टिहरी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज जनपद मुख्यालय में डाईजर चैक से कलेक्ट्रेट परिसर नई टिहरी तक विभिन्न आयु वर्ग में क्रास कन्ट्री दौड़ का आयोजन किया गया। युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में प्रातः 10 बजे जनपद मुख्यालय में डाईजर चैक से कलेक्ट्रेट परिसर नई टिहरी तक बालिका वर्ग, जूनियर वर्ग/सीनियर वर्ग तथा अधिकारी/कर्मचारी वर्ग की क्रास कन्ट्री रेस आयोजित की गई। क्रास कन्ट्री दौड़ में बालिका वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर नई टिहरी से बबीता नेगी प्रथम, जी.जी.आई.सी. बौराड़ी से आईशा द्वितीय तथा के.वी. नई टिहरी से मानसी भण्डारी तृतीय स्थान पर रही। बालक वर्ग में प्रा.इ.का. बौराड़ी से महेश मिश्रवाण प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर नई टिहरी से अजीत शाह द्वितीय तथा रा.प्रा.इ.का. बौराड़ी से कपिल सिंह तृतीय स्थान पर रहे। वहीं अधिकारी/कर्मचारी वर्ग में पीआरडी कार्यालय के विनोद कुमार प्रथम, शिक्षक के.वी. स्कूल के उपे...
Continue ReadingCategory: Slider
पौड़ीः पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे दो फरार आरोपी दबोचे पौड़ीः अपराध वर्कआउट में जनपद पुलिस हाल में एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस दल ने दो इनामी अपराधियों को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। जानकारी है कि एक को तमिलनाडु तो दूसरे आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया गया है। अरुण राज चैल्ल्या नाम का शातिर लगातार तक श्रीनगर, ऋषिकेश और रुद्रप्रयाग समेत प्रदेश के कई अन्य विभिन्न हिस्सों से भी लोगो को अपनी ठगी का शिकार बना रहा था, वहीं करोड़ो रुपए की ठगी करने के बाद अभियुक्त अपना स्थान लगातार बदल रहा था। अब पुलिस ने अभियुक्त को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है। जिसने पुलिस के समक्ष करोड़ो रुपए की ठगी करने की बात को स्वीकारा कर ली है। दूसरे मामले में रिखणीखाल क्षेत्र में आभूषणों को चमकाने के नाम पर ठगी को अंजाम देने वाले अभियुक्त को भी जिला पुलिस टीम ने बिहार से दबोच लिया है। एसएसपी ने बताया...
Continue Readingमुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु नेसचिवालय में पिरूल (चीड़ की पत्ती) के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर पिरूल से विद्युत उत्पादन हेतु लगाए गए कुछ प्लांट संचालक भी उपस्थित थे। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जंगलों को आग से बचाने के लिए पिरूल का निस्तारण आवश्यक है। उन्होंने पिरूल के निस्तारण के लिए उसके विभिन्न उपयोगों पर शोध किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पिरूल से ब्रिकेट्स बनाकर ईंधन के रूप में उपयोग की सम्भावनाएं तलाशी जाएं। उन्होंने कहा कि प्रयोग के रूप में स्कूलों में मिड डे मील के लिए प्रयोग हो रहे रसोई गैस आदि के उपलब्ध न होने के समय इन बिकेट्स को ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे पिरूल का उपयोग हो सकेगा, इस रोजगार से जुड़े लोगों को एक बाजार भी मिलेगा। साथ ही, जंगलों को आग से बचाया जा सकेगा। उन्होंन...
Continue Readingजिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जोशीमठ में आपदा प्रभावितों के लिए उद्यान विभाग की भूमि और ढाक गांव में बनाए जा रहे प्रीफ्रेब्रिकेटेड शेल्टर निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यो में तेजी लाते हुए जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जोशीमठ में आपदा प्रभवितों के लिए टीसीपी तिरहा के पास उद्यान विभाग की भूमि और ढाक गांव के निकट केन्द्रीय भवन अनुसंधान संस्थान रूडकी के सहयोग से वन-बीएचके, टू-बीएचके व थ्री-बीएचके के प्रीफ्रेब्रिकेटेड शेल्टर बनाए जा रहे है। उद्यान विभाग की भूमि पर बन रहे प्री फैब एक दो दिन में तैयार हो जाएंगे। वही ढाक गांव में भूमि चयन होने के बाद भूमि समतलीकरण, बिजली, पानी, सीवर आदि की व्यवस्था हेतु कार्यवाही आरंभ हो चुकी है। जिलाधिकारी ने आपदा प्रभावितों के लिए बनाए जा रहे प्री फैब निर्माण कार्यो का स...
Continue Readingदेहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने परेड ग्राउण्ड का स्थलीय निरीक्षण करते हुए गणंतत्र दिवस की तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मौसम विभाग की बारिश की चेतावनी को दृष्टिगत रखते हुए व्यवस्था बनाई जाए। इस दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड ग्राउण्ड पर सेना एवं अर्द्धसेनिक बल, पुलिस परेड की रिहर्सल का अवलोकन किया। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने परेड ग्राउण्ड पर संचालित निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण कार्याें का निरीक्षण करते हुए गणतंत्र दिवस से पूर्व कार्यों को युद्धस्तर पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान ने परेड मैदान पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की रिहर्सल के साथ ही विभिन्न तैयारिया...
Continue Reading
