मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि विधान से कन्या पूजन किया। उन्होंने नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को भोजन कराया। मुख्यमंत्री ने निर्मल बुद्धि एवं अष्ट सिद्धियों की प्रदाता माँ सिद्धिदात्री से प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की।
Continue ReadingCategory: Slider
हरिद्वार पंचायत चुनाव के विजयी प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री से की भेंट। मुख्यमंत्री ने स्वागत कर सभी को दी शुभकामनायें। क्षेत्र के विकास में सहयोगी बनें पंचायत प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में हरिद्वार पंचायत चुनाव के विजयी प्रत्याशियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई देते हुए क्षेत्र के विकास में सहयोगी बनने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने में हम सबको सहयोगी बनना होगा। हमें जनता की अपेक्षाओं पर भी खरा उतरने का प्रयास करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश प्रगति की ओर अग्रसर है। हमें बातें कम काम ज्यादा के मंत्र पर ध्यान देना हागा। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का देश के प्रति प्रेम और देश के न...
Continue Readingआदर्श जिला बनाया जायेगा चम्पावत – मुख्यमंत्री क्षेत्र के विकास के लिये मुख्यमंत्री ने की अनेक घोषणांयें। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चंपावत स्थित श्री घटोत्कच मंदिर में आयोजित घटोत्कच महोत्सव में प्रतिभाग कर घटोत्कच मंदिर में घटकू महाराज की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भारी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि चंपावत की इस पावन भूमि, घटकू महाराज के आशीर्वाद से तथा यहां की देवतुल्य जनता ने उप चुनाव में रिकॉर्ड मतों से उन्हें विजयी बनाकर सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि मानस खण्ड सहित विभिन्न ग्रंथों में चंपावत एक विशिष्ट आध्यात्मिक क्षेत्र के रूप में जाना जाता है, यहां अनेक देवी देवता विराजमान हैं जो हमारी हमेशा रक्षा करते है। उन्होंने कहा कि चंपावत के साथ ही पूरे प्रदेश में विभिन्न मेले, महोत्सव मनाए जाते ...
Continue Readingदेहरादून दिनांक 03 अक्टूबर 2022 (जि.सू.का), जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आज 65 शिकायतें प्राप्त हुई। जनसुनवाई में अधिकतर शिकायतें भूमि से संबंधित प्राप्त हुई जिनमें अवैध अतिक्रमण, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, नदी-नालों पर अतिक्रमण हटाने, संपत्ति विवाद की प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त शस्त्र लाईसेंस, पेयजल कनेक्शन, ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त करने, भूमि के अभिलेख दुरूस्तीकरण, सौन्र्दयकरण, दैवीय आपदा, पीठ बाजार, कोविड काल में ड्यूटी पर कार्यरत रहे उपनल कर्मियों का वेतन भुगतान संबंधी, विधवा पेशन, वित्तीय धोखाधड़ी आदि शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त ऐसी शिकायतें जिनका निस्तारण 2 या उससे अधिक...
Continue Readingजिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने आज राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बी0आर0 मॉडर्न पब्लिक स्कूल पौड़ी में आयोजित नशा मुक्ति से संबंधित कार्यशाला में प्रतिभाग किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई। आयोजित कार्यशाला में पहुंचकर जिलाधिकारी डॉ0 जोगदडे ने मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्कूली छात्र-छात्राओं के मध्य जाकर नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिए किए जा रहे कार्यों के संबंध में संवाद किया। जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक रुप से कमजोर बनाता है। उन्होंने कहा कि देश...
Continue Reading
