पौड़ी राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत राष्ट्रभाषा हिन्दी के विकास और बढ़ोतरी हेतु पुस्तक वितरण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा0 सांसद तीरथ सिंह रावत और विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने प्रतिभाग किया। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत राष्ट्रभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार हेतु मा0 सांसद श्री तीरथ सिंह रावत की अनुशंसा पर पौड़ी गढ़वाल जिले के चयनित स्कूलों/कॉलेजों प्राथमिक/उच्च प्राथमिक, उच्च विद्यालय, कॉलेज) में हिंदी साहित्य से संबंधित हिन्दी के महान लेखकों की रचनाओं से समृद्ध एक मिनी लाइब्रेरी की पुस्तकें प्रदान की गई। जीआईसी पौड़ी में आयोजित पुस्तक वितरण सम्मान समारोह में गढ़वाल सांसद माननीय तीरथ सिंह रावत ने कहा कि विद्यालय में आने वाले छात्र-छात्राओं को एक गुरू ही अच्छे संस्कार द...
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने दून लाईबे्ररी सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मा0 सांसद ने संबंधित रेखीय विभागों से सड़क सुरक्षा कार्याें की क्रमवार प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार दुर्धटनाओं की रोकथाम हेतु गंभीर है इसको रोकने/कम करने हेतु निरंतर प्रयासरत है जिसके क्रम में सुधारीकरण कार्य गतिमान है। इस दौरान 3 जागरूकता वाहन रवाना किए गए जो सप्ताहभर घूमते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जनमानस को जागरूक करेंगे। माननीय राज्यसभा सासंद नरेश बंसल ने कहा कि माननीय प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में व माननीय केन्द्रीय सड़क एंव परिवहन मंत्री नितिन गढकरीजी के कुशल नेतृत्व मे भारत सरकार द्वारा जनपदों से अपेक्षा की गई है प्रयास करें कि यह सड़क सुरक्षा सप्ताह ‘‘जीरो फेटेलीटी’’...
Continue Readingहरिद्वार: श्री प्रेम चन्द अग्रवाल मा0 मंत्री वित्त, शहरी विकास एवं आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, जनगणना एवं पुनर्गठन, डाॅ0 रमेश पोखरियाल निशंक सांसद हरिद्वार, स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज आचार्य महामण्डलेश्वर जूनापीठाधीश्वर ने बृहस्पतिवार को राम कृष्ण सेवा आश्रम अस्पताल के नये दन्त चिकित्सा विभाग, अस्पताल के प्रयोगशाला में लगी नई जैव रसायन मशीन के उद्घाटन तथा स्वामी विवेकानन्द जयन्ती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मा0 कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से पूरा देश आज स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मना रहा है। उन्होंने कहा कि शहरी विकास के माध्यम से हम इस दिवस को स्वच्छता दिवस के रूप में जगह-जगह स्वच्छता केे कार्यक्रम आयोजित करके भी...
Continue Readingसरकार द्वारा प्रभावितों को हर प्रकार की राहत के आश्वासन को पूरा करते हुए अन्तरिम राहत के तौर पर अभी तक 42 प्रभावितों को 63 लाख रूपये की धनराशि वितरित की जा चुकी है। ** तीक्ष्ण / पूर्ण क्षतिग्रस्त भवनों हेतु एसडीआरएफ के तहत 10 प्रभावितों को 13.00 लाख रूपये की धनराशि वितरित की गई है* *वर्तमान समय में जोशीमठ में एन0डी0आर0एफ की 02 टुकड़ियां तैनात की गई है तथा जोशीमठ क्षेत्र हेतु एक टुकड़ी और रवाना की जा रही है। जोशीमठ में एस0डी0आर0एफ0 की 08 टुकड़ियां तैनात की गई है * भारत सरकार द्वारा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु गौचर मे सेना, आईटीबीपी के हैलीकाॅप्टर तैनात किए गए हैं* सीबीआरआई, वाडिया इन्संटीयूट, जीएसआई, आईआईआरएस तथा एनजीआरआई की एक समिति जोखिम मूल्यांकन हेतु गठित की गई है* पानी के डिस्चार्ज में 50 प्रतिशत से भी अधिक की कमी आई है आई. आई. आर. एस द्वारा लैण्ड मूवमेन्ट के सै...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने भेंट की। इस अवसर पर जोशीमठ के भूधंसाव क्षेत्र में प्रभावित परिवारों की सुरक्षा एवं क्षेत्र में सरकार द्वारा की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जोशीमठ के भू धंसाव क्षेत्र में प्रभावित परिवारों को अंतरिम पैकेज दिया जा रहा है। अंतरिम पैकेज एवं पुनर्वास की दर निर्धारण करने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। प्रभावित हितधारकों के हितों का पूरा ध्यान रखते हुए मुआवजा दिया जाएगा।
Continue Reading
