Slider

जनपदीय चयन/ट्रायल का आयोजन दिनांक 20 दिसम्बर, 2022 को 1

जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार ने अवगत कराया कि जिला खेल विभाग द्वारा उत्तराखंड राज्य के शासकीय अधिकारी/कर्मचारियों का ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बास्केटबॉल, भारोत्तोलन, कुश्ती (पुरूष व महिला) हेतु जनपदीय चयन/ट्रायल का आयोजन दिनांक 20 दिसम्बर, 2022 को 11 बजे से इंडोर क्रीड़ा हॉल कंडोलिया में आयोजित किया जा रहा है। क्रीड़ा अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार के वेतन अधिष्ठान बजट से वेतन प्राप्त करने वाले कार्मिक(पुलिस, सेना व निगम को छोड़कर) जनपद स्तर पर चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने के लिए पात्र होंगे। कहा कि राज्य स्तरीय चयन ट्रायल 26 दिसम्बर, 2022 को बास्केटबॉल परेड ग्राउंड देहरादून, भारोत्तोलन महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज रायपुर देहरादून तथा कुश्ती स्पोर्टस स्टेडियम हरिद्वार में होगा। उन्होंने कहा कि जनपद व राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से किसी भी ...

Continue Reading
Slider

दिवसीय कार्यशाला में विकास कार्यों और योजनाओं पर हुआ ‘मंथन’’

दिवसीय कार्यशाला में विकास कार्यों और योजनाओं पर हुआ ‘मंथन’’ हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के चौरास परिसर स्थति स्वामी मनमथन प्रेक्षागृह में पंचायतीराज विभाग उत्तराखंड की ओर से सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण व ग्राम पंचायत विकास योजना विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हो गया है। कार्यशाला में गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, चमोली तथा रूद्रप्रयाग जिलों के पंचायत प्रतिनिधियों तथा कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के समापन दिवस पर पूर्व संयुक्त निदेशक पंचायतीराज निदेशालय डीपी देवराड़ी ने त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों व कार्मिकों ने आर्थिकी विकास की नीति को विस्तार से समझाते हुये सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों को सतत विकास की राह पर लाने का सूत्र साझा किया। उन्होंने लोक कल्याणकारी योजनाओं पर विशेष बल देते हुये कहा कि क्षेत्रों में जिन स्थानों में विकास कार...

Continue Reading
Slider

भारत दर्शन करने के साथ-साथ ये भविष्य दर्शन: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में भारत दर्शन पर जा रहे विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के मेधावी छात्रों से भेंट की। उन्होंने कहा कि देवप्रयाग के विधायक श्री विनोद कण्डारी द्वारा मेधावी बच्चों को शैक्षिक भ्रमण पर ले जाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। मेधावी छात्रों को भारत भ्रमण में नई-नई चीजें सीखने को मिलेंगी। भारत दर्शन करने के साथ-साथ ये भविष्य दर्शन भी करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के अन्य मेधावी छात्रों को भी इस तरह से भारत भ्रमण पर ले जाने के लिए भविष्य में राज्य सरकार की ओर से कार्ययोजना बनाई जायेगी। मुख्यमंत्री ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वे भविष्य में जिस भी क्षेत्र में कार्य करें, एक लीडर की भूमिका में कार्य करें। यदि हम किसी कार्य को पूर्ण मनोयोग एवं दृढ़ निश्चय से करते हैं, तो उसमें सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंन...

Continue Reading
Slider

उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड की 35वीं बैठक

प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी द्वारा विधानसभा स्थित कक्ष में उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड की 35वीं बैठक की अध्यक्षता की गई। मंत्री ने कहा कि पूर्व में किसानों को कृषि कार्य करते हुए दुर्घटना होने पर मिलने वाले मुआवजा राशि एक लाख रूपये को बढ़ाकर अब डेढ़ लाख रूपये, दुर्घटना से अगर दो या एक हाथ, पैर से दिव्यांग होने पर किसानों को पूर्व में मिलने वाली राशि 60 हजार रूपये को एक लाख रूपये, एक अंग से दिव्यांग होने पर मिलने वाली राशि 30 हजार रूपये को 50 हजार रूपये कर दिया गया है। मंत्री ने कहा कि किसानों के बच्चे कृषि के क्षेत्र में अच्छी पढ़ाई कर पायें इस संबंध में योजना की आय सीमा 02 लाख रूपये को बढ़ाकर 03 लाख रूपये प्रति वर्ष कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत दुर्घटना की पात्रता 18-60 वर्ष को भी समाप्त कर दिया गया है अब कृषि कार्य करते हुए दुर्घटना होने पर किसान को मुआवजा राशि...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

मरीजों के लिये वरदान है ‘निःशुल्क पैथोलॉजी जांच योजना’: डॉ0 धन सिंह रावत

  अभी तक प्रदेशभर में 6.72 लाख लोग करा चुके हैं मुफ्त जांचें प्रत्येक दिन औसतन 1500 लाभार्थी उठा रहे योजना का लाभ देहरादून, सूबे में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार एवं सुढृढ़िकरण को लेकर राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। लोगों को सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार द्वारा ‘निःशुल्क पैथोलॉजी जांच योजना’ चलाई जा रही है, जिसके तहत आम जनता को 266 पैथोलॉजी जांच निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। इस महत्वकांक्षी योजना के तहत सभी सरकारी अस्पतालों में हर प्रकार की पैथोलॉजी जांचे जिसमें बायोप्सी, कैंसर मार्कर, हार्मोन प्रोफाइल, विटामिन स्तर नापने जैसी तमाम महंगी जांचें शामिल है। अब तक प्रदेशभर में 6.72 लाख से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा चुके हैं जबकि अबतक 23 लाख से अधिक पैथोलॉजी जांचे हो चुकी हैं। निःशुल्क योजना के तहत प्रत्येक दिन औसतन 1500 लोगों की 5 हजार से अधिक पैथोलॉ...

Continue Reading