Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

स्वास्थ्य मंत्री ने किया कोरोनेशन अस्पताल में मेडिट्रीना हार्ट सेंटर का विधिवत शुभारम्भ

हृदय रोगियों को मिले बेहतर उपचारः डॉ0 धन सिंह रावत कोरोनेशन अस्पताल में मेडिट्रीना हार्ट सेंटर का विधिवत शुभारम्भ अस्पताल में मिलेगी बच्चों की सर्जरी सहित अन्य कार्डियेक सुविधाएं सीजीएचएस, बीपीएल एवं आयुष्मान कार्ड धारकों को मिलेगा लाभ देहरादून, जिला कोरोनेशन अस्पताल देहरादून में पीपीपी मोड़ में संचालित मेडिट्रीना ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल के हार्ट सेंटर में अब बच्चों की हार्ट सर्जरी सहित अन्य सभी कार्डियेक डिजीज का बेहतर उपचार मिल सकेगा। यही नहीं इस सेंटर में सीजीएचएस लाभार्थियों, आयुष्मान कार्ड धारकों व आरबीएसके योजना के अंतर्गत विशेष छूट के साथ लोगों का इलाज किया जायेगा। यह बात स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने कोरोनेशन अस्पताल देहरादून में मेडिट्रीना हार्ट सेंटर के उद्घाटन समारोह में कही। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश के हृदय रोगियों को देहरादून में ही हार्ट सर्जरी एवं अन्य कार्डि...

Continue Reading
Slider

सांसद हरिद्वार ने पुलिस परेड की सलामी ली

हरिद्वार। डाॅ0 रमेश पोखरियाल ’निशंक’ मा0 सांसद हरिद्वार ने बृहस्पतिवार को 74 वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन, रोशनाबाद में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस परेड की सलामी ली। डाॅ0 रमेश पोखरियाल ’निशंक’ का पुलिस लाइन परिसर रोशनाबाद पहुंचने पर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया। मा0 सांसद हरिद्वार ने सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया। इसके बाद परेड के लिये तैयार विशेष वाहन के माध्यम से पूरे परेड का निरीक्षण किया। मुख्य अतिथि के निरीक्षण के बाद परेड कमाण्डर श्री मनोज ठाकुर के नेतृत्व में कदम ताल मिलाते हुये परेड का संचालन हुआ। इसमें सबसे आगे यातायात पुलिस की टुकड़ी, उसके बाद क्रमशः सशस्त्र पुलिस, महिला पीएसी, नागरिक पुलिस, महिला पुलिस, होमगार्ड तथा पीआरडी की टुकड़ी थी। इनके पीछे इण्टरसेप्टर, मोबाइल फोरेंसिक वैन, डाॅग स्क्वाइड, बम निरोधक दस्ता, पुलिस कण्ट्रोल रूम, क्राउण्ड कण्ट्रोल टीम, अग्निशमन एवं आपा...

Continue Reading
Slider

राजस्व ग्रामों को नियमित पुलिस व्यवस्था

रुद्रप्रयाग शासन के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद रुद्रप्रयाग के राजस्व पुलिस व्यवस्था के अधीन वाले राजस्व ग्रामों को नियमित पुलिस व्यवस्था के अधीन थाना व चौकियों में सम्मिलित करने हेतु आदेश निर्गत किए गए हैं। जिन राजस्व ग्रामों को पुलिस व्यवस्था के अधीन थाना व चौकियों में सम्मिलित किया गया है उनमें रिपोर्टिंग पुलिस चौकी चोपता, थाना ऊखीमठ के अतर्गत कुल 24 राजस्व गांवों को शामिल किया गया है जिनमें राजस्व ग्राम तुंगनाथ, चोपता, बनियाकुंड, दुगलबिट्टा, पोथीबासा, पैलिंग, औरिंग, उथिंड, कुहेड़, उषाड़ा, हुड्डू, कांडा, सेमार, बंरगाली, भनकुण्ड, गुण्डाग्वाड़, चिनग्वाड़, गुज्जरग्वाड़, ढिलनाग्वाड़, लक्ष्मणग्वाड़, कैल, जगपुड़ा, पाब व मक्कू को सम्मिलित किया गया है। रिपोर्टिंग पुलिस चौकी चोपता थाना रुद्रप्रयाग के अंतर्गत 80 राजस्व गांवों को शामिल किया गया है जिनमें कांडा, उर्खोली, बछनी,...

Continue Reading
Slider

हमारा देश विभिन्न सम्प्रदायों, भाषाओं, जातियों एवं संस्कृतियों से परिपूर्ण राष्ट्र

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारा देश विभिन्न सम्प्रदायों, भाषाओं, जातियों एवं संस्कृतियों से परिपूर्ण राष्ट्र है। इन सभी अनेकताओं को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य हमारे संविधान ने किया है। नये भारत के निर्माण में हमें संविधान में उल्लिखित न्याय, स्वतंत्रता, समानता तथा भाईचारे के मूलभूत लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति संकल्प लेने की आवश्यकता है। गुरुवार को गांधी पार्क, देहरादून में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित ’सामूहिक वन्देमातरम् गायन कार्यक्रम’ को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से हमारी नई पीढ़ी एवं युवा साथियों को देश के गौरवशाली इतिहास से परिचित होने का अवसर मिलता है। हमारा देश विविध प्रकार के संप्रदायों, भाषाओं, जातियों व संस्कृतियों से परिपूर्ण राष्ट्र है। अनेकता में एकता ही भारत की विशेषता है। उन्होंने कहा कि प...

Continue Reading
Slider

जखेटी के समीप सड़क हादसा, दो की मौत

पौड़ीः जखेटी के समीप सड़क हादसा, दो सरकारी कर्मचारियों की मौत पौड़ी (पहाड़ ख़बरसार) मंडल मुख्यालय से एक दुखद खबर आई है। यहां कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर जखेटी पीपली पानी के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें दो सरकारी कर्मचारियों की मौत हो गई। हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है। सीओ सदर प्रेमलाल टम्टा से मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार शाम जखेटी पीपलीपानी के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर पुलिस को मिली। जिसके बाद एसडीआरएफ तथा फायर सर्विस टीम द्वारा मौके पर पहुंच रेस्क्यू कर वाहन में सवार लोगों को जिला चिकित्सालय पौड़ी लाया गया। उन्होंने बताया कि वाहन में सवार 4 लोगों में से दो व्यक्ति 36 वर्षीय आशीष नेगी तथा 48 वर्षीय कृष्णा बिष्ट गंभीर रूप से घायल हो गए तथा वाहन में सवार दो अन्य व्यक्ति 42 वर्षीय कुलदीप बिष्ट तथा 40 वर्षीय विपिन भट्ट को चिकित्सकों द्...

Continue Reading