Slider

एम्स की नर्सिंग आफिसर ने फंदे पर लटक जान गंवाई

  ऋषिकेशः अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश से एक दुखद खबर आई हैं यहां तैनात एक नर्सिंग ऑफिसर ने आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद हड़कंप मच गया। मृतका विस्थापित क्षेत्र आमबाग में फ्लैट में किराए पर रहती थी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक के.आर पांडे ने बताया कि एम्स ऋषिकेश में प्रतिभा कुमारी 26 वर्ष पुत्री विरेंद्र प्रसाद निवासी सत्य विहार बौराड़ी दिल्लीनर्सिंग अधिकारी के पद पर कार्यरत थी। उसकी बहन प्रीति भी यहीं तैनात है, उसकी नाइट ड्यूटी थी। ड्यूटी करके प्रीति जब आम बाग विस्थापित क्षेत्र स्थित किराए के फ्लैट में आई तो दरवाजा अंदर से बंद था। खुद की चाबी से उसने दरवाजा खोला तो अंदर उसकी बहन प्रतिभा चादर के सहारे पंखे से लटकी हुई थी, उसकी मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से अभी कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Continue Reading
Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

खिर्सू क्षेत्र को उच्च शिक्षा की सौगात से धनदा हुए सबसे आगे

राजकीय महाविद्यालय खिर्सूः उच्च शिक्षा मंत्री के प्रयासों से खुलेंगी सुनहरे भविष्य की राहें - खिूर्स क्षेत्र के गांवों के बच्चों को अब मिल सकेगा उच्च शिक्षा हासिल करने का अवसर - आम जनमानस का कहना है कि बच्चों के भविष्य निर्माण के प्रयासों के आगे सब गौण उत्तराखण्डः पर्यटन ग्राम खिर्सू का सबसे नजदीकी गांव है, ग्वाड़। चलो इसी गांव से शुरूआत करते हैं। गांव के नजदीक जब बच्चों को बाहरवीं तक पढ़ने की सुविधा मिली तो ग्वाड़ गांव नहीं आसपास के दर्जनों गांवों के बच्चों ने इस स्कूल से इंटर पास किया। यहां रोज 10 से 12-15 किमी पैदल चलकर भी छात्र छात्राएं इस स्कूल में पढ़ने पहुंचे। लेकिन उसके बाद का हिसाब देखें तो ज्यादातर के लिए आगे रास्ते बंद हो गए। लेकिन अब सुखद यह है कि उच्च शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने यहां राजकीय महाविद्यालय की स्थापना की है। जाहिर तौर पर यह उच्च शिक्षा के क्षेत्र में यहा...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

सतपुली-गुमखाल के मध्य संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया

सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत राजस्व विभाग तथा पुलिस विभाग द्वारा पौड़ी-कोटद्वार मोटर मार्ग पर सतपुली-गुमखाल के मध्य संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग अभियान के दौरान एमवी एक्ट के अंतर्गत कुल 16 चालान किये गये। संयुक्त चैकिंग अभियान में कुल धनराशि रूपए 8000 का जुर्माना आरोपित किया गया। उप जिलाधिकारी चौबट्टाखाल संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पौड़ी-कोटद्वार मोटर मार्ग पर सतपुली-गुमखाल के मध्य चैकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें एक चालान बिना सीट बेल्ट, नौ चालान दोषपूर्ण नंबर प्लेट तथा छ: चालान यातायात नियमों का पालन न करने पर किए गये। उन्होंने वाहन चालकों को निर्देशित किया यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि वाहन क्षमता के अनुसार ही यात्रियों को बिठायें। कहा कि चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों का लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है। संयुक्त ...

Continue Reading
Slider

वित्तीय वर्ष 2022 2023 के गृह कर में छूट

देहरादून जिला सैनिक कल्याण अधिकारी देहरादून ले०कर्नल (अप्रा० ) सी.बी.एस. बिष्ट ने अवगत कराया है कि जनपद के सशस्त्र सेनाओं के हवलदार एवं समकक्ष रैंक तक के पूर्व सैनिक /सैनिक विधवायें जो नगर निगम/नगर पालिका/नगर पंचायत क्षेत्र में स्वयं के मकान में निवासित हैं, वित्तीय वर्ष 2022 2023 के गृह कर में छूट चाहने हेतु इच्छुक पात्र जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय देहरादून से आवेदन प्राप्त/जमा कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी और दस्तावेज कार्यालय जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है।

Continue Reading
Slider

27 से 29 दिसम्बर तक फूड फेस्टिवल आयोजन

देहरादून विन्टरलाईन कार्निवाल की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल आयोजन समिति द्वारा विभिन्न व्यवस्था की जा रही है। मसूरी में 26 दिसम्बर से 30 दिसम्बर 2022 तक आयोजित होने वाले ार्यक्रम में सांस्कृतिक, पारम्परिक कार्यक्रमों के साथ ही 27 से 29 दिसम्बर तक फूड फेस्टिवल आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उत्तराखण्ड के पहाड़ी व्यंजन के साथ ही साहसिक खेल, मोटर बाईक रेली, कबड्डी, मैराथन आदि खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। मसूरी विन्टरलाईन कार्यक्रम के उद्घाटन दिवस पर सांस्कृतिक झांकिया आयोजित की जाएंगी जिनमें स्थानीय पारम्परिक गीतों के साथ ही छोलिया नृत्य आयोजित होंगे तथा 26 दिसम्बर से 30 दिसम्बर 2022 तक आयोजित कार्यक्रम की श्रृंखलाओं में साहसिक खेल, खेल विधाएं, संगीमय संध्या, फूड फेस्टिवल, साईकिलिंग, माउन्टेन बाईक रै...

Continue Reading