पौड़ी नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में विकासखंड पाबौ के राजकीय इंटर कालेज पाबौ परिसर से सिमखेत तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। आयोजित कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी पाबौ टीसी रावत द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। उन्होंने युवाओं को स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि प्लास्टिक कूड़े का निस्तारण गढ्ढों व कूड़ेदान के माध्यम से किया जाना आवश्यक है। खंड विकास अधिकारी ने कहा कि प्लास्टिक का कचरा पशुओं के लिए हानिकारक है, जिससे पशुओं की असमय मृत्यु हो जाती है। कहा कि हर व्यक्ति को स्वच्छता के प्रति ध्यान देना चाहिए तथा उसके लिए समय-समय पर साफ-सफाई के साथ ही अन्य लोगों को भी जागरूक करना चाहिए। जिससे विभिन्न स्थलों पर फैली गंदगी साफ हो सकेगी। वहीं प्रधानाचार्य अमित कठैत ने कहा कि स्वच्छता जागरूकता का उद्देश्य युवाओं द्वारा गांव-गांव तक पहुंचाना है। कहा कि युवा ही स्वच्छता की अलख को जला...
Continue ReadingCategory: Slider
पौड़ी जनपद के कोटद्वार क्षेत्रांतर्गत युद्वाभ्यास और खुले क्षेत्र में गोला चलाने तथा तोप दागने का अभ्यास पांच वर्षो तक किया जाना है। यह अभ्यास अधिनियम 1938 की धारा 9 की उपराधारा(1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए व अनुसूची में विनिर्दिष्टि क्षेत्र परिनिश्चित करते हुए, जिसमें 01 अगस्त, 2022 को प्रारंभ होने वाली तथा 31 जुलाई, 2027 को समाप्त होगी। इस अवधि के लिए नियतकालिक रूप से खुले क्षेत्र में गोला चलाने व तोप दागने का अभ्यास किया जाना है। जिलाधिकारी ने बताया कि यह अभ्यास ग्राम काशीरामपुर, पट्टी सुखरौ में क्लासीफिकेशन रेंज के लिए डेंजर जोन एरिया 100.285 एकड़ पर है। उन्होंने उपजिलाधिकारी कोटद्वार को कोटद्वार फायरिंग रेंज का धारा9(3) का प्रस्ताव विधिक औपचारिकताओं की पूर्ति करते हुए अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
Continue Readingदेहरादून जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र देहरादून श्रीमती एम टोलिया ने अवगत कराया है कि भारत सरकार द्वारा हर वर्ष 31 अक्टूबर 2022 को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाती रही है। यह अवसर हमारे राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने और मजबूत करने के लिए हमारे समर्पण को बढ़ावा देने और मजबूत करने का अवसर है। राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यन्वयन समिति द्वारा इस वर्ष का राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में 25 से 31 अक्टूबर 2022 तक एक सप्ताह तक चलने वाला एकता सप्ताह होगा और माननीय प्रधान मंत्री द्वारा प्रस्तावित पंच प्राण की थीम होगी। स्वतंत्रता दिवस पर सचिव (युवा कार्यक्रम एवं खेल) ने राज्यों के सभी मुख्य सचिवों और केन्द्र और राज्य सरकारों के विभिन्न मंत्रालायो को इस संबंध में पहले ही निर्देश जारी कर दिये है। नेहरू युवा केन्द्र सं...
Continue Readingदेहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा जनपद में सड़कों गड्डा मुक्त करने तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को कार्यों की माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपानल में सड़को की साफ-सफाई एवं गड्डा मुक्त, सुगम व सुव्यवस्थित बनाये जाने की कार्यवाही गतिमान है। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को सड़कों के मरम्मत कार्य को युद्धस्तर पर पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया है साथ ही पेयजल, जल संस्थान को पेयजल लाईनों के लिकेज ठीक करते हुए सड़क को समतलीकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु खोदी गई सड़कों को तेजी से कार्य करते हुए ठीक करने तथा उप जिलाधिकारियो ंएवं तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति की जानकारी एवं कार्यों की मानिटरिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम म...
Continue Readingभोपाल एवं त्रिवेंद्रम में होने वाली राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे स्नाइपर अकादमी के 18 शूटर देहरादून। भोपाल एवं त्रिवेंद्रम में होने वाली राष्ट्रीय शूटिंग अकादमी में स्नाइपर शूटिंग अकादमी के 18 शूटर प्रतिभाग करेंगे। स्नाइपर शूटिंग अकादमी के संचालक एवं मुख्य कोच श्री अनिल ठाकुर ने बताया कि उनकी अकादमी के कुल 18 शूटर भोपाल एवं त्रिवेंद्रम में होने वाली राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि 41 वीं नार्थ जोन(प्री-नेशनल) प्रतियोगिता में उनकी अकादमी के शूटर्स ने प्रतिभाग किया। इसमें राइफल इवेंट में उनकी अकादमी की सोनाक्षी गुप्ता ने 400 में से 392 पॉइंट लिए एवं पिस्टल इवेंट में रुद्रांश वर्मा ने 400 में से 370 पॉइंट लिए। सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। कुल 18 खिलाड़ी राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में उनकी अकादमी से प्रतिभाग करेंग...
Continue Reading
