्षण, कुष्ठ रोग को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांति, कुष्ठ रोग के उपचार व स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। नुक्कड़ नाटक में देवभूमि उत्तराख...
Continue Reading
