देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में आयेाजित की गई। जिलाधिकारी ने गत बैठक में दिए गए निदेर्शों पर की गई कार्यवाही से अवगत होते हुए सम्बन्धित विभागों को उद्योग मित्र की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी के सम्मुख हस्तकला/हथकरघा/ उद्योग क्षेत्र में उत्कृष्ट उत्पादों को प्रस्तुत किया गया जिनका जिलाधिकारी एंव मुख्य विकास अधिकारी ने समिति के सदस्यों के साथ अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने नगर निगम को औद्योगिक आस्थान पटेलनगर में नालियों की सफाई एवं मरम्मत कार्यों जानकारी प्राप्त की गई जिस पर अवगत कराया गया कि क्षतिग्रस्त नाला/नालियों की मरम्मत हेतु आंगणन वित्तीय स्वीकृति हेतु प्रेषित कर दिया गया है। औद्योगिक आस्थान मार्ग लालपुल पर अतिक्रमण सम्बन्धी उद्योग मित्र की समस्याओं पर जिलाधिक...
Continue ReadingCategory: Slider
इस सर्दी, लाएं बदलाव अपने अनुपयोगी गरम कपड़े जरूरतमंद लोगों को भेंट करें। देहरादून जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े भेट किए जाने हेतु की गई पहल के तहत् स्मार्ट सिटी लि0 द्वारा चलाई जा रही इलैक्ट्रिक बसों में कपड़े भेंट करने हेतु बाक्स लगाया गया जिसका माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा जरूरतमंदो हेतु कपड़े भेंट कर शुरूआत की गई। माननीय मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन देहरादून की इस पहल को अच्छा बताते हुए जनमानस से अपेक्षा की है, वे भी इसमें बढचढकर सहयोग करें ताकि सर्दियों में जरूरतमंद लोग जिनके पास गर्म कपड़े आदि क्रय करने के संसाधन नहीं है। उनको छोटा स्नेह दे सकें। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कहा कि सर्दियों का मौसम आ गया है बहुत सारे लोग होते हैं, जिनको गर्म कपड़े नहीं मिल पाते हैं, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा पहल की जा रही है। उन्होंने जनमा...
Continue Readingदेहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 116 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि से संबंधित रही इसके अतिरिक्त पेंशन, शस्त्र लाईसेंस, सेवायोजित करने, पेयजल बिल अधिक आने, बीमा कम्पनी द्वारा धोखाधड़ी, आपदा प्रभावित क्षेत्र सरखेत में राशन कार्ड, आधार कार्ड बनवाने, देहरादून से रायपुर-नथूवाला-गुल्लरघाटी बस सेवा शुरू करने से संबंधित प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियो को निर्देशित किया कि जनसुनवाई एवं ई-चैपाल में प्राप्त हो रही शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि ई-चैपाल में जिन विभागों से शिकायतें प्राप्त हुई थी उसके निस्तारण की आख्या मुख्य विकास अधिकारी को प्रेषित करना सुनिश्चित करें ऐसा न करने वाले विभागों पर नियमानुसार कार्यवाही अमल मे लाई जाएगी। उन्होंने शिक...
Continue Readingपौड़ी कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड डॉ0 धन सिंह रावत द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी में अटल टिंकरिक लैब का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर 77.96 लाख रूपये की धनराशि से राजकीय इंटर कॉलेज विकासखंड कोट में कम्प्यूटर कक्ष, आर्ट/क्राफ्ट कक्ष, विज्ञान प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय कक्षा तथा राजकीय इंटर कॉलेज कालेश्वर विकासखंड पौड़ी में 36.52 लाख रूपये धनराशि से आर्ट/क्राफ्ट कक्ष एवं कम्प्यूटर कक्ष के निर्माण कार्यो का भी लोकार्पण किया। जी0आई0सी0 पौड़ी में टिंकरिक लैब के उद्घाटन के अवसर पर मा0 मंत्री ने कहा कि इस तरह की लैब स्कूली बच्चों को चिप्पों को व्यावहारिक और प्रयोगत्मक तरिके से समझने में सहायक होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लैक्चरों की कमी को दूर करने के लिए शीघ्रता से विज्ञप्ति निकाली जायेगी तब तक गेस्ट फैकल्टी से कमी की पूर्ति की जायेगी। उन्होंने शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि 10वीं और 12वी...
Continue Readingपौड़ी कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तराखंड को 2025 तक अग्रणी राज्य को अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल किये जाने तथा 2023-24 तथा 2025 तक इस दिशा में बहुत से क्षेत्रों में विभिन्न विभागों के अधीन तय किये गये लक्ष्यों को हासिल करने के लिए जनपद पौड़ी में उन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए बेहतर कार्य योजना बनाने और उसका समुचित क्रियान्वयन करने के संबंध में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा, उद्यान, कृषि, बाल विकास, पर्यटन, पशुपालन विभाग व अन्य विभागों के अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मा0 मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को जनपद में प्रत्येक नागरिक की हैल्थ आईडी बनाने, प्रत्येक ब्लाक में चिकित्सकों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने, चिकित्सकों की सक्रिय व उपस्थिति नियमित से सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य केंद्रों में बायोमेट्...
Continue Reading
