Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

सूबे में 2917 लोगों ने किया नि-क्षय मित्र के लिये पंजीकरण

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में उत्तराखंड का उत्कृष्ट प्रदर्शन नि-क्षय मित्र पंजीकरण में देशभर में तीसरे स्थान पर उत्तराखंड सूबे में 2917 लोगों ने किया नि-क्षय मित्र के लिये पंजीकरण देहरादून, टीबी मुक्त उत्तरखंड के लिये राज्य सरकार तमाम प्रयास कर रही है। जिसका नतीजा है कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नि-क्षय मित्र पंजीकरण में उत्तराखंड राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे पायदान पर काबिज है। जबकि प्रथम व द्वितीय स्थान पर उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश राज्य हैं। सूबे में टीबी रोगियों के उपचार में सहायता प्रदान करने के लिये अब तक 2917 पंजीकरण हो चुके हैं, जिनमें विभिन्न संस्थाएं, सहकारी समितियां और व्यक्तिगत रूप से सैकड़ों लोग शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेशभर में 14769 टीबी रोगियों का उपचार किया जा रहा है जिनमें से 11753 रोगियों ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तह...

Continue Reading
Slider

उत्तराखंड रेशम : खेत से फैशन तक कार्ययोजना पर काम होगा

उत्तराखंड रेशम : खेत से फैशन तक कार्ययोजना पर काम होगा। उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव रेशम फेडरेशन की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक देहरादून में हुई। जिमसें क्षेत्रीय विधायक और रजिस्टार कॉपरेटिव ने हिस्सा लिया। निकाय मीटिंग में प्रस्ताव हुआ कि, दून सिल्क को बढ़ाया जाएगा। खेत से फैशन तक की कार्ययोजना पर काम होगा। फेडरेशन आगमी वर्ष में 7 करोड़ रुपये व्यवसाय को बढायेगा। बैठक में अध्यक्ष रेशम फेडरेशन चौधरी अजीत सिंह द्वारा प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया कि वर्ष 2021-22 में फेडरेशन द्वारा लगभग 8 करोड़ का व्यवसाय किया गया है एवं आगामी एक वर्ष में फेडरेशन रु० 15 करोड़ के वार्षिक व्यवसाय के लक्ष्य को प्राप्त करेगा। निबंधक, सहकारी समितियां उत्तराखंड श्री आलोक कुमार पांडेय ने प्रतिनिधियों को एवं फेडरेशन को सुझाव दिया गया कि फेडरेशन का बहुआयामी दृष्टिकोण के साथ विविध गतिविधियों को अपनाकर कीटपालकों की ...

Continue Reading
Slider

प्रस्ताव शीघ्र भेजे जाएं

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में प्रदेश के राजस्व क्षेत्रों को रैगुलर पुलिस को दिए जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की गई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि रैगुलर पुलिस में शामिल किए जाने हेतु जिन क्षेत्रों को तत्काल शामिल किए जाने की आवश्यकता है, उनके प्रस्ताव शीघ्र भेजे जाएं। जिन क्षेत्रों में रैगुलर पुलिस के थाना, रिपोर्टिंग चौकी या एरिया एक्सपेंशन की आवश्यकता है, शीघ्र अतिशीघ्र प्रस्ताव भेज दिए जाएं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड एक टूरिज्म स्टेट होने के कारण हॉस्पिटैलिटी का क्षेत्र में महिलाओं के कार्य की अत्यधिक संभावना को देखते हुए हम सभी को प्रोएक्टिव होकर कार्य करना होगा। मुख्य सचिव ने कहा कि जिन क्षेत्रों में पिछले कुछ समय में पर्यटन अथवा व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ी हैं, उन्हे...

Continue Reading
Slider

हिलांस बेकरी को अच्छे से चलाने के लिए उत्साहवर्धन एवं प्रोत्साहित किया

देहरादून मुख्य विकास अधिकारी, सुश्री झरना कमठान ने आज विकास भवन देहरादून स्थित हिलांस बेकरी का उद्घाटन किया गया। उन्होंने विभिन्न उत्पादों और बेकरी का निरीक्षण करते हुए बेकरी द्वारा बनाए गए उत्पाद खरीद कर समूह को शुभकामनाएं देते हुए हिलांस बेकरी को अच्छे से चलाने के लिए उत्साहवर्धन एवं प्रोत्साहित किया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अन्य समूह को भी सरकार की योजनाओं का लाभ उठाते हुए स्वरोजगार से जुड़ना चाहिए ताकि समूहों को आत्मनिर्भर बनाते हुए रोजगारपरक एवं रोजगार देने वाला बनाया जा सके। इस अवसर पर निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण आर. सी तिवारी, खंड विकास अधिकारी विकासनगर श्रीमती अतिया परवेज सहित सम्बन्धित अधिकारी/कार्मिको सहित अन्य अधिकारी समूह महिला सदस्य व अरदास समाज कल्याण के संस्थापक राजवीर सिंह, श्रीमती कमलप्रीत कौर मौजूद थे। हिलांस बेकरी का संचालन कर रहे कोशिश समूह की अध्यक्ष श्रीमती कौशल ...

Continue Reading
Slider

बीरोंखाल बस हादसाः 25 बारातियों की मौत

बीरोंखाल बस हादसाः 25 बारातियों की मौत उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के बीरोंखाल इलाके में सिमड़ी बैंड के पास करीब 45 से 50 लोगों को ले जा रही एक बस के खाई में गिर गई। बस दुर्घटना में 25 लोगों की मौत की पुष्टि कर ली गई है। पुलिस और ैक्त्थ् ने बचाव अभियान चलाकर 21 लोगों को बचाया है। घायलों को बीरोंखाल और कोटद्वार के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक हादसा मंगलवार देर शाम सात बजे के करीब हुआ जब बारात की बस हरिद्वार के लालढांग से चलकर गंतव्य के करीब पहुंचने वाली थी। बस में 45 से अधिक बराती सवार थे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रातभर पुलिस और ैक्त्थ् ने बचाव अभियान चलाया। सीएम धामी ने ट्वीट करते हुए बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमें घटनास्थल पर रेस्क्यू में जुटी हैं। हम सभी सुविधाएं दुर्घटनास्थल तक पहुं...

Continue Reading