Slider

मुख्यमंत्री ने किया आयुष शिविर का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया आयुष शिविर का शुभारंभ उत्तराखण्ड को बताया आयुष का केंद्र। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 15 दिवसीय आयुष शिविर का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड आयुष का केंद्र रहा है। आयुष, योग एवं आयुर्वेद का संदेश देश व दुनिया को उत्तराखण्ड से गया है। उन्होंने कहा कि आयुष योग एवं आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति रही है। आयुष शिविर के माध्यम से कर्मिकों को उपचार करने की सुविधा होगी। कार्मिकों की स्वस्थता के लिये ऐसे प्रयासों की मुख्यमंत्री ने सराहना की। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव डॉ पंकज कुमार पाण्डेय, अपर सचिव विजय जोगदण्डे आदि उपस्थित थे।

Continue Reading
Slider

फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स को बढ़ावा दिया जाए

मुख्य सचिव डाॅ. एस.एस. संधु ने सोमवार को सचिवालय में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के साथ बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान, मुख्य सचिव ने कहा कि फूड प्रोसेसिंग हमारी ताकत है। पर्वतीय क्षेत्रों में होने वाला उत्पाद बाजार की कमी, मौसम और यातायात बाधित होने के कारण खराब हो जाता है। यह उत्पाद ऐसे ही बर्बाद न हो इसके लिए पर्वतीय क्षेत्रों में ही फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स को बढ़ावा दिया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि इसके लिए पर्वतीय क्षेत्रों में बड़े स्तर पर खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां विकसित किए जाएं। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को उत्पादन बढ़ाने के बाद बाजार की चिंता न रहे। इसमें प्राईवेट सेक्टर को बढ़ावा दिया जाए। जो फूड प्रोसेसिंग यूनिट पहले से चल रहे हैं उन्हें और मजबूती प्रदान करने हेतु कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे पर्वतीय क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां बढेंगी और रोजगार भी सृजित होगा। उन्...

Continue Reading
Slider

खाद्य सुरक्षा अधिनियम पर चर्चा

खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार को लेकर जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक एनआईसी सभागार में आयोजित की गई। जिसमें जिले के सभी खाद्य व्यवसायियों का पंजीयन एवं लाइसेंस अनिवार्य रूप से लागू करने पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे खाद्य व्यवसायी जिनका लाइसेंस नवीनीकरण नहीं हुआ है, उनका लाइसेंस नवीनीकरण किया जाय साथ ही व्यापारियों एवं आम लोगों को सुरक्षित एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूक किया जाए। जानकारी के अभाव में गलत सामग्री का क्रय-विक्रय करने वाले खाद्य व्यापारियों एवं व्यवसायियों को सुरक्षित खाद्य सामग्री मानकों के संबंध में जानकारी दी जाए। इसके अतिरिक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी से समन्वय स्थापित कर जिले के विद्यालयों में सुरक्षित एवं स्वास्थ्यवर्धक मध्यान्ह भोजन की जानकारी भोजन माताओं को दी जाय। इस हेतु जिल...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंडयुवा जगत/ शिक्षा

शहीद दुर्गामल्ल के नाम पर डाक टिकट जारी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गढ़ी कैंट स्थित शहीद दुर्गामल्ल पार्क में आजादहिंद फौज के शहीद मेजर दुर्गामल्ल की मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांललि दी। उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव के समय शहीद दुर्गामल्ल के नाम पर डाक टिकट जारी किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शहीद दुर्गामल्ल के नाम पर डाक टिकट जारी किया जाना सम्मान की बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद दुर्गामल्ल द्वारा देश की आजादी के लिए दिया गया महत्वपूर्ण योगदान हमारी स्मृति में हमेशा रहेगा। हमारी आने वाली पीढ़ी हमारे ऐसे महाननायकों के बारे में जान सके, इसके लिए आजादी के अमृत महोत्सव में ऐसे महानायकों की याद में देश में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। भारत की आजादी के लिए हमारे अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी। हमारे अमर सेनानियों का बलिदान हमें सदैव प्रेरणा ...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

तूना-बौंठा मोटर मार्ग: औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तूना-बौंठा मोटर मार्ग पर आए दिन लग रहे जाम व अतिक्रमण पर क्षेत्रीय लोगों द्वारा की गई शिकायत का त्वरित संज्ञान लेते हुए सोमवार को उक्त मोटर मार्ग का संबंधित अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उक्त मोटर मार्ग पर लग रहे जाम एवं अतिक्रमण के संबंध में समिति गठन करने के निर्देश दिए गए जिसमें अधिशासी अभियंता लोनिवि, सहायक अभियंता लोनिवि, राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित करते हुए उक्त सड़क का बस अड्डे से जीजीआईसी तक सीमांकन करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोनिवि को निर्देश दिए हैं कि इस संबंध में त्वरित निरीक्षण करते हुए सड़क मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाना सुनिश्चित करें ताकि उक्त सड़क में जाम की समस्या न हो। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा सड़क किनारे अतिक्रमण किया...

Continue Reading