देहरादून जनपद में बढते डेंगू के प्रसार को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने शिविर कार्यालय में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने डेंगू उन्मूलन अभियान के तहत् जनपद में प्रतिदिन चलाये जा रहे कार्यक्रम की प्रतिदिन की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए की अधिकारी गम्भीरता से कार्य करते हुए डेंगू पर प्रभावी रोक लगायें। डेंगू प्रभावित क्षेत्र से प्रसार बाहर न हो इस प्लान के साथ सक्रियता से कार्य करेंगे। उन्होंने डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में टीमों को सक्रियता से भ्रमण/निरीक्षण करते हुए लार्वा को नष्ट करने तथा क्षेत्रों में निगरानी बनाये रखने के निर्देश दिए। कार्यों में लापरवाही एवं बेहतर समन्वय न करने पर डेंगू मलेरिया अधिकारी एवं जिला कार्डिनेटर आशा का स्पष्टीकरण तलब करते हुए वेतन रोका गया। आज 216 टैस्ट...
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती शबाली गुरूंग ने अवगत कराया है कि 75वीं आजादी का अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय मोटर बाइक अभियान (एआईएमई) द्वारा अपने 75 बाइकर्स चालक दल के साथ भारत के 75 विशिष्ट स्थानों में भ्रमण करते हुए कुल्हान यमुना ब्रिज में आगमन किया गया, यहाँ से फ्रीडम बाइकर्स रैली द टाँसब्रिज स्कूल पहुँची, जहाँ मुख्य अतिथि सहदेव पुण्डीर मा० विधायक सहसपुर द्वारा इन 75 बाइकर्स का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा आज प्रातः 9ः30 बजे उक्त फ्रीडम बाइकर्स रैली का फ्लैग ऑफ मुख्य अतिथि श्रीमती रेखा आर्या खेल मंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा किया गया। इस अवसर पर जितेन्द्र कुमार सोनकर निदेशक खेल, विजय नागर चेयरमैन द टाँसब्रिज स्कूल, धर्मेन्द्र शर्मा विंग कमान्डर सेवानिवृत हर्षल रमेशभाई मोदी, धर्मेन्द्र प्रकाश भट्ट संयुक्त निदेशक खेल, सतीश कुमार सार्की संयुक्त निदेशक खेल, मनोज शर्म...
Continue Readingजिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे के सख्त निर्देशों के क्रम में तहसील यमकेश्वर के गंगा भोगपुर स्थित वनंतरा रिसॉर्ट के अवैध अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर कार्रवाई चल रही है। इस संबंध में पुलिस की विवेचना अभी गतिमान है तथा रिसोर्ट को सील कर दिया गया है। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान द्वारा स्वयं अंकिता के परिजनों से मुलाकात करते हुए उनको शासन -प्रशासन की ओर से उक्त घटना के संबंध में गंभीरता से और तेजी से कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। परिजनों द्वारा उक्त घटना के संबंध में की जा रही कार्रवाई से संतुष्टि व्यक्त की है। साथ ही जिलाधिकारी ने सामान्य जनमानस से अपील की है कि चूंकि अभी पुलिस की जांच और विवेचना गतिमान है। उन्होंने सभी जनमानस से शांति की अपील करते हुए कहा है कि ऐसा कोई भी कृत्य ना करें जिससे जांच प्रभावित हो।
Continue Readingपौड़ी गंगा भोगपुर तल्ला तहसील यमकेश्वर के अंतर्गत वनतरा रिजॉर्ट से गुमशुदा अंकिता भंडारी के परिजनों द्वारा अवगत कराने और सोशल मीडिया, इलैक्ट्रनिक मीडिया व प्रिंट मीडिया के माध्यम से ज्ञात हुआ कि गंगा भोगपुर स्थित वनतरा रिजॉर्ट में कार्यरत रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी के दिनांक 18 सितम्बर, 2022 को हुई गुमशुदगी के संबंध में अंकिता भंडारी के परिजनों द्वारा दिनांक 20 सितम्बर, 2022 को प्रथम सूचना रिपोर्ट( एफआईआर) दर्ज करने हेतु विवेक कुमार, राजस्व उपनिरीक्षक, अजमेर पल्ला-03 तहसील यमकेश्वर से संपर्क किया गया तो विवेक कुमार, राजस्व उपनिरीक्षक द्वारा तत्काल प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज न करते हुए परिजनों को अनावश्यक 02 घंटे तक चौकी में बैठाये रखा तथा परिजनों के साथ अभ्रदतापूर्ण व्यवहार भी किया। उक्त राजस्व उपनिरीक्षक विवेक कुमार द्वारा अपने कार्यो में घोर लापरवाही की गई। जिस कारण कानून एवं शांति व्यवस्...
Continue Readingपौड़ी विकास भवन सभागार में आज कृषि विभाग व नाबार्ड के सौजन्य से कृषि अवसंरचना निधि और जैविक खेती विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। साथ ही किसानी-कास्तकारी से जुड़े हुए स्वयं सहायता समूह, किसान सहकारिता समूह, पैक्स और संगठन के साथ-साथ किसान प्रतिनिधियों ने भी प्रतिभाग किया व कृषि अवसंरचना निधि तथा जैविक खेती से संबंधित जानकारी ली तथा खेती-किसानी से जुड़ी अपनी समस्याएं साझा की और अपनी शंका-जिज्ञासा का समाधान भी किया। कार्यशाला में जिलाधिकारी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि अवसंरचना निधि खेती-किसानी के उन्नयन, आधुनिक खेती, जैविक खेती तथा लाभपरक खेती के लिए यह अति महत्वपूर्ण है। जो भी किसान व्यक्तिगत या सामूहिक तरिके से सार्वजनिक निजि सहभागिता से छोटे स्तर पर या बड़े स्तर पर खेती करना...
Continue Reading
