मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 प्रवीण कुमार ने टीबी उन्मूलन हेतु निक्षय मित्र बने विभागीय कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने अपील करते हुये कहा कि आर्थिक रुप से सक्षम लोग टीबी उन्मुलन के लिए जन सहभागिता के साथ टीबी रोगियों की सहायता हेतु निक्षय मित्र बन सकते हैं, जिसके लिए https:communitysuppory.nikshy.in पर लागिन कर सकते है साथ ही अधिक जानकारी के लिए आशा, ए.एन.एम. या प्राइमरी हैल्थ केयर सेन्टर पर सम्पर्क किया जा सकता है। जिला क्षय रोग अधिकारी डा0 रमेश कुंवर ने जानकारी देते हुये बताया कि राज्य स्तर पर जनपद पौड़ी ने निक्षय मित्र बनाने के लक्ष्य को पूरा करते हुये प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जनपद में 440 निक्षय मित्रों द्वारा 655 टीबी रोगियों को गोद लिया गया उन्होंने बताया कि आज स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को टीबी उन्मूलन हेतु सहयोग के लिए सम्मानित किया गया, स्वास्थ
Continue ReadingCategory: Slider
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन में मसूरी विंटरलाईन कार्निवाल की तैयारियां जोरों पर है। उप जिलाधिकारी मसूरी शैलेंद्र सिंह नेगी ने अवगत कराया है कि विंटरलाइन कार्निवाल को लेकर बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है। मसूरी विंटरलाइन कार्निवल का 26 दिसम्बर 2022 को माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा किया जाएगा। कार्निवाल 26 दिसम्बर से 30 दिसंबर 2022 तक चलेगा। इस बार मसूरी विंटर कार्निवल को भव्य बनाने के लिए में कई खास कार्यक्रमों को जगह दी गई है जिससे उत्तराखंड का पर्यटन का विकास तेजी से हो। उप जिलाधिकारी शैलेंद्र नेगी ने बताया कि इस बार कार्निवाल में डे एंड नाइट अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक गीत और कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्निवाल में उत्तराखंड की स्थानीय कला और संस्कृति को लेकर खास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है...
Continue Readingउत्तराखंड का प्रसिद्ध #बंड विकासमेले का शुभारंभ 20 दिसंबर से होगा मेले का शुभारंभ। माननीय #मुख्यमंत्रीश्रीमानपुष्करसिंहधामी जी व भाजपा के #प्रदेशअध्यक्षश्रीमानमहेंद्रप्रसाद_भट्ट जी के कर कमलों द्वारा होगा भव्य उद्घाटन।बंड विकास संगठन के अध्यक्ष श्री शंभू प्रसाद सती जी, नगर पंचायत पीपलकोटी के अध्यक्ष श्री रमेश बनवाल जी, संगठन के सचिव श्री हरीश पुरोहित जी,भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व दशोली मंडल के पूर्व अध्यक्ष श्री शरद गैरोला जी के साथ ही(अतुल शाह) मुझे भी माननीयों को मेले मे आने हेतु आमंत्रित करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी से क्षेत्र के विकास संबंधित कई विषयों में चर्चा भी की गई जिसमें ग्रामसभा जेशाल व मेहर गांव की मोटर मार्ग पर निर्माण, स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय हेतु भूमि का शीघ्र हस्तांतरित, जनता हाई स्कूल स्यून बेमरू का प्रांतीयकरण व बंड क्षेत्...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में महादेवी कन्या पाठशाला कालेज सोसाइटी के तत्वाधान में संस्था के अन्तर्गत संचालित समस्त संस्थाओं की प्रबन्ध समिति के पदाधिकारियों एवं शिक्षिकाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। उन्होंने उत्तराखंड की सरकारी नौकरियों में राज्य की महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण का विधेयक उत्तराखंड विधानसभा से पारित करवाने के लिए अभिनंदन पत्र सौंप कर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। महादेवी कन्या पाठशाला कालेज के सचिव जितेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने राज्य में सरकारी नौकरियों को 30 प्रतिशत आरक्षण देकर एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इससे महिला सशक्तीकरण एवं महिला उत्थान का भी मार्ग प्रशस्त हुआ है। इस अवसर पर महादेवी कन्या पाठशाला कालेज के प्रतिनिधिमण्डल में शासक सभा के सदस्य व पूर्व राज्य आ...
Continue Readingदिल्ली में आयोजित रैबार - 2022 के कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग। रैबार कार्यक्रम में सभी उपस्थित अतिथिगणों को उत्तराखंड के ऑर्गेनिक उत्पाद भेंट करते मंत्री गणेश जोशी। नई दिल्ली,17 दिसंबर। नई दिल्ली में हिल मेल फाउंडेशन द्वारा आयोजित 'रैबार 2022 "विजन फॉर न्यू उत्तराखण्ड 2030" वैचारिक मंथन में प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, सांसद अनिल बलूनी, सीडीएस ले.जनरल अनिल चौहान, ले.जनरल अनिल भट्ट सहित कई शख्सियतों ने शिकरत की। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने सभी उपस्थित अतिथि गणों को उत्तराखंड के ऑर्गेनिक उत्पाद भी भेंट किए। साथ ही मंत्री गणेश जोशी ने मनजीत नेगी द्वारा लिखित ' महायोद्धा की महागाथा' पुस्तक का भी विमोचन किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा कि रैबार कार्यक्रम में वह मुख्यमंत्री पुष्कर ...
Continue Reading
