Slider

संजीवनी दीपावली मेले का आयोजन 8 और 9 अक्टूबर को होगा

देहरादून में 8 और 9 अक्टूबर को होगा संजीवनी दीपावली मेले का आयोजन मेले में ऐपण की साड़ियाँ, मिट्टी के बर्तन, रिंगाल के उत्पादों समेत उत्तराखंडी उत्पादों की दिखेगी झलक राजधानी देहरादून में पिछले सालों की भाँति इस बार भी संजीवनी दीपावली मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन ओल्ड मसूरी रोड स्थित सिविल सेवा अकादमी में आगामी 8 और 9 अक्टूबर को किया जा रहा है। संजीवनी संस्था द्वारा लगातार पिछले 3 सालों से यह मेला आयोजित किया जा रहा है। संस्था की अध्यक्ष डॉ. हरलीन कौर संधु ने बताया कि इस मेले में उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों पर आधारित स्टॉल आदि लगाये जाएँगे, संजीवनी द्वारा आयोजित इस मेले का उद्देश्य प्रदेश के शिल्पकार, काश्तकार, कारीगरों, एवं लघु उद्यमियों मंच प्रदान करना है, ताकि उनकी बनी हुई वस्तुओं एवं कलाकृतियों को एक बाजार उपलब्ध हो सके। संजीवनी संस्था की सचिव श्रीमती रश्मि बर्...

Continue Reading
Slider

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 9 योजनाओं का शिलान्यास किया

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 547 करोड़ रुपए लागत की 9 योजनाओं का शिलान्यास किया इन 9 योजनाओं में 7776 मकान बनाए जाएंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सभी गरीबों को घर का सपना हो रहा साकार: सीएम मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार प्रेक्षागृह प्रांगण उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 547 करोड़ रुपए लागत की 9 योजनाओं का शिलान्यास किया। जिसमें से 8 योजनाएं उधम सिंह नगर की व 1 योजना नैनीताल जिले के रामनगर की है। उन्होंने स्पष्ट कहा की योजना निर्धारित समयावधि में पूर्ण हो और निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य में लेटलतीफी एवं हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी । मुख्यमंत्री ने 6499.53 ला...

Continue Reading
Slider

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य

नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में रविवार को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की उपस्थित में उत्तराखंड राज्य को छह श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी उपस्थित थे। यह पुरस्कार आजादी की अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रदान किए गए हैं। उत्तराखंड राज्य को छह श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुए हैं जिसमें नेशनल फिल्म कंपटीशन हिली एरियाज, वॉल पेंटिंग कंपटीशन ऑन ओडीएफ प्लस ‘‘बायोडिग्रेडेबल वेस्ट मैनेजमेंट’’, वॉल पेंटिंग कंपटीशन ऑन ओडीएफ प्लस ‘‘गोवर्धन’’, वॉल पेंटिंग कंपटीशन ऑन ओडीएफ प्लस ‘‘प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट’’, वॉल पेंटिंग कंपटीशन ऑन ओडीएफ प्लस ‘‘ग्रे वाटर मैनेजमेंट’’ तथा वॉल पेंटिंग कंपटीशन ऑन ओडीएफ प्लस ‘‘फीकल स्लज मैनेजमेंट’’ में प्रथम स्थान प्राप्त...

Continue Reading
Slider

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण कार्यालय में राष्ट्रपिता व शास्त्री जी की जयंती की धूम

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण कार्यालय में राष्ट्रपिता व शास्त्री जी की जयंती की धूम देानों महापुरूषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि देहरादून, राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण कार्यालय में दोनों महापुरूषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीता राम की धुन व जय जवान जय किसान के नारे भी इस अवसर पर खूब गूंजे। इस मौके पर प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री डीके कोटिया ने कहा कि राष्ट्रपिता गांधी जी व शास़्त्री जी के आदर्शों पर चल कर ही बेहतर भारत का निर्माण संभव है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अरूणेंद्र चौहान ने कहा कि हम सभी को राष्ट्र गांधी व शास़्त्री जी के बताए आदर्शों को अंगीकार क...

Continue Reading
Slider

पूरी कार्यवाही शीघ्रता से पूर्ण कर अवगत करायें

जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ठोस एवं तरल अपशिष्ट, ई-वेस्ट, बायोमेडिकल वेस्ट, बायोडिग्रेडेबल, नॉन बॉयोडिग्रेडेबल, प्लास्टिक और कूड़ा निस्तारण के संबंध में नगर निकायों (नगर निगम व नगर पालिका), जिला पंचायत, वन विभाग, स्वजल, पंचायतीराज आदि विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्यावरण, शहर, गांवों तथा बस्ती को कूड़ा मुक्त और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जो भी प्रभावी कदम उठाने जाने चाहिए उन्हें उठाएं। उन्होंने निर्देशित किया कि नियमित कूड़ा उठायें, डोर टू डोर कूड़ा उठाते समय सूखा-गिला, ई-वेस्ट, जैविक, अजैविक अलग-अलग तरिके से कूड़ा एकत्र करें तथा तद्नुसार जो जैविक खाद्य के रूप में उपयोग हो सकता है उसे अलग, रिसाइकिल योग्य वाले कूड़े को अलग व प्लास्टिक को अलग-अलग सैगरिगेट करते हुए कू...

Continue Reading