Slider

दुर्घटनाग्रस्त वाहन की मजिस्ट्रीयल जांच

दिनांक 20 सितम्बर,2022 को वाहन संख्या यूपी16जीटी-4495 बैजरों-पोखड़ा मोटर मार्ग पर स्थान कोलादरिया पट्टी सावली-06 वीरोंखाल तहसील के अंतर्गत पोखड़ा से बैजरों को आ रहा था। वाहन पचराड गाड में सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे गिर गया, जिसमें 02 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा 01 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में चालक सहित 03 व्यक्ति सवार थे। जिला मजिस्टैªट गढ़वाल डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने उक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु उप जिला मजिस्ट्रैट थलीसैंण को जांच अधिकारी नामित किया है। उन्होंने संबंधित जांच अधिकारी को 15 दिवस के अंदर जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी बोले, सच में जीवनदायनी है आयुष्मान येाजना

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) की चौथी वर्षगांठ पर आयोजित हुआ आरोग्य मंथन-4 कार्यक्रम - योजना में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले अस्पताल, आरोग्य मित्र व योजना से मुफ्त उपचार प्राप्त लाभार्थी हुए सम्मानित, आयुष्मान आरोग्य रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना देहरादूनः राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखण्डः आयुष्मान भारत योजना के चार वर्ष पूरे होने पर 23 सितंबर 2022 को देश के साथ ही प्रदेश की राजधानी देहरादून स्थित संस्कृति भवन सभागार में आरोग्य मंथन 2022 का भव्य आयोजन किया गया। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा आयोजित आरोग्य मंथन-4 कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि व मा. चिकित्सा स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बतौर विशिष्ट अतिथि दीपप्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा आयु...

Continue Reading
Slider

लंपी रोगग्रस्त क्षेत्रों से पशुओं के व्यापार पर पूर्णतः प्रतिबंध

प्रदेश के पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा पशुओं में फैल रहे लंपी रोग के संबंध में विधानसभा स्थित कक्ष में पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने लंपी रोग के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में अब तक कुल 20505 केस पंजीकृत किये गये हैं जिनमें से 8028 पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं और 341 पशुओं की लंपी रोग से मृत्यु हुई है। उन्होंने कहा कि लंपी रोग से स्वस्थ होने की दर 40% तथा मृत्यु दर 1.6% है। मंत्री ने पशुओं के वैक्सीनेशन की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में लंपी रोग की मॉनीटरिंग के लिए सरकार द्वारा नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास 6 लाख टीके उपलब्ध हैं, 5 लाख 80 हजार टीके प्रदेश के विभिन्न जनपदों में वितरित किये जा चुके हैं तथा राज्य सरकार द्वारा 4 लाख टीकों का ऑर्डर दिया गया है। मंत्री ने पशुपालकों से निवेदन करते हुए ...

Continue Reading
Slider

विधान सभा भर्ती मामले में आज 12 बजे होगा बड़ा खुलासा

बिग ब्रेकिंगः विधान सभा भर्ती मामले में आज 12 बजे होगा बड़ा खुलासा, पत्रकारों से रूबरू होंगी विधान सभा अध्यक्ष देहरादूनः विधानसभा भर्ती प्रकरण के संबंध में जांच रिपोर्ट कोटिया जांच समिति द्वारा गुरुवार को देर रात्रि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण को सौंप दी गई हैद्य विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि वह दो दिन के अपने विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के भ्रमण कार्यक्रम पर थी गुरुवार देर रात्रि देहरादून उनके शासकीय आवास पर पहुंचने पर जांच समिति द्वारा उन्हें रिपोर्ट सौंप दी गई हैद्यविधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि जांच रिपोर्ट सौंपते हुए जांच समिति के अध्यक्ष डीके कोटिया , एसएस रावत एवं अवनेंद्र सिंह नयाल मौजूद रहेद्य विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में आज 12 बजे विधानसभा भवन में प्रेस को संबोधित करेंगीद्य

Continue Reading
Slider

गैर फलदार वृक्षों का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

देहरादून  जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में एनएचएआई/एनएच से संबंधित भूमि अर्जन प्रकरणों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने एनएच 72 भूमि अधिग्रहण की प्रगति तथा मसूरी टनल की प्रगति के साथ ही माजरा-आशारोड़ी परियोजना के संबंध में कार्यों में तेजी लाने तथा प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून को गैर फलदार वृक्षों का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। मुआवजा वितरण में तेजी लान के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने एनएचएआई/एनएच के अधिकारियों को योजनाओं हेतु भूमि के प्रस्ताव, रिर्पोट/मूल्याकंन आदि प्रकरण जो लम्बित है पर त्वरित कार्यवाही करते हुए रिर्पोट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित कास्तकारों/भू-स्वामियों जिनको मुआवजा वितरित किया जाना है के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ0 शिव कुमार बरनवाल, पीडीएनएचएआई पी.के मौर्य, विशेष भूमि ...

Continue Reading