Slider

शिकायतों का निस्तारण किया जाता उन्हें तत्काल संपर्क कर उसकी जानकारी भी दें

पौड़ी मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री हैल्पलाइन 1905 में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। उन्होंने विभागवार समीक्षा करते हुए समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि छोटी-मोटी शिकातयों का अपने ही स्तर से समाधान करें, जिससे ऐसी शिकायतें अनावश्क रूप से संबंधित पोर्टल पर दर्ज न हो। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि जिन लोगों की शिकायतों का निस्तारण किया जाता उन्हें तत्काल संपर्क कर उसकी जानकारी भी दें। मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि 02 दिन के भीतर संबंधित विभागीय अधिकारी सभी शिकायतों की समीक्षा कर निराकरण करना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने पंचायतीराज अधिकारी को निर्देशित किया कि अपने ब्लाक स्तर के कार्यालयों से शिकायतों की जानकारी लेते हुए उसका विवरण प्रस्तुत करें। इसके अलाव...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सशक्त उत्तराखंड @25 चिंतन शिविर शुभारंभ

  देहरादून। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय अकादमी मसूरी में आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने तीन दिवसीय सशक्त उत्तराखंड @25 चिंतन शिविर के प्रथम सत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस चिंतन शिविर के आयोजन को लेकर हम बहुत दिनों से सोच रहे थे।उन्होंने कहा कि इन तीन दिनों तक हमें चिंतन के साथ चिंता भी करनी है कि प्रदेश का विकास कैसे हो?मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान ने आप सभी को बहुत विशिष्ट बनाया है। आईएएस हमारे देश की सबसे बड़ी प्रशासनिक सेवा है और आप देश-प्रदेश की नीतियों को तय करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें चीजों को नोट करने की आदत डालनी चाहिए। एक दिन में हमारे अंदर हजारों विचार आते हैं। ऐसे में हर चीज याद नहीं रखी जा सकती। उन्होंने कहा कि आप के लिए कोई काम मुश्किल नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने महसूस किया है कि विभाग अपनी जि...

Continue Reading
Slider

बदलती परिस्थितियों के हिसाब से हमें परिवर्तन लाने होंगे : मुख्य सचिव

  सकारात्मक दृष्टिकोण से काम करना होगा देहरादून। सशक्त उत्तराखंड@25 चिंतन शिविर के उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू ने कहा कि आगामी तीन दिनों तक हम राज्य को लेकर महत्वपूर्ण मंथन करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें मंथन केवल तीन दिन नहीं बल्कि समय-समय पर करते रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि दुनिया अब तेजी से बदल रही है। बदलती परिस्थितियों के हिसाब से हमें परिवर्तन लाने होंगे। पहले पंच वर्षीय योजना बनती थी लेकिन समय के साथ हमें इस मॉडल से बाहर आना पड़ा है। यही वजह है कि पंच वर्षीय कार्यक्रम की जगह नीति आयोग की जरूरत पड़ी है। उन्होंने कहा कि हमें नियमित चिंतन शिविरों की बहुत आवश्यकता है। मुख्य सचिव ने कहा कि कई बार देखने में आता है कि अफसर फैसले लेने से डरते हैं और यस के बजाए नो कहने में अधिक दिलचस्पी लेते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी सोच रखने वाले नौकरशाहों को स्...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण 79वीं आवृत्ति के सर्वेक्षण हेतु कार्यशाला

उप निदेशक, अर्थ एवं संख्या गढ़वाल मंडल कार्यालय के तत्वाधान में राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण 79वीं आवृत्ति के सर्वेक्षण हेतु कार्यशाला विकास भवन सभागार पौड़ी में आयोजित की गई। उप निदेशक अर्थ एवं संख्या टी0एस0 अन्ना ने बताया कि 79वीं आवृत्ति में इस वर्ष के सर्वेक्षण का विषय आयुष चिकित्साा पद्धती रहा। जिसमें आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक, चिकित्सा, होमियोपैथी एवं यूनानी सहित अन्य के बारे में विस्तृत जानकारी व उपयोग के स्तर के बारे में आंकड़ों का संकलन तथा व्यापक वार्षिक मॉड्यूलर सर्वेक्षण के माध्यम से सतत विकास लक्ष्यों के कई संकेतकों के आंकड़े संकलन टैबलेट के माध्यम से किया जाना है। कहा कि मॉड्यूलर सर्वेक्षण के आंकड़ो से सतत् विकास लक्ष्यों(2015-30) तक के लक्ष्यों, अवस्थिति व उपलब्धियों का आंकलन किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि आंकड़े राज्य व भारत सरकार स्तर पर जनलोकोपयोगी नीति निर्माण किये जाने में स...

Continue Reading
Sliderपर्यटन

चौबट्टाखाल के विकास को कबीना मंत्री महाराज ने दी करोड़ों की सौगात

’महाराज ने तीन दिन में अपने विधानसभा क्षेत्र को दी 36 करोड की सौगात’ ’सतपुली में 352.53 लाख कार पार्किंग, 281.06 लाख के बहुमंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स व व्यास घाट में 476.57 लाख के पर्यटक आवास की सौगात’ प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के तीसरे दिन सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज, सतपुली और राजकीय इंटर कॉलेज रीठाखाल में आयोजित कार्यक्रमों में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने का हर संभव प्रयास कर रही है। टूरिज्म के क्षेत्र में उत्तराखंड को बेस्ट टूरिज्म का अवार्ड मिला है जो कि हमारे लिए गर्व की बात है। इस वर्ष चार धाम यात्रा पर 46 लाख से अधिक यात्री उत्तराखंड आये। कोरोना काल जो भी घटा हुआ था उसकी भरपाई लगभग हो चुकी ...

Continue Reading