इलेक्शन मोड पर हो परीक्षाएं सम्पन्न कराने की व्यवस्थाः मुख्य सचिव प्रश्न पत्रों को डबल लॉक एवं सीसीटीवी की निगरानी में रखा जाए परीक्षा का समय प्रातः 11.00 बजे से 01.00 बजे किया जाए मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा संचालित की जाने वाली चयन परीक्षाओं को शुचितापूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ कराए जाने के सम्बन्ध में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक आयोजित हुयी। मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग को हस्तांतरित परीक्षाओं में से दिसम्बर माह में पुलिस आरक्षी, आईआरबी एवं अग्निशामक की परीक्षा सम्पन्न होनी है। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को इस परीक्षा एवं आगे होने वाली अन्य परीक्षाओं को शुचितापूर्ण एवं पारदर्शिता से करान...
Continue ReadingCategory: Slider
चमोली की कमला का "कमाल", मिला "मैं उत्तराखण्ड हूं" पुरुस्कार सोशल मीडिया पर उत्तराखण्ड के लोगों की आवाज और महिला सशक्तीकरण की मिशाल कमला रावत किसी परिचय की मोहताज नहीं है। चमोली जनपद के सुदरवर्ती गांव ठेली में रहने के बावजूद कमला जिस बेबाकी से सोशल मीडिया पर लोगों की बातों को उठाती और रखती हैं। उससे हर कोई वाकिफ है। बुधवार को देहरादून में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एक रेडियो चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्हें मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने "मैं उत्तराखण्ड हूं" पुरुस्कार से सम्मानित किया। ट्वीटर जैसे प्लेटफॉर्म पर खासा सक्रिय रहने के साथ ही कमला स्थानीय स्तर पर भी लोगों की समस्याओं को हल करने में उनकी मदद करती है। बीते वर्ष भी 34 वर्षीय कमला खबरों की सुर्खियों में थी जब उन्होंने 33 वर्ष की उम्र में इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की। इस खबर में भी खास बात यह थी कि जब कमला इंटर...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को संस्कृति विभाग प्रेक्षागृह में शारदा स्वर संगम फिल्म प्रोडक्शन एवं हमरो पहाड़ उत्तराखंड सामाजिक संगठन द्वारा आयोजित ‘‘आवाज सुनो पहाड़ो की‘‘ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से उत्तराखंड के युवा उभरते कलाकारों की आवाज पूरे भारत में पहुंचेगी। आज के समय में हमारे उत्तराखंड के कलाकार अपनी कला के माध्यम से पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, लोगो की मेहनत और उसके प्रति ईमानदारी उन्हें सफलता की ओर ले जाती है। हम सब में प्रतिभा किसी न किसी रूप में होती है बस हमे उसे पहचान कर निखारने की आवश्यकता होती है । मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम एक बहुत बड़ा कदम है छुपी कलाओं और हुनर को देश विदेश के सामने लाने की। हमारी संस्कृति को आज के यु...
Continue Readingवोटर लिस्ट को लेकर प्रशासन ने की बैठक पौड़ी जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकरी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जनपद की 06 विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के आलेख्य प्रकाशन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचन नामावलियों का 01 जनवरी, 2023 की अर्हता के आधार पर निर्धारित विशेष संछिप्त पुननिरीक्षण कार्यक्रम के तहत 09 नवम्बर, 2022 को सभी पदाभिहित स्थलों/सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों में फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचन नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन किया गया है। जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को कहा कि समस्त विधानसभाओं की मतदाता सूची संबंधित बीएलओ के पास जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बीएलओ 09 नव...
Continue Readingमुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान द्वारा विकास भवन देहरादून में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 34 अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्मानित किया। साथ ही विकास भवन परिसर स्थित सभी कार्योलयों के अधिकारियों एवं कार्मिकों से उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों से प्ररेणा लेते हुए कार्य सम्पादित करने की अपेक्षा की ताकि उनका नाम भी अगले वर्ष उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों की सूची में आए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पित भाव से कार्य करने से सरकार की जनकल्याणकारी/ विकास योजनाओं का लाभ जनमानस तक पंहुचता है तथा इस प्रकार के कार्यों से राज्य एवं यजनपद की प्रगति बढाने में महत्वपूर्ण योगदान होता हैं इस लिए सभी कार्मिक अपने दायित्वों एवं जिम्मेदारियों का निर्वहन समर्पित भाव से करते हुए राज्य की प्रगति में अपना बहुमूल्य योगदान दें। आज सम्मानित हुए अधिकारियों एवं...
Continue Reading
