जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा जनपद की 07 मदिरा की दुकानों बिलखेत, अगरोड़ा, लैन्सडाउन, डाडामण्डी, कोटद्वार-02 दुर्गापुरी, सतपुली एवं रेलवे स्टेशन कोटद्वार को माह जून, जूलाई, अगस्त, सितम्बर व अक्टूबर के बकाया राजस्व को मय पेनाल्टी/दण्डात्मक ब्याज दिनांक 30 अक्टूबर, 2022 तक जमा करने के नोटिस जारी किये गये है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार यदि 30 अक्टूबर तक मदिरा दुकानों के अनुज्ञापी द्वारा बकाया राजस्व जमा नही किया जाता है तो उसका लाईसेंस दिनांक 31 अक्टूबर से 02 नवम्बर, 2022 तक तीन दिन निलम्बित रहेगा अर्थात् दुकान बन्द रहेगी और यदि दिनांक 02 नवम्बर, 2022 तक भी बकाया राजस्व जमा नही किया जाता है तो उनका अनुज्ञापन (लाईसेंस) निरस्त कर दुकान का पुर्नव्यवस्थापन किया जायेगा एवं बकाया राजस्व व पुर्नव्यवस्थापन में हुई राजस्व हानि को वर्तमान अनुज्ञापी से भू-राजस्व की भांति वसूल कर...
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून पल्टन बाजार के व्यापारी संगठन के प्रतिनिधियों द्वारा पल्टन बाजार में दीपावली से पूर्व सड़क निर्माण कार्य कराने हेतु जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका से उनके शिविर कार्यालय में भेंट कर आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि0 श्रीमती सोनिका द्वारा स्मार्ट सिटी परियोजना लि0 के अन्तर्गत शहर में संचालित निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा आम जन की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए व्यवस्थित एवं समयबद्धता से कार्य पूर्ण करने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं को दिए गए है। जिलाधिकारी द्वारा पल्टन बाजार क्षेत्रान्तर्गत समय-समय पर किए गए भ्रमण के दौरान पल्टन बाजार में संचालित कार्यों में तेजी लाते हुए दीपावली से पूर्व सड़क को ठीक करने के निर्देश दिए गए। दीपावली से पूर्व पल्टन बाजार की सड़कों को ठीक किए जाने पर व्यापारी संगठनों द्वारा जिलाधिकारी से मिलकर उनका आभार व्यक्त किया। जिल...
Continue Reading‘‘जिलाधिकारी ने चौबट्टाखाल विधानसभा के अंतर्गत मोटर मार्ग सहित विभिन्न कार्यों का किया निरीक्षण।‘‘
‘‘जिलाधिकारी ने चौबट्टाखाल विधानसभा के अंतर्गत मोटर मार्ग सहित विभिन्न कार्यों का किया निरीक्षण।‘‘ ‘‘मोटर मार्ग का डामरीकरण व कटिंग का शेष कार्य तत्काल पूर्ण करें‘‘ - जिलाधिकार विधानसभा चौबट्टाखाल के अंतर्गत आज जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे ने नौगांव-सुरखेत-तूनाखाल पीएमजीएसवाई मोटर मार्ग तथा ग्राम पंचायत धरासू व रणस्वा में प्रधानमंत्री आवास योजना से पूर्ण हो चुके आवासों का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय धरासू का निरीक्षण करते हुए वहां उपस्थित बच्चों से सवाल-जवाब भी किए। जिलाधिकारी ने मार्ग के निरीक्षण के दौरान पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि जहां-जहां अधूरा कार्य है उन्हें तत्काल पूर्ण करें तथा डामरीकरण बेहतर गुणवत्ता के साथ करना सुनिश्चित करें। उन्होंने मार्ग की गुणवत्ता का वर्नियर कैलिपर्स से आंकलन भी किया। जिलाधिकारी ने पीएमजीए...
Continue Readingदेहरादून मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान ने आज विकास भवन सभागार में जिला सेक्टर/राज्य सेक्टर/केन्द्र पोषित/वाह्य सहायतित/बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं टास्क फोर्स की बैठक करते हुए प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान आवंटित बजट के सापेक्ष जिला योजना का व्यय प्रतिशत 24.42, राज्य सेक्टर व्यय प्रतिशत 67.40 प्रतिशत, केन्द्र पोषित योजनाओं का व्यय प्रतिशत 84.77 तथा वाह्य सहायतित योजनाओं की प्रगति 60.06 रही। उन्होंने विभागों प्रगति बढ़ाने के साथ ही रोस्टरवार कार्यक्रम बनाते हुए क्षेत्र का भ्रमण कर योजनाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला योजना में व्यय की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विभागों को प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न योजनाओं में जिन विभागों की प्रगति शून्य है ऐसे विभागों को नोटिस जारी करने के निर्देश जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को दिए। ...
Continue Readingदूर नहीं जाते हैं, गत वर्षों पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में हुए घटनाक्रमों का ही उदाहरण ले लेते हैं। वहां बदायूं, साहिबगंज, उन्नाव, लखीमपुर खीरी आदि जगहों पर अपराध की पड़ताल करने के लिए कब्र में दबे शवों को फिर से पोस्टमार्टम या फारेंसिक जांच के लिए बाहर निकाला गया। केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई के दबदबे में कब्र से बाहर आकर लाशों ने सच उगला और तब जाकर न्याय का रास्ता प्रशस्त हुआ। कमोवेश अपराध के उक्त वाकये वनंतरा रिसार्ट में मारी गई अंकिता भंडारी के केस से ही मिलते जुलते थे। इनमें से किसी ने पखवाड़े भर में तो किसी के शव ने दफनाने के ढाई तीन माह बाद भी बाहर आकर अपने हुए पर जुल्मों को पुख्ता किया। और यह सब तब संभव हो पाया जब मामले इसी तरह के बेहद पेचीदा थे और जांच सीबीआई के हवाले थी। बात करते हैं हाल में कुख्यात वनंतरा रिसार्ट में हुए अंकिता भंडारी केस की। यहां हर कदम पर सवाल...
Continue Reading
