विश्वविद्यालयों में लागू होगा समान शैक्षिक कैलेंडरः डॉ0 धन सिंह रावत छात्रों के प्रवेश, परीक्षा, परिणाम, चुनाव व दीक्षांत में होगी एकरूपता सूबे में शिक्षा की गुणवत्ता को नैक मूल्यांकन कराना होगा अनिवार्य देहरादून, सूबे में बेहतर शैक्षिक वातावरण विकसित करने के उद्देश्य से सभी राजकीय विश्वविद्यालयों में एक जैसा शैक्षणिक कैलेंडर लागू किया जायेगा। जिसके अंतर्गत विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्रों के लिये एक प्रवेश, एक परीक्षा, एक परिणाम, एक चुनाव एवं एक दीक्षांत समारोह की थीम पर कार्य करते हुये एकरूपता लाई जायेगी। जिससे छात्र-छात्राओं का समय बचने के साथ ही अन्यत्र संस्थानों में प्रवेश लेने के लिये सहूलियत रहेगी। इसके अलावा उच्च शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिये सभी शिक्षण संस्थानों को नैक मूल्यांकन कराना अनिवार्य होगा, इसके लिये कार्यशालाओं के माध्यम ये प्रशिक्षण की व्य...
Continue ReadingCategory: Slider
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को एएसआई ने मारी गोली, हालत गंभीर देहरादूनः खबर नवीन पटनायक के शासन वाले प्रांत ओडिशा से आई है। यहां के स्वास्थ्य मंत्री नब दास को ब्रजराजनगर में एक पुलिस के एएसआई गोली मारी है। बताया जा रहा है कि नब दास के सीने में 4-5 गोलियां लगी हैं। उनकी हालत गंभीर है। उन्हें एयरलिफ्ट कर भुवनेश्वर ले जाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री नब दास एक कार्यक्रम में शामिल होने ब्रजराजनगर गए थे। जैसे ही कार से उतरने लगे यहीं सुरक्षा में तैनात एएसआई गोपालदास ने ही नब दास पर फायरिंग कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। नव किशोर दास ने ओडिशा की झरसागुड़ा सीट से लगातार तीसरी बार विधायक है।
Continue Readingगौ तस्करी पर सख़्त धामी सरकार, अपराधियों पर होगी गैंगस्टर एक्ट में कारवाई उत्तराखंड में पशु तस्करों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने सख्त रुख अपना दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद उत्तराखंड पुलिस ने गिरोह बराकर पशुओं का अवैध रूप से परिवहन करने और उनकी तस्करी करने वालों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की कर दी है। डीजीपी अशोक कुमार ने सभी जिले के प्रभारियों को गौवंश संरक्षण अधिनियम 2007 से सम्बन्धित अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यह स्पष्ट कर चुके हैं कि गौ तस्करी को लेकर जो लोगों की पेशेवर तौर पर शामिल है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि प्रदेश में गौ तस्करी को रोकने एवं उसमें सक्रिय रहे अपराधियों को चिन्हित कर सभी पर सख्त कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री जी द्...
Continue Readingबेस अस्पताल श्रीनगर में मरीजों के बेड पर बनाए आयुष्मान कार्ड पौड़ी/श्रीनगर। अटल आयुष्मान डिजिटल मिशन को साकार करने में आयुष्मान मित्रो द्वारा बेस हास्पिटल श्रीनगर में निरन्तर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।जिन मरीजों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने होते हैं और वे आयुष्मान कार्यालय में आने में भी सक्षम नहीं होते उनके वार्डों में जाकर आयुष्मान मित्रों के सहयोग से आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं।। सरकार की गरीबों के हित में निशुल्क उपचार हेतु महत्वाकांक्षी योजना का समाज के अन्तिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचे इसके लिए आयुष्मान मित्रो द्वारा मरीजों एवं मरीजों के तामीरदारो से बात कर इसके फायदे की जानकारी अपने अपने गांव में बताने एवं लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु प्रेरित करने के लिए भी कार्य कर रहे है। इसी क्रम में आज आयुष्मान मित्र अंकित मंमगाई, नेहा नेगी ने वार्ड में जाकर आयुष्मान का...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उत्तराखंड राज्य में महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू किये जाने पर भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा, विभिन्न सामाजिक संगठन, बड़ी संख्या में मौजूद छात्राओं ने मुख्यमंत्री श्री धामी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कोई राज्य एवं समाज तभी विकसित हो सकता है, जब हमारी मातृशक्ति सशक्त हो। राज्य में महिलाओं को नौकरी में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को बरकरार रखने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये गये। विधानसभा से राज्य की महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का विधेयक पास किया गया। जिस पर माननीय राज्यपाल से भी मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में रा...
Continue Reading
