Slider

आंगनबाड़ी व आशा कार्यकत्री ने फिरौती के लिए चुराया आठ माह का बच्चा

आंगनबाड़ी व आशा कार्यकत्री ने फिरौती के लिए चुराया आठ माह का बच्चा , पुलिस ने दबोचा मामला धर्मनगरी हरिद्वार का है। यहां एक एक आठ माह के बच्चे का फिरौती के लिए अपहरण किया गया। हैरानी की बात यह है कि अपहरण करने वालों में एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री है और एक आशा कार्यकत्री। अच्छी बात यह है कि बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को जब बच्चा चोरी होने की सूचना मिली और दो महिलाओं व उसके परिवार पर शक होने पर घटना स्थल पर डॉग स्क्वायड की मदद ली गई। बच्चे के कपड़े व अन्य सामान सुंघाकर खोजी कुत्ता भी सीधे महिलाओं के घर पर गया। सभी संदिग्ध लोगों के मोबाइल नम्बर से उनकी लोकेशन व सम्पर्क में आने वाले लोगों की जांच करने पर उनकी खोजबीन करना प्रारम्भ किया गया। और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। रविवार संदिग्ध नम्बरों की लोकेशन भारत माता मन्दिर के पास पाये जाने पर तुरन्त...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

मुख्यमंत्री श्री धामी ने बाल गुरुकुलम का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नन्द विहार, रुड़की, हरिद्वार स्थिति जीवनदीप आश्रम में जीवनदीप एकेडमी गुरुकुलम विद्यालय के वार्षिक उत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने बाल गुरुकुलम का उद्घाटन किया एवं श्री सिद्धाबली हनुमान कुश्ती अखाड़ा के कुश्ती पहलवानों से वार्ता कर उनका हौसला अफजाई किया। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने नगर निगम के स्वच्छता कर्मियों को जैकेट वितरित की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जीवनदीप आश्रम, नन्द विहार से मुख्य मार्ग तक सड़क निर्माण कार्य किए जाने एवं जीवनदीप एकेडमी गुरुकुलम विद्यालय परिसर में हॉल बनाए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने जीवनदीप आश्रम स्थित मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली कि कामना की। मुख्यमंत्री ...

Continue Reading
Slider

हरिद्वार में अपहृत आठ माह के बच्चे को पुलिस ने किया बरामद

हरिद्वार में अपहृत आठ माह के बच्चे को पुलिस ने किया बरामद मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी ने लिया था हरिद्वार में बच्चे के अपहरण पर सख्त रुख एसएसपी हरिद्वार को बच्चे की बरामदगी हेतु कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिए गए थे। हरिद्वार में अपहृत आठ माह के बच्चे को पुलिस ने बरामद कर लिया है। बच्चे के अपहरण संबंधी जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार एसएसपी को जल्द से जल्द बच्चे का पता लगाये जाने के निर्देश दिये थे। हरिद्वार पुलिस ने क्षेत्र के सभी सीसीटीवी खंगालने के साथ ही विभिन्न मुखबिर तंत्र, मीडिया, जनता के मध्य सूचना प्रचारित प्रसारित की। इसका परिणाम भी देखने को मिला और बच्चे के संबंध में जानकारी मिलने पर 8 माह के बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। अन्य कार्यवाही जारी है।

Continue Reading
Slider

यह हैं मुकेश जी …

आइए मिलते हैं भारत के एक भावी अर्थशास्त्री से यह हैं मुकेश जी ... आपको आश्चर्य हुआ ना ... ये जाति से ब्राह्मण हैं और इनका नाम है मुकेश मिश्र। बनारस में अपनी पढ़ाई-लिखाई पूरी करने के लिए हफ्ते में तीन दिन रिक्शा चलाकर धन अर्जित करते हैं। इनके पिता जी का पूर्व में ही देहांत हो चुका है। मुकेश जी बनारस में रहकर अपने एक छोटे भाई को पालिटेक्निक (सिविल) करवा रहे हैं। मुकेश स्वयं Net Exam निकाल चुके हैं और Economics (अर्थशास्त्र) विषय से अभी वर्तमान समय में Phd कर रहे हैं। जब मुकेश मिश्र जी से पूछा गया कि आप की पारिवारिक दुर्दशा पर क्या कभी कोई सरकारी मदद आपको मिली है ?? जैसे जातिगत आरक्षण, जातिगत छात्रवृति, नोकरी, जातिगत फीस ओर जातिगत योजनायें?... तो उन्होंने हँस कर जवाब दिया--- "क्या सर जी, ब्राह्मण हूं जन्म से... आवश्यकतानुसार श्रम कर लूंगा यह करना हमारेे लिए धर्म सम्मत है। इतिहास गवाह है ब...

Continue Reading
Slider

नमामि गंगे से जुड़े सभी कार्यों को उचित गुणवत्ता और पारदर्शिता से संपादित करने के निर्देश

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में नमांमि गंगे समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने नमामि गंगे के कार्यों के क्रियान्वयन से जुड़े विभागों और एजेंसियों को एन.जी.टी. के मानक के अनुसार नमामि गंगे से जुड़े सभी कार्यों को उचित गुणवत्ता और पारदर्शिता से संपादित करने के निर्देश दिये। उन्होंने उपजिलाधिकारी श्रीनगर और सिंचाई विभाग को श्रीनगर स्थित अलकनंदा हाइड्रो पावर प्लाण्ट में मानक के अनुरूप ई-फ्लो (वाटर-फ्लो) प्रवाहित हो रहा है कि नहीं, इसकी स्थलीय जांच करते हुए वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिये। उन्होंने संबंधित उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में फ्लड़ प्लेन (वाटर कैचमेंट के नजदीक) क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को चिन्ह्ति करते हुए संबंधित को नोटिस निर्गत करने तत्पश्चात अतिक्रमण मुक्ति की कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिलाधिक...

Continue Reading