जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान द्वारा वर्चुवल माध्यम से मुख्य देय और विविध देय की वसुली के संबंध में सभी तहसीलों की समीक्षा बैठक आयोजित की। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को निर्देशित किया कि विविध राजस्व वसूली की प्रगति तेजी से बढ़ायें। उन्होंने जनपद के बड़े बकायादारों को विशेष रूप से फोकस करते हुए वसुली की प्रगति बढ़ाने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी उपजिलाधिकारी भी इसमें व्यक्तिगत रूचि लेते हुए प्रगति बढ़ाये। इस दौरान जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि पिछली बैठक में जिन 10 राजस्व संग्रह अमीनों का वेतन रोकने के निर्देश दिये गये थे, उनकी हाल की प्रगति का पुनर्मुल्याकन करते हुए देखें कि जिस अमीन ने प्रगति में अपेक्षित सुधार कर लिया है, उनका वेतन बहाल किया जाए जबकि निम्न प्रगति वालों के वेतन पर संतोषजनक प्रगति आने तक रोक लगायी जाये। शासन द्वारा जनपद को राजस्व वसुली...
Continue ReadingCategory: Slider
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 107 शिकायतें प्राप्त हुई। जनसुनवाई में राजस्व, नगर निगम, एमडीडीए, सिंचाई, विद्युत, समाज कल्याण, लोनिवि, पीएमजीएसवाई आदि विभागों से संबंधित प्राप्त हुई। जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि कब्जा, अतिक्रमण, अवैध निर्माण से संबंधित प्राप्त हुई इसके अलावा आर्थिक सहायता, चकबंदी, वाहन के बीजकों को शस्त्र लाईसेंस, विद्युत कनेक्शन, विधवा पेंशन, साइबर ठगी आदि शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में उनसे संबंधित जो शिकायतें प्राप्त हो रही है उनका त्वरित निस्तारण के साथ ही अपने स्तर पर समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त हो रही शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें तथा जिन शिकायतों...
Continue Readingपौड़ी विधायक राजकुमार पोरी इन दिनों सोशल मीडिया पर उछल रहे एक मसले को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने अपनी विधायक निधि से मजार निर्माण के लिए दो लाख की राशि दी है। मामला उछाले जाने के पीछे मंसा क्या है इस बात का तो अभी ठीक से खुलासा नहीं हुआ, लेकिन जिस तरह से इस मामले को मुद्दा बनाया जा रहा है वह हर किसी के समझ से परे हैं। कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर यह बात चल रही है कि विधायक पोरी ने दो लाख की राशि मजार की के लिए दी है। कुछ लोग इस पर हैरानी जता रहे हैं तो कुछ लोग एक वर्ग विशेष हिमायत बताते हुए कमेंट कर रहे हैं। बात निकली है तो विधायक ने भी इस पर अपनी राय स्पष्ट की है। मीडिया से मुखातिब होकर पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि मजार के लिए राशि दिए जाने की बात सरासर गलत है। उस राशि से टीन शेड का निर्माण होना है। कुछ लोग बेसिर पैर की बातें कर भ्रम की स्थितियां पैदा कर रहे ...
Continue Readingराज्य में वर्षा तथा मौसम संबंधी आपदाओं के जोखिमों से बचाव तथा आपदाओं के न्यूनीकरण के लिए वेदर नेटवर्क स्टेशनों की स्थापना तथा वास्तविक समय मौसम सूचना प्रणाली (रियल टाइम वेदर इन्फॉर्मर सिस्टम) के विकास हेतु पूर्व में किए गए एमओयू (समझौता ज्ञापन) को उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) तथा मौसम विज्ञान केन्द्र (आईएमडी) के मध्य सोमवार को सचिवालय में आगामी पांच वर्षो के लिए बढ़ा दिया गया है। सचिव आपदा प्रबन्धन डा0 रंजीत कुमार सिन्हा तथा मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक श्री बिक्रम सिंह ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। केन्द्रीय एजेंसी आईएमडी तथा उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के मध्य यह एमओयू राज्य में आपदा पूर्व, आपदा के दौरान तथा आपदा के बाद किए जाने वाले सहयोग, समन्वय और सहायता की दिशा में पहल है। एमओयू के तहत आईएमडी द्वारा चयनित ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन, ऑटोमेटि...
Continue Readingजिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट के एन.आई.सी. सभागार से समस्त नगर निकायों (नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत ) की वर्चुअल माध्यम से बैठक लेते हुए उनको सभी नगर निकायों के अंतर्गत पब्लिक सुविधाओं में बढ़ोतरी करने तथा निकायों की परिधि के सभी क्षेत्रों को खुले,साफ-सूथरे और सुंदर बनाने से संबंधित प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने आंतरिक सड़क सुधारीकरण, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, ड्रैनेज सिस्टम, विद्युतीकरण (हाईमास्क लाइटें), सीवरेज प्रबंधन, पार्किग, रात्रि शेड निर्माण, सड़क व मार्गों किनारे गलत जगह लगे ऐसे विद्युत पोल को शिफ्ट करना जिससे अतिक्रमण को बढावा मिल रहा (उनको हटाना), फूटपाथ, सार्वजनिक स्थान पर एल.ई.डी. स्क्रीन लगाना, नाला सुधारीकरण, साफ-सफाई से संबंधित वाहन व उपकरण क्रय करने, पार्क सौन्दर्यीकरण, नये ट्रांसफार्मर लगवाने, पेयजल लाइन मरम्मत व निर्माण, बस अड्डा निर्माण, य...
Continue Reading
