पौड़ी जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु विभागीय योजनाओं में अवमुक्त एवं व्यय की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन विभागों द्वारा प्रथम किश्त प्राप्त की गई है वह दूसरी किश्त की डिमांड 31 अक्टूबर तक भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने पशुपालन, शिक्षा विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग को शीघ्रता से विकास कार्याे की प्रगति आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग तथा पर्यटन विभाग को प्रगति बढ़ाने को निर्देशित किया कि 31 अक्टूबर तक धनराशि की डिमांड करें व जो निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं उनका टेंडर पूर्ण करते हुए शीघ्रता से कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करें। उन्होंने लोनिवि निर्माण खंड को निर्देशित किया कि पूल्ड हाउस के लिए जल्द धनराशि की डिमांड करें। साथ...
Continue ReadingCategory: Slider
पौड़ी जनपद के कोटद्वार क्षेत्रांतर्गत युद्वाभ्यास और खुले क्षेत्र में गोला चलाने तथा तोप दागने का अभ्यास पांच वर्षो तक किया जाना है। यह अभ्यास अधिनियम 1938 की धारा 9 की उपराधारा(1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए व अनुसूची में विनिर्दिष्टि क्षेत्र परिनिश्चित करते हुए, जिसमें 01 अगस्त, 2022 को प्रारंभ होने वाली तथा 31 जुलाई, 2027 को समाप्त होगी। इस अवधि के लिए नियतकालिक रूप से खुले क्षेत्र में गोला चलाने व तोप दागने का अभ्यास किया जाना है। जिलाधिकारी ने बताया कि यह अभ्यास ग्राम काशीरामपुर, पट्टी सुखरौ में क्लासीफिकेशन रेंज के लिए डेंजर जोन एरिया 100.285 एकड़ पर है। उन्होंने उपजिलाधिकारी कोटद्वार को कोटद्वार फायरिंग रेंज का धारा9(3) का प्रस्ताव विधिक औपचारिकताओं की पूर्ति करते हुए अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
Continue Readingमुख्य सचिव डाॅ. एस.एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन सुविधा, परिवहन सेवाओं एवं सड़क सुरक्षा की दृष्टि से आधुनिकतम तकनीक का इस्तेमाल कर उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों के हिसाब से कुछ बेस्ट प्रैक्टिस को राज्य में शुरू किया जाए। आउटकम बेस्ट अप्रोच पर विशेष ध्यान दिया जाए। परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम में जो लोग कार्य कर रहे हैं, उन्हें पर्फोमेंस बेस इन्सेंटिव की व्यवस्था की जाए। अच्छा कार्य करने वालों का मनोबल बढ़ाना जरूरी है। मुख्य सचिव ने कहा कि परिवहन विभाग को राजस्व वृद्धि की ओर भी ध्यान देना होगा। जनता को आॅनलाईन सुविधाएं सुलभता से मिले इस दिशा में अधिक प्रयास किये जाएं। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष प्रयासों की जरूरत है। जिन कारणों से सड़क दुर्घटनाएं अधिक हो रह...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरियाणा के सूरजकुंड में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित राज्यों के गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य कठिन एवं दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों से युक्त राज्य है, जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय सीमाएँ उत्तर में तिब्बत चीन एवं पूर्व में नेपाल के साथ जुड़ी हुई हैं। इस प्रकार राष्ट्रीय सुरक्षा में राज्य का सामरिक दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य द्वारा कानून व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन हेतु संविधान के अनुच्छेद 44 जो कि समान नागरिक संहिता लागू किये जाने से सम्बन्धित है, की भावना का सम्मान करते हुये राज्य में समान नागरिक संहिता लागू किये जाने हेतु गठित विशेषज्ञ समिति वर्तमान में एक विस्तृत रिपोर्ट बनाने का क...
Continue Readingएचएमटी की 45.33 एकङ जमीन उत्तराखण्ड सरकार को मिली भारी उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आदेश जारी सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय का आभार व्यक्त किया डबल इंजन सरकार की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि : सीएम भारत सरकार द्वारा एचएमटी की 45.33 एकङ जमीन उत्तराखण्ड सरकार को हस्तांतरित कर दी गई है। इस संबंध में भारी उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आदेश भी जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार रानीबाग और हल्द्वानी स्थित एचएमटी की 45.33 एकङ भूमि उत्तराखण्ड सरकार को 72 करोड़ 02 लाख 10 हजार रूपये की रिजर्व प्राईस पर हस्तांतरित की गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एचएमटी की भूमि उत्तराखण्ड सरकार को हस्तांतरित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय का आभार व्यक्त किया है। उ...
Continue Reading
