Slider

ऊर्जा संरक्षण दिवस का आयोजन कराये जाने के निर्देश

ऊर्जा की अत्यधिक मांग एवं पूर्ति के मध्य अन्तर के कारण पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव एवं जलवायु परिवर्तन के दृष्टिगत ऊर्जा संरक्षण का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार एवं जन जागरूकता कराये जाने हेतु ऊर्जा दक्षता ब्यूरो, विद्युत मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष 14 दिसम्बर 2022 को ऊर्जा संरक्षण दिवस का आयोजन कराये जाने के निर्देश है। ऊर्जा संरक्षण दिवस 2022 के अवसर पर जन जागरूकता की दृष्टि से दिनांक 14 दिसम्बर 2022 को ओ०एन०जी०सी० के नेहरू ऑडिटोरियम, के०डी०एम०आई०पी०ई० कैम्पस, कौलागढ़ रोड, देहरादून में दोपहर 11ः00 बजे से 01ः30 बजे तक ऊर्जा संरक्षण दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया जायेगा। गोष्ठी में विभिन्न शासकीय विभागों, औद्योगिक-व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधिय...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में खेल कोटा पुनः प्रारंभ करने की घोषणा की

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन, देहरादून में 11वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में खेल कोटा पुनः प्रारंभ करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न राज्यों एवं सशस्त्र बलों से पहुंचे तीरंदाज खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारत की धरती तीरंदाजी की जननी रही है। तीरंदाजी जिसे भारतीय संस्कृति में धनुर्विद्या के नाम से जाना जाता रहा है, प्रमुख खेल होने के साथ ही युद्ध कला की एक प्राचीन विद्या भी रही है। त्रेतायुग में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और भगवान परशुराम की धनुर्विद्या की बात करें या द्वापर युग में भीष्म, अर्जुन, कर्ण और वीर अभिमन्यु की धनुर्विद्या की बात करें, हमारा इतिहास महान योद्धाओं और वीर धनुर्धरों की वीरता और धनुर्विद्या का साक्षी रहा है। देहरादून की महान धरती तो ...

Continue Reading
Slider

‘‘उपजिलाधिकारी आकाश जोशी के नेतृत्व में किया गया कुल धनराशि 63750 रूपये का चालान‘‘

‘‘उपजिलाधिकारी आकाश जोशी के नेतृत्व में किया गया कुल धनराशि 63750 रूपये का चालान‘‘ सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत उपजिलाधिकारी सदर आकाश जोशी तथा परिवहन विभाग द्वारा पौड़ी बुआखाल मोटर मार्ग पर संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग अभियान के दौरान एमवी एक्ट के अंतर्गत कुल 21 चालान किये गये। संयुक्त चैकिंग अभियान में कुल धनराशि रूपए 63750 का जुर्माना आरोपित किया गया। उप जिलाधिकारी सदर आकाश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि पौड़ी बुआखाल मोटर मार्ग पर चैकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें हेलमेट, सीट बेल्ट, बिना लाइसेंस, क्षमता से अधिक यात्री सहित अन्य मामलों में 21 चालान किए गये। उन्होंने वाहन चालकों को निर्देशित किया यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि वाहन क्षमता के अनुसार ही यात्रियों को बिठायें। कहा कि चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों का लाइसें...

Continue Reading
Slider

स्वास्थ्य मंत्री ने श्रीकोट अस्पताल में किया 350 के०एल० जलाशय निर्माणका शिलान्यास

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने श्रीनगर विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज दिखोल्यूं, शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल वैलकंडी वार्षिकोत्सव तथा श्रीकोट अस्पताल में 350 के०एल० जलाशय निर्माण व 02 नग पंप सेट अधिष्ठापन कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार निरंतर रूप से जनता के हित में कार्य कर रही है। मा0 मंत्री ने डूंगरी पंथ पंचायत भवन (सामान्य) व पंचायत भवन(अनुसूचित जाति) का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि गांव में पंचायत भवनों से ग्रामीणों को काफी सुविधाएं प्राप्त होती हैं। उन्होंने श्रीकोट अस्पताल में 350 के0एल0 जलाशय निर्माण के शिलान्यास के पश्चात अस्पताल के छात्रावास का निरीक्षण किया, उन्होंने छात्राओं से वार्ता कर सुविधाओं से संबंधित जानकारी ली व अधिकारियों को साफ-सफाई, खान पान की गुणवत्ता ब...

Continue Reading
Slider

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने दी विकास कार्यों की सौगात’’

‘‘मा0 कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जनपद पौड़ी को दी सात करोड़ 13 लाख 13 हजार रूपये के विकास कार्यों की सौगात’’ ‘‘सिंचाई विभाग के अंतर्गत भू-कटावरोधी योजना और बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों तथा पंचायतीराज विभाग के अधीन पंचायत भवनों के निर्माण से संबंधित कार्यों का किया शिलान्यास’’ ‘‘जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित कर पर्यटन, बागवानी, कृषि के साथ-साथ पहाड़ केन्द्रित प्रयासों और शीतकालिन पर्यटन को बढ़ावा देने पर दिया जोर’’ ‘‘सभी क्षेत्रों में इनोवेटिव प्रयासों को अपनाकर विकास कार्यों को संपादित करने के दिये निर्देश’’ मा0 मंत्री पंचायतीराज, लोक निर्माण विभाग, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, संस्कृति, ग्रामीण निर्माण, जलागम प्रबंधन बाढ़ नियंत्रण एवं भारत-नेपाल और उत्तराखंड नदी परियोजनाएं सतपाल महाराज द्वारा विकास भवन सभागार पौड़ी में सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण और सुरक्षात्मक का...

Continue Reading