पौड़ी जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना, राज्य सेक्टर व केन्द्र पोषित व बाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा प्रस्तुत आंकडे विभागीय आंकड़ें में एकरुपता नहीं होने पर जिलाधिकारी ने सहायक जिला अर्थ एवं सख्याधिकारी व विभागीय कम्पयूटर ऑॅपरेटर के जनवरी माह के वेतन रोकने के निर्देश दिये हैं। जिला योजना में प्राथमिक शिक्षा, कृषि, लोनिवि निर्माण खण्ड व वन विभाग की खराब स्थिति पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया है। शनिवार को आयोजित जिला योजना, राज्य सेक्टर व केन्द्र पोषित व बाह्य सहायतित योजनाओं की बैठक में प्राथमिक शिक्षा, कृषि, लोनिवि निर्माण खण्ड व वन विभाग को अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष खराब प्रगति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया है। विभागों द्वारा वित...
Continue ReadingCategory: Slider
रुद्रप्रयाग सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित 02 किमी0 पैदल चलकर ग्राम मल्यासू तल्ला में ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। ग्राम चौपाल के दौरान ग्राम प्रधान मल्यासू तल्ला विमल चौहान ने जिलाधिकारी को गांव की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया, जिसमें उन्होंने गांव को सड़क मार्ग से जोडने की मांग तथा गांव में पेयजल आपूर्ति की भी व्यवस्था को दूरस्थ करने की मांग इसके साथ ही मुख्य सड़क मार्ग से गांव के पैदल मार्ग को भी ठीक कराने की मांग साथ ही उन्होंने जंगली जानवरों से ग्रामीणों की फसलों को किये जा रहे नुकसान के लिये घेरबाड़ की भी मांग की गयी। उन्होंने गांव में सौर ऊर्जा द्वारा लगायी गयी खराब स्ट्रीट लाईटों को बदलवाने । गांव में प्राचीन मन्दिर डूब क्षेत्र में आने के कार...
Continue Readingपौड़ीकलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में नार्को को-ऑर्डिनेशन सेंटर, (एन.सी.ओ.आर.डी.) समिति की बैठक आयोजित की गयी। शासन के दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने नशामुक्ति, नशीले पदार्थों के अवैध उत्पादन रोकथाम और नियंत्रण के संबंध में पूर्व में दिये गये विभागों को निर्देशों की अनुपालन आख्या का विवरण प्राप्त किया। उन्होंने नेशनल मेंटल हेल्थ प्रोग्राम के अन्तर्गत स्वास्थ्य विभाग को विभिन्न विद्यालयों, बाल गृहों अथवा महत्वपूर्ण संस्थानों में नशा मुक्ति के विरुद्ध जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा महत्वपूर्ण स्थलों पर नारकोटिक्स, नशा मुक्ति रोकथाम आधारित थीम पर विभिन्न विभागों के समन्वय से डिस्प्ले बोर्ड, पोस्टर और बैनर चस्पा करने को निर्देशित किया। उन्होंने जनपद में स्थित नशा मुक्ति केंद्रों का समय-समय पर औचक निरीक्षण करने तथा सरकारी अस्पताल...
Continue Readingपिथौरागढ़: विकासखंड कनालीछीना के ग्राम टुंडी भ्रमण पर पहुंची जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी का ग्राम वासियों ने हर्ष के साथ स्वागत किया। जिलाधिकारी ने ग्राम टुंडी में विकासशील कार्यों और ग्राम वासियों की समस्या के बारे में जाना। टुंडी वासियों ने जिलाधिकारी को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया तथा ग्राम प्रधान विश्राम राम ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को डीएम के समक्ष रखा, जिनमें से प्रमुख समस्याएं पीएमजीएसवाई की डौडा बारमौ से टुंडी गांव तक सड़क, ब्रह्मचारी इष्ट देव के मंदिर के मेला स्थल पर धर्मशाला, एएनएम भवन निर्माण, टुंडी गांव से असुर देव के मंदिर तक सीसी मार्ग, पंचायत घर/जनसंवाद ग्रह आदि हैं। इन सभी समस्याओं के शीघ्र निराकरण करने का जिलाधिकारी ने ग्राम वासियों को आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय ग्राम टुंडी में विद्यार्थियों के लिए बने मध्यान्ह भोजन को विद्यार्थियों के सा...
Continue Readingजोशीमठ में पानी के डिस्चार्ज घटकर 171 एलपीएम हुआ * जोशीमठ में अग्रिम राहत के तौर पर 3.36 करोड़ रूपये की धनराशि 224 प्रभावित भू स्वामियों को वितरित की गई* प्रभावित 95 किरायेदारों को 47.50 लाख रुपए की धनराशि तत्काल राहत के तौर पर वितरित की गई *जोशीमठ में उद्यान विभाग की भूमि पर मॉडल प्री फैब्रिकेटेड शेल्टर का निर्माण कार्य जारी, शीघ्र पूरा होने की संभावना *ढाक गांव, चमोली में प्री फैब्रिकेटेड ट्रांजिशन सेंटर हेतु भूमि विकास का कार्य जारी * सर्वेक्षण में दरारों वाले भवनों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं सचिव आपदा प्रबन्धन डा0 रंजीत कुमार सिन्हा ने जोशीमठ नगर क्षेत्र में हो रहे भू-धंसाव एवं भूस्खलन के उपरान्त राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे राहत व बचाव तथा स्थायी/अस्थायी पुनर्वास आदि से सम्बन्धित किये जा रहे कार्यो की शुक्रवार को मीडिया सेंटर सचिवालय में मीडिया को जानकारी देते हुए ब...
Continue Reading
