पौड़ी जनपद के बेसहारा छात्रों को मिलेगा आश्रयः डॉ0 धन सिंह रावत गढ़वाली के गांव पीठसैंण में रखी सुभाष चन्द्र बोस छात्रावास की नींव कहा, 50 गरीब छात्रों के रहने, खाने एवं पढ़ाई की होगी निःशुल्क व्यवस्था देहरादून/पौड़ी, 27 दिसम्बर 2022 वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की जन्मभूमि पीठसैंण मासौं में गरीब, बेसहारा एवं अनाथ बच्चों के लिये नेताजी सुभाष चन्द्र बोस विद्यालयी छात्रावास शीघ्र बनकर तैयार हो जायेगा। जिसमें पौड़ी जनपद के 50 बालाकों को रहने, खाने एवं पढ़ाई की निःशुल्क व्यवस्था की जायेगी। यह राज्य का इस तरह का पहला छात्रावास है जहां पर असहाय बच्चों को आसरा देने के साथ ही आस-पास के विद्यालयों में उनकी पढ़ाई की व्यवस्था भी की जायेगी। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत थलीसैंण विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्र पीठसैंण मासौं में नेताजी सुभाष चंद्र विद...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सुराज, सुशासन, सरलीकरण एवं समाधान’ के संबंध में अनुभाग अधिकारियों के साथ चर्चा बैठक में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय प्रदेश का दर्पण है। यहीं से प्रदेश की दशा, दिशा एवं व्यवस्थाओं का नीति निर्धारण होता है। अनुभाग अधिकारी सचिवालय की महत्वपूर्ण कड़ी में शामिल होते हैं। चर्चा के दौरान अनुभाग अधिकारियों द्वारा अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये। मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय में नई कार्य संस्कृति से कार्य हो, कार्यों के सफल संचालन के लिए अनुभागों में हर संभव सुविधा दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुभागों में इस बात का विशेष ध्यान दिया जाए कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पत्रावलियों पर सकारात्मक नोटिंग हो। सचिवालय से लोगों को बहुत अपेक्षाएं होती हैं। पत्रावलियों पर सबके दृष्टिकोण अलग हो सकते हैं, इनके निस्तारण के लिए सकारात्म...
Continue Readingखबर उत्तराखंड के तल्लीताल से आई है। यहां के निवासी ललित व पत्नी दीपिका ने गत रात कमरे में अंगीठी जलाई थी। खाना खाने के बाद दोनों सो गए। पड़ोसियों को दोनों मूर्छित पड़े मिले। लोगों ने उन्हें तत्काल बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा था। चिकित्सकों ने बाद में महिला का अल्ट्रासाउंड कराया गया तो गर्भ में भ्रूण की मौत की पुष्टि हुई।
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड महिला अंडर 19 क्रिकेट टीम के सम्मान समारोह में उत्तराखण्ड महिला अंडर 19 क्रिकेट टीम के सदस्यों को सम्मानित किया। उन्होंने उत्तराखण्ड की अंडर 19 महिला टीम को बीसीसीआई की चैंपियनशिप जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए खिलाड़ियों को मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करने वाली क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड को भी बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि आज हमारे युवा देश-विदेश में उत्तराखण्ड का नाम रोशन कर रहे हैं। राज्य स्तरीय खेलों से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन हम सभी प्रदेशवासियों को एक सम्मान प्रदान करता है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड द्वारा राज्य के कोने-कोने से ऊर्जावान व प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक टीम के रूप में एकत्र करना ,अपने आप म...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से मसूरी विंटर कार्निवाल के अंतर्गत साइकिल रैली का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मसूरी विंटर कार्निवाल पर्यटन को बढ़ावा देने वाला उत्सव है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह साइकिल रैली देहरादून से मसूरी तक होगी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौन्दर्य पर्यटकों को आकर्षित करता है। राज्य सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य में सड़क, हवाई एवं रेल कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हो रहा है। राज्य में नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन विकसित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका, अपर जिलाधिकारी श्री के के मिश्रा, जिला पर्यटन अधिकारी श्री जसपाल चौहान, जिला कमांडेंट होमगार्ड डॉ. राहुल स...
Continue Reading
