श्रीनगर विस क्षेत्र के चार दिवसीय दौरे पर कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत क्षेत्र के विद्यालयों, महाविद्यालयों, अस्पतालों एवं वेलनेस सेंटरों का करेंगे निरीक्षण विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास देहरादून, 26 दिसम्बर 2022 सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के चार दिवसीय दौरे पर हैं। डॉ0 रावत अपने भ्रमण के दौरान क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों, महाविद्यालयों, चिकित्सा इकाईयों व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का औचक निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वह विधानसभा क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था व स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति भी परखेंगे। इसके अलावा डॉ0 रावत क्षेत्र में विभिन्न विकासपरक योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। अपने विधानभा क्षेत्र भ्रमण की शुरूआत उन्होंने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से की जहां उन्होंने विभिन्न चिकित्सा इकाईयों का नि...
Continue ReadingCategory: Slider
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनसुनवाई का आयेाजन किया गया। जनसुनवाई में 108 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद, अवैध कब्जे से सम्बन्धित प्राप्त हुई इसके अतिरिक्त मनरेगा जाॅब कार्ड का फर्जीवाड़ा, विद्युत पोल शिफ्टिंग, आपसी विवाद, धमकी, भारी वाहनों से क्षतिग्रस्त हो रही सड़क, विद्युत कनेक्शन, नाली खुलवाने आदि शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में प्राप्त हो रही शिकायतों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने केदारवाला में आयोजित चैपाल में विद्युत कनेक्शन दिलाने हेतु फरियादी फुरकाना तथा विद्युत पोल शिफ्ट करने की शिकायत पर उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार बालुवाला के दिव्यांग पंकज पुत्र अमीर चन्द्र तथा ऋषिकेश के मनोहर लाल अरोड़ा को व्हील चेयर दिलाने हेतु जि...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नानकमत्ता, उधम सिंह नगर, स्थित गुरुनानक अकाडमी में वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने शहीद ऊधम सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण, गुरुनानक अकाडमी परिसर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब का शुभारंभ एवं छात्रों को सम्मानित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री श्री धामी ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक प्रदेश में सुख समृद्धि व शांति की कामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद ऊधम सिंह को नमन करते हुए कहा कि शहीद ऊधम सिंह महान क्रांतिकारी थे, जिन्होंने जलियांवाला बाग़ हत्याकांड के दोषी जनरल ओ डायर को इंग्लैंड में जाकर सभा के सामने मौत के घाट उतार। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे जनपद का नाम शहीद ऊधम सिंह जी के नाम पर पड़ा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दशमेश गुरु गोविंद सि...
Continue Readingजिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान हुए मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार से सम्मानित -जनता के हित में निरंतर नए आइडिया इंप्लीमेंट करने के लिए जाने जाते हैं। - विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों से फीडबैक लेकर धरातल की वस्तुस्थिति से अवगत होते हुए बेहतर प्लान बनाने में है माहिर। -स्थानीय कल्चर खान-पान, वेशभूषा, बोली भाषा, त्यौहार आदि को बढ़ावा देने में गहरी रूचि रखते हैं -उत्तरकाशी में डीएम रहते हुए स्वच्छ भारत पुरस्कार 2019 से सम्मानित हुए थे जिलाधिकारी -उत्तरकाशी जिलाधिकारी रहते हुए उनके कार्यों से प्रभावित होकर एक सपैनिक पर्वतारोही द्वारा अपने देश की चोटी का नामकरण भी कराया था उनके नाम से। _2018 में आईएस में से बेस्ट डीएम के अवार्ड से भी नवाजे जा चुके हैं जिलाधिकारी। सुशासन दिवस के अवसर पर देहरादून मैं महामहिम राज्यपाल श्री गुरमीत सिंह जी व मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा...
Continue Readingसुराज दिवस के उपलक्ष में जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ग्राम पंचायत केदारवाला में आयोजित चैपाल में ग्रामवासियों की समस्या सुनी। केदार वाला में आयोजित चैपाल में 35 शिकायतेंध्समस्याएं प्राप्त हुई। आज आयोजित चैपाल में मुख्यतः शिकायतें टाइल रोड निर्माण, जल निकासी, राजकीय इंटर कॉलेज में कला विषय की कक्षाएं शुरू करने, लांगा रोड नाले को भूमिगत करवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मकान बनवाने,शीतला नदी किनारे कृषि भूमि कटाव से बचाव हेतु पुस्ता निर्माण, विद्युत विभाग ट्रांसफार्मर शिफ्ट कराने, शौचालय निर्माण, भूमि उत्तराधिकारीओं के नाम दर्ज कराने, ग्राम समाज की भूमि से अतिक्रमण हटवाने, विद्युत कनेक्शन दिलवाने, घरों का पानी सड़कों में बहने, नाली निर्माण करवाने,आंगनवाड़ी केंद्र में एक आंगनवाड़ी एवं सहायकों के रिक्त पद भरने आदि शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारी को निर्देशित...
Continue Reading
