पिथौरागढ़ राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी रीना जोशी ने पिथौरागढ़ स्थित महिला चिकित्सालय पहुंचकर नवजात शिशुओं को कंबल वितरित किए एवं महिला मरीजों की सुविधा के दृष्टिगत महिला वार्डों हेतु हीटर वितरित किए! इस अवसर पर जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में भर्ती महिलाओं, नवजात शिशुओं एवं उनकी माताओं का हालचाल जाना तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के निर्देश दिए! जिलाधिकारी ने बालिका शिशु को जन्म देने वाली माताओं को राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई दी तथा प्रेरित किया कि वे अपनी बेटियों का लालन-पालन अच्छे से करें तथा बड़ी होने पर उन्हें अच्छी शिक्षा भी प्रदान करें! जिलाधिकारी ने महिला चिकित्सालय को 25 कंबल उपलब्ध कराने वाली लक्ष्य महिला सशक्तिकरण समिति पिथौरागढ़ एवं 21 हीटर उपलब्ध कराने वाले राज्य आंदोलनकारी गोपू मैहर के परोपकारी कार...
Continue ReadingCategory: Slider
पौड़ी अंत्योदय कार्ड धारको के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं के द्वारा दिये जा रहे लाभों का समग्र रुप से आंकलन, अनुश्रवण, अन्तर विभागीय समन्वय एवं छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को शामिल करते त्वरित गति से योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु निर्माणाधीन सॉफ्टवेयर की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में सम्पन्न हुई। मंगलवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि अंत्योदय कार्ड धारको के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए संचालित केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की स्थिति वन क्लिक पर उपलब्ध हो सके इस हेतु सिंगल विण्डों सिस्टम के रुप में यह सॉॅफ्वेयर तैयार किया जा रहा है। कहा कि साफ्वेयर में विकासखण्ड नैनीडाण्डा व यमकेश्वर को प्रायोगिक तौर पर शामिल किया जायेगा। उन्होने जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एनआईसी को निर्देश दिये कि सॉफ्टवेयर को प्रायोगिक तौर पर संच...
Continue Readingदेहरादून अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा ने अवगत कराया है कि गणतंत्र दिवस समारोह को 2023 कोविड महामारी को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में समस्त स्वतंन्त्रा सग्रांम सेनानियों एवं उनके आश्रितों को निवास स्थान पर 25 जनवरी को सम्मानपूवर्क शाॅल एवं सम्मान पत्र भेेंट करने हेतु अधिकारी नामित किए गए है। नामित अधिकारियों में उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल स्वतंत्रता संग्राम सैनानी राम प्रताप बहुगुणा निवास यमुना कालोनी तथा अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परजिनों को शाॅल एवं सम्मान पत्र भेंट करने हेतु उप निदेशक जलागम डाॅ0 आर पी सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी गोरधन सिंह , सहायक निदेशक रेशम विभाग नरेश कुमार , सहायक सेवायोजन अधिकारी आर.पी. तिवारी , नायब तहसीलदार जसपाल सिंह राणा,तहसीलदार सोहन सिह रांणड अधिक्षक अभियंता उत्तराखण्ड जल संस्थान नमित रमोला को...
Continue Readingदेहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनसुनवाई में 72 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि से सम्बन्धित प्राप्त हुई इसके अतिरिक्त एडमिशन दिलवाने, प्लाट में विद्युत पोल लगाने, प्रापर्टी डीलर द्वारा रास्ता रोके जाने, बस सेवा शुरू करने, पीएमजीएसवाई लाखामण्डल-नाड़ा मोटर मोर्ग मकान, नहर, रास्ता, कृषि भूमि का मुआवजा दिलाने, चिकित्सालय में अल्ट्रासाउण्ड न किये जाने, इन्टरकालेज में आर्ट कक्षा संचालित करने, शस्त्र लाईसेंस दिलाने, वृद्वावस्था पेंशन दिलाने, बहु द्वारा मारपीट करने, बेटे द्वारा घर में न घुसने देने आदि शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विभागीय अधिकारी शिकायतकर्ता की शिकायत को निस्तारण के उपरान्त सूचित करें तथा प्रयास करें कि शिकायतकर्ता शिकायत के निस्तारण से संतुष्ट रहें तथा ऐसी शिकायतें जो मा0 न्यायालय में विचारधीन ह...
Continue Readingसीएम ने भर्ती परिक्षाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए शासन स्तर पर हर 15 दिन में समीक्षा की जाए: सीएम पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी को निर्देश दिए है कि भर्ती परीक्षाओं में तेजी लाने के लिए शासन स्तर पर प्रत्येक 15 दिन में समीक्षा बैठक की जाय। सभी विभागों से रिक्त पदों का पूरा ब्यौरा लेकर जल्द से जल्द अधियाचन भेजे जाएं।जहां पर तदर्थ और आउटसोर्सिंग आदि के माध्यम से नियुक्तियां होनी हैं उनमे भर्ती प्रक्रिया में भी तेजी लायी जाये।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य के युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर दिए जायेंगे। उन्होंने कहा की सभी भर्ती प्रक्रियाएं पूर्ण पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित की जाएं। भर्ती प्रक्रियाओं में अगर कोई भी गड़बड़ी के प्रयास करे तो उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 तक उ...
Continue Reading
