Slider

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 10 इलैक्ट्रिक बसों का शुभारंभ किया

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 10 इलैक्ट्रिक बसों का शुभारंभ किया आई०एस०बी०टी० से मालदेवता और आई०एस०बी०टी० से सहसपुर रोड चलेंगी इलैक्ट्रिक बसें देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड की दून कनैक्ट सेवा के अंतर्गत 20 बसों का संचालन देहरादून शहर के 04 मार्गों पर पहले से किया जा रहा है मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से देहरादून स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत 10 इलैक्ट्रिक बसों का विस्तारित मार्ग आई०एस०बी०टी० से मालदेवता एवं आई०एस०बी०टी० से सहसपुर रोड के संचालन का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने टिकिट लेकर घंटाघर तक बस में यात्रा भी की। स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत 20 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन देहरादून में पहले से ही किया जा रहा है। उन्होंने सी.ई.ओ. स्मार्ट सिटी/जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाये कि इन बसों के आने-जाने की समयाव...

Continue Reading
Slider

07 दिसम्बर, 2022 को जनपद के नैनीडांडा विकासखण्ड में बहुउद्देशीय शिविर

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के निर्देशन पर अगामी 07 दिसम्बर, 2022 को जनपद के नैनीडांडा विकासखण्ड में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमें स्थानीय/क्षेत्रीय व्यक्तियों को केन्द्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी/लाभ प्रदान किया जायेगा। अगामी 07 दिसम्बर, 2022 को प्रातः 11ः00 बजे विकासखण्ड नैनीडांडा प्रांगण में आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय शिविर के संबंध में जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजन स्थल पर विभागीय स्टाल/प्रदर्शनी लगाते हुए शिविर में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि शिविर में स्वास्थ्य कैम्प एवं कोविड वैक्सीनेशन बूस्टर डोज कैम्प लगवायें, जिससे बहुउद्देशीय शिविर में आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ कोविड टीकाकरण किया जा सके।

Continue Reading
Slider

पौड़ी शहर में औचक निरीक्षण

पौड़ी जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने पौड़ी शहर में औचक निरीक्षण कर विभिन्न दुकानों से सिंगल यूज प्लास्टिक, नॉन वोवन थैले जब्त किए। उन्होंने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि प्लास्टिक के थैलों का उपयोग व ग्राहकों को उसमें सामान न दे। कहा कि कोई भी दुकानदार निर्देशों का अनुपालन नहीं करता है तथा प्लास्टिक का उपयोग करते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। जिलाधिकारी ने धारा रोड स्थित विभिन्न दुकानों का निरीक्षण करते हुए प्लास्टिक के थैलों को जब्त किए। उन्होंने दुकानदारों को कहा कि कोई भी दुकानदार इस तरह के थैलों का उपयोग करते हुए पकड़ा जाता है तो उसका चालन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाएं तथा लोगों को प्लास्टिक का उपयोग न करने हेतु जागरूक भी करें। जिससे सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने पर रोक लग सकेगी। उन्हों...

Continue Reading
Slider

नवयुवक/युवतियों को मतदाता सूची में सम्मिलित करने हेतु फार्म वितरण एवं प्राप्त करने के निर्देश

देहरादून फोटोयुक्त निर्वाचन नामावलियों का अर्हता तिथि के आधार पर पुनरीक्षण कार्यों को युद्धस्तर पर पूर्ण करने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप झरना कमठान ने अपने कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों को मिशन मोड पर कार्य करते हुए मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान को निर्धारित तिथि 8 दिसम्बर 2022 तक युद्धस्तर पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप ने जनपद के सभी 1873 बूथ पर बीएलओ को तैनात रहकर अर्हता तिथि 01-10-2023 तक 18 वर्ष की आयु के हो रहे नवयुवक/युवतियों को मतदाता सूची में सम्मिलित करने हेतु फार्म वितरण एवं प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए पाॅलिटेक्निक, इंजीनियर कालेज, विश्वविद्यालय सहित उच्च शिक्षण संस्थानो...

Continue Reading
Slider

रूड़की उप जिला अस्पताल को मिला लक्ष्य सर्टिफिकेशन पुरस्कार

  स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 रावत ने थपथपाई विभागीय अधिकारियों की पीठ कहा, लोगों को बेहत्तर स्वास्थ्य सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता देहरादून, हरिद्वारा जनपद के रूड़की उप जिला अस्पताल को गुणवत्ता पूर्ण कार्यों एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के लिये भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) एवं लक्ष्य पुरस्कार द्वारा नवाजा गया। जिस पर विभागीय मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेहत्तर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद हरिद्वार के उप-जिला चिकित्सालय (एस.डी.एच.), रुड़की को भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एन.क्यू.ए.एस.) व लेबर रूम गुणवत्ता सुधार पहल (लक्ष्य सर्टिफिकेशन) प...

Continue Reading