Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों और सचिवालय के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि भारत की आजादी के बाद, देश का संविधान बनाने वालों ने यह निर्णय लिया कि देश को गणतांत्रिक देश बनाना है। इसके बाद संविधान बनाकर इसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया। हमारे संविधान का एक महत्त्वपूर्ण अंश यह भी है कि भारत के प्रत्येक नागरिक को समान अवसर का अधिकार प्राप्त है। मुख्य सचिव ने कहा कि इसका एक उदाहरण देश के राष्ट्रपति पद पर आसीन श्रीमती द्रोपदी मुर्मू हैं। कठिन परिस्थितियों के बावजूद वे कभी हिम्मत नहीं हारी, और कहां से कहां तक पहुंची। यह हमारे संविधान की ही देन है। भर्तियों में भ्रष्टाचार जैसी घटनाओं के चलते आज उत्तराखण...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सबको मिलकर योगदान देना होगा। 2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। जन भागीदारी एवं जन सहयोग से उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Slider

सभी को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर रहने की आवश्यकताः डीके कोटिया

सभी को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर रहने की आवश्यकताः डीके कोटिया गणतंत्र दिवस पर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष ने ध्वज फहराया देहरादूनः राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण कार्यालय में 74वें गणतंत्र दिवस की धूम रही। ध्वजारोहण के निर्धारित समय ठीक 9 बजकर 30 मिनट पर प्राधिकरण के अध्यक्ष डीके कोटिया जी ने ध्वज फहराया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम सब को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संविधान में व्यक्तिगत, सामाजिक, प्रशासनिक समेत तमाम प्रावधान हैं। जहां भी हम पिछड़ रहे हैं उनमें आत्म निरीक्षण की आश्यकता है। उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाइयां दी। इस मौके पर प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूणेंद्र चौहान जी ने कहा कि संविधान में बताए प्रावधानों के अनुरूप व्यवहार हम सब की जिम्मेदारी है। सिस्टम से लेकर आम नागरिक के तौर पर इस दिशा मे...

Continue Reading
Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

राष्ट्रीय मतदाता दिवस

टिहरी 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद मुख्यालय विकास भवन परिसर स्थित बहुउद्देशीय हाॅल नई टिहरी में ‘‘वोट जैसा कुछ नही, वोट जरूर डालेंगे हम‘‘ विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस मौके पर अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ ली गई। इसके साथ ही भारत के मा. मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुुमार के निर्वाचन संबंधी संदेश का प्रसारण, आयोग द्वारा लाॅंच किया गया गीत ‘‘मैं भारत हूं‘‘ का प्रसारण, रंगोली प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। साथ ही रंगोली, पेंटिंग, निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मजबूत लोकतंत्र की बुनियाद में शतप्रतिशत मत...

Continue Reading
Slider

प्रीफ्रेब्रिकेटेड शेल्टर निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जोशीमठ में आपदा प्रभावितों के लिए उद्यान विभाग की भूमि और ढाक गांव में बनाए जा रहे प्रीफ्रेब्रिकेटेड शेल्टर निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यो में तेजी लाते हुए जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जोशीमठ में आपदा प्रभवितों के लिए टीसीपी तिरहा के पास उद्यान विभाग की भूमि और ढाक गांव के निकट केन्द्रीय भवन अनुसंधान संस्थान रूडकी के सहयोग से वन-बीएचके, टू-बीएचके व थ्री-बीएचके के प्रीफ्रेब्रिकेटेड शेल्टर बनाए जा रहे है। उद्यान विभाग की भूमि पर बन रहे प्री फैब एक दो दिन में तैयार हो जाएंगे। वही ढाक गांव में भूमि चयन होने के बाद भूमि समतलीकरण, बिजली, पानी, सीवर आदि की व्यवस्था हेतु कार्यवाही आरंभ हो चुकी है। जिलाधिकारी ने आपदा प्रभावितों के लिए बनाए जा रहे प्री फैब निर्माण कार्यो का स...

Continue Reading