Slider

मुख्यमंत्री ने किया टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने किया टिहरी झील में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप “टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप” का उद्घाटन टिहरी में होगी विश्व स्तरीय कायाकिंग कैनोइंग अकादमी की स्थापना   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को टिहरी झील में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप “टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप” का उद्घाटन किया इस दौरान केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री आरके सिंह भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री धामी ने आयोजन स्थल पर लगे विभिन्न स्टाल्स का निरीक्षण किया साथ ही पहले सत्र की विजेता टीमों मेडल प्रदान किए। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह पहला मौक़ा है जब टिहरी झील में राष्ट्रीय स्तर की इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में "समृद्ध खेल संस्कृति" का विकास हो रहा है, हाल के दिनों में हमारे खिलाड़ियों द्व...

Continue Reading
Slider

समय पर हर प्रकार की सेवा समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें

उत्तराखंड सेवा का अधिकार अधिनियम-2011 के तहत प्राप्त आवेदनों का समय से निस्तारण सुनिश्चित हो यह निर्देश जिलाधिकारी डॉ0 आषीश चौहान ने जिला कार्यालय सभागार में अयोजित बैठक में दिये। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजनमानस को समय पर हर प्रकार की सेवा समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे लोगों को परेशानियों का समाना नहीं करना पड़ेगा। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम पोर्टल, मुख्यमंत्री घोषणा, कोविड वैक्सीनेशन, विद्यालयों व अन्य क्षेत्रों में पेयजल सहित अन्य प्राप्त शिकायतों का समय पर निस्तारण करें। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में सटिफिकेट ड्राइव चलाना सुनिश्चित करें, जिसके तहत विद्यालयों में कैम्प का आयोजन कर आय प्रमाण पत्र, जाति, मूल निवास, जन्म, मृत्यु आदि प्रमाण पत्रों को निर्गत करना...

Continue Reading
Sliderपर्यटन

वनाग्नि की रोकथाम को लेकर अहम बैठक

पौड़ी वनाग्नि की रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलक्ट्रैट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि विगत वर्षो में वनाग्नि के कारण जिन फायर फायटर्स की मृत्यु हुई है उनके नाम को यादगार बनाने के लिए लिए एक्शन प्लान तैयार करने, ब्रिटिश कालीन फायर लाईन को लताशने के लिए वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है। बुधवार को आयोजित वनाग्नि रोकथाम की बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी फायर सीजन में वनाग्नि की घटनाओं को कम करने के लिए मिशन मोड पर कार्य करने की आवश्यकता है। कहा कि वन्य जीव-जन्तु व वनस्पतियों की सुरक्षा से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्य में अधिकारियों की सक्रियता के साथ-साथ जन-सहभागिता भी आवश्यक है। जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों को फायर लाईन निर्माण को लेकर निर्धारित विगत वर्ष के लक्ष्य में 50 प्र...

Continue Reading
Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

प्रदेश में कोरोना से निपटने को पर्याप्त संसाधानः डॉ0 धन सिंह रावत

कोरोना से निपटने को पर्याप्त संसाधानः डॉ0 धन सिंह रावत मॉक ड्रिल में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थलीसैंण में मौजूद रहे स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत करने को अधिकारियों को दिये दिशा-निर्देश देहरादून/पौड़ी, 27 दिसम्बर 2022 कोरोना महामारी की बढ़ती संभावना को देखते हुये केन्द्र सरकार के निर्देश पर पूरे देश के साथ ही उत्तराखंड में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। प्रदेशभर के अलग-अलग चिकित्सा इकाईयों में आयोजित मॉक ड्रिल में जहां विभागीय अधिकारी शामिल हुये वहीं सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने अपने विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थलीसैंण में कोरोना महामारी से निपटने की तैयारियों को परखा, साथ ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों को व्यवस्थाएं चौक-चौबंद बनाये रखने के दिशा-निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि कोरोना से के निपटने के लिये विभा...

Continue Reading
Slider

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2023 के लिए परीक्षा कलेण्डर जारी

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2023 के लिए परीक्षा कलेण्डर जारी कुल 32 परीक्षाओं हेतु परीक्षा कलेण्डर जारी किया गया उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ० राकेश कुमार, पूर्व आई.ए.एस. द्वारा आज दिनांक 27 दिसम्बर, 2022 को आयोग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णयों के क्रम में वर्ष 2023 के लिए परीक्षा कलेण्डर जारी कर दिया गया है। (छायाप्रति संलग्न है) तथा अभ्यर्थियों की सुविधार्थ परीक्षा कलेण्डर को आयोग की वेबसाईट www.psc.uk.gov.in पर अपलोड किया जा रहा है। 2. वार्षिक परीक्षा कलेण्डर के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए डॉ० राकेश कुमार द्वारा अवगत कराया है कि शासन से प्राप्त विभिन्न अधियाचनों को समरूपता के आधार पर संयोजित करते हुए कुल 32 परीक्षाओं हेतु परीक्षा कलेण्डर जारी किया गया है। इसके अन्तर्गत शासन से प्राप्त यूकेएसएसएससी की कुल 15 परीक्षाओं को भी...

Continue Reading