Sliderहादसा

सावधान, जरा संभल कर चलें

पौड़ी, पाबौः सावधान, जरा संभल कर चलें खराब मौसम परेशानी पैदा कर सकता है। इसलिए इन दिनों अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक संभल कर चलें। यहां पौड़ी पाबौ मोटर मार्ग पर एक चीड़ का पेड़ गिरा और सड़क पर दौड़ रहा वाहन उसकी चपेट में आ गया। गनीमत रही कि जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। लेकिन सवार घायल जरूर हुए हैं। जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Continue Reading
Sliderअपराधराजनीतिराष्ट्रीय

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास का निधन

ओडिशा से एक दुखद खबर आई है। यहां के स्वास्थ्य मंत्री नब दास का निधन हो गया है। बता दें कि गत रविवार की दोपहर में उन पर जानलेवा हमला किया गया था। यह हमला किसी और ने नहीं बल्कि उनकी सुरक्षा में तैनात एक एएसआई ने किया। कार्यक्रम में शामिल होने गांधी चौक पहुंचे नब दास जैसे ही अपनी गाड़ी से उतरे, एएसआई ने उन पर फायरिंग कर दी। आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। देर रात नबा दास के पार्थिव शरीर को उनके सरकारी आवास पर लाया गया।  

Continue Reading
Slider

उत्तराखंड में 50 हजार पॉलीहाउस लगाने की है योजना

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक अच्छी खबर आई है। यहां सरकार आर्थिकी समृद्धि के लिए सराहनीय प्रयास करने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कहा कि सरकार की अगले दो साल में उत्तराखंड में 50 हजार पॉली हाउस बनाने की योजना है। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की मदद से इन पॉली हाउसों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पॉली हाउस योजना क्रियान्वयन से उत्तराखंड के किसानों को लाभ मिलेगा। उत्पादन में निश्चित रूप से बढ़ोतरी होगी।

Continue Reading
Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

संस्कृत एवं संस्कृत शिक्षा की बेहतरी को सरकार प्रतिबद्धः डॉ0 धन सिंह रावत

  संस्कृत शिक्षा परिषद व अकादमी की समस्याओं का होगा निराकरण कुलपति ने रखी मांग, उच्च शिक्षा के अधीन हो संस्कृत विश्वविद्यालय देहरादून, प्रदेश में संस्कृत भाषा को जन-जन के बीच पहुंचाने के लिये राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। इसके लिये प्रत्येक जनपद में एक-एक संस्कृत ग्राम स्थापित करने की योजना है। संस्कृत शिक्षा विभाग के अंतर्गत सभी संस्कृत विद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत नवीन पाठ्यक्रम तैयार किये जायेंगे। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद एवं संस्कृत अकादमी की समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जायेगा। संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 देवेन्द्र शास्त्री के विश्वविद्यालय को उच्च शिक्षा में शामिल करने के प्रस्ताव पर विचार किया जायेगा। संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज सचिवालय स्थित डीएमएमसी सभागार में संस्कृत शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें ...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

जोशीमठ में दरारों वाले भवनों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं

जोशीमठ में दरारों वाले भवनों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं* पानी का डिस्चार्ज घटकर 170 एलपीएम हुआ अग्रिम राहत के तौर पर 3.50 करोड़ रूपये की धनराशि 233 प्रभावित भू स्वामियों को वितरित की गई प्रभावित 105 किरायेदारों को 52.50 लाख रुपए की धनराशि तत्काल राहत के तौर पर वितरित की गई सचिव आपदा प्रबन्धन डा0 रंजीत कुमार सिन्हा ने जोशीमठ नगर क्षेत्र में हो रहे भू-धंसाव एवं भूस्खलन के उपरान्त राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे राहत व बचाव तथा स्थायी/अस्थायी पुनर्वास आदि से सम्बन्धित किये जा रहे कार्यो की जानकारी देते हुए शनिवार को बताया कि जोशीमठ में अग्रिम राहत के तौर पर 3.50 करोड़ रूपये की धनराशि 233 प्रभावित भूस्वामियों को वितरित कर दी गई है | 105 प्रभावित किरायेदारों को 52.50 लाख की धनराशि तत्काल राहत के रूप में वितरित की गई है | सचिव आपदा प्रबन्धन ने जानकारी दी है कि जोशीमठ में प्रारम्भ में न...

Continue Reading