Slider

स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 रावत ने किया जे0जे0 अस्पताल मुम्बई का भ्रमण

स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 रावत ने किया जे0जे0 अस्पताल मुम्बई का भ्रमण कहा, अस्पताल की चिकित्सा प्रणाली को राज्य में लागू करने का होगा प्रयास शीघ्र विशेषज्ञ चिकित्साकों का दल जायेगा मुम्बई, करेगा अस्पताल का अध्ययन देहरादून/मुम्बई, 27 अक्टुबर 2022 मुम्बई महाराष्ट्र के दो दिवसीय राजकीय भ्रमण के दौरान सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज चिकित्सा के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त ग्रांट गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज एंड सर जे0जे0 ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स मुम्बई का भ्रमण किया। इस दौरान डॉ0 रावत ने मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टॉफ के साथ उनकी कार्य प्रणाली एवं चिकित्सकीय सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 रावत ने कहा कि देश के नाम अस्पतालों में से एक जे0जे0 अस्पताल की कार्यप्रणाली एवं चिकित्सकीय सुविधाओं को उत्तराखंड...

Continue Reading
Slider

अनुरक्षण कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने हेतु कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया

देहरादून मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा राज्य में सप्ताह में सड़कों को गड्डा मुक्त करने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जनपद में सड़कों को गड्डा मुक्त करने के लिए मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने हेतु कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया है। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों को जनपद में सड़कों के मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्यों की मॉनिटरिंग करने तथा प्रतिदिन कार्य प्रगति से अवगत कराने तथा कार्यदायी संस्थाओं को शेष मरम्मत कार्य निर्धारित समय पर पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही जल संस्थान एवं पेयजल निगम को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत पेयजल लिकेज को ठीक करने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि सड़कों को बार...

Continue Reading
Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

परेड ग्राउण्ड का निरीक्षण किया

देहरादून जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती सोनिका ने स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत निर्माणधीन दून लाईब्रेरी एवं परेड ग्राउण्ड का निरीक्षण किया। दून लाईब्रेरी के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी/सीईओ स्मार्ट सिटी ने लाईब्रेरी का बचा हुआ कार्य तेजी से निपटाने एवं पार्किंग की विशेष व्यवस्था बनाने परिसर में पड़ी निर्माण सामग्री को व्यवस्थित करते हुए, परिसर में उद्यान के कार्य (पौधा रोपण )पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार परेड ग्राउण्ड के निरीक्षण के दौरान ग्राउण्ड में बचे हुए कार्यो को तेजी से पूर्ण करने के साथ आसपास सड़के ठीक करने, बाउण्ड्री निर्माण कार्य,पार्किंग एवं ग्राउण्ड समतलीकरण का कार्य पूर्ण करने के साथ ही निर्माण सामग्री को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी/सीईओ स्मार्ट सिटी परियोजना लि0 श्रीमती सोनिका ने कार्यदायी संस्थाओं को स्मार्ट सिटी परियोजना अन्तर्गत निर्माण कार्य...

Continue Reading
Slider

मृतकों के परिजनों व घायलों को आर्थिक सहायता वितरित

सिमड़ी बस हादसे में मृतकों के वारिसान को कुल दो-दो लाख रुपये जबकि घायलों को कुल 50-50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता की गई वितरित‘‘ विकासखण्ड बीरोंखाल के अन्तर्गत सिमडी में बीते 04 अक्टूबर हुए बस हादसे में घायलों व मृतकों के परिजनों को प्रशासन की तरफ से पूरी मदद दी जा रही है। इसी क्रम में मृतकों के परिजनों व घायलों को आर्थिक सहायता वितरित की गयी है। जिसके तहत मृतकों के वारिसान को (आज और कल मिलाकर) कुल दो-दो लाख रुपए की धनराशि जबकि घायलों को कुल 50-50 हजार रूपए की धनराशि के चेक वितरित किए गए हैं। दुर्घटना में घायलों तथा मृतकों के वारिसान को दी जाने वाली आर्थिक सहायता वितरण कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्धारा हादसे में घायलों व मृतकों के परिजनों से लगातार संपर्क स्थापित कर आर्थिक सहायता वितरित की जा रही है। जिस सम्बंध में जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे द्वारा लगातार मॉनिटरिंग...

Continue Reading
Slider

श्री केदारनाथ धाम शीतकाल के लिए कपाट बंद हुए

उत्तराखंड चारधाम यात्रा वर्ष 2022 श्री केदारनाथ धाम शीतकाल के लिए कपाट बंद हुए। • सेना की मराठा रेजीमेंट के बैंड की भक्तिमय स्वर लहरियों के बीच तीन हज़ार से अधिक श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने। • इस यात्रा वर्ष रिकॉर्ड पंद्रह लाख एकसठ हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किये। *प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में भव्य केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण, गौरीकुंड- केदारनाथ रोप वे के बनने से केदारनाथ यात्रा अधिक सुगम हो जायेगी : सीएम पुष्कर सिंह धामी • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के अवसर पर तीर्थयात्रियों का आभार जताया। • प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा प्रदेश सरकार के प्रयासों से केदारनाथ यात्रा में रिकार्ड श्रद्धालु पहुंचे। • कपाट बंद होने के अवसर पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्...

Continue Reading