Slider

प्रत्येक विकासखण्ड में ग्राम सभा स्तर पर शिविर लगाकर लाभार्थियों का कोविड टीकाकरण किया जायेगा

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ0 रमेश कुवंर ने जानकारी देते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आज से जनपद में हर घर दस्तक अभियान प्रारम्भ किया गया है। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी 2021 से जनपद में कोविड टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गयी, जिसमें विभिन्न आयुवर्गो में अलग-अलग टीकाकरण किया गया, लेकिन अभी भी जनपद में काफी संख्या में लोग टीकाकरण से छूट गये हैं। हर घर दस्तक अभियान के तहत कोविड टीकाकरण से छूट गये 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग, हैल्थ केयर वर्कर व फ्रंट लाइन वर्कर समेत 65 हजार लाभार्थियों को प्रिकाशन डोज व लगभग 33 हजार लाभार्थियों को कोविड की द्वि़तीय डोज दी जायेगी। बताया कि कोविड टीकाकरण प्रथम डोज को लेकर जनपद में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा चुका है। जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे के निर्देशों के क्रम में जनपद में शत-प्रतिशत कोविड टीकाकरण पूर्ण किये जाने को लेकर विकासखण्ड स्तर प...

Continue Reading
Slider

महिला एवं युवक मगंल दलों को आपदा राहत खोज बचाव एवं प्राथमिक चिकित्सा उपचार का प्रशिक्षण दिया

जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे के निर्देशन पर जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के तत्वाधान में विकासखण्ड कोट में महिला एवं युवक मगंल दलों को आपदा राहत खोज बचाव एवं प्राथमिक चिकित्सा उपचार का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में आपदा से राहत व बचाव के लिए किये जाने वाले प्राथमिक कार्यो की जानकारी उपलब्ध करायी गयी। विकासखण्ड कोट में आयोजित आपदा राहत बचाव एवं प्राथमिक चिकित्सा उपचार प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर किशन सिंह पंवार ने युवकों, महिलाओं व उपस्थित कार्मिकों को आपदा राहत खोज बचाव का प्राथमिक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने जानकारी दी कि आपदा कभी भी बता कर नही आती इसलिए आपदा की स्थिति से निपटने के लिए पूर्व में ही तैयारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में घबराएं नही और आपातकालीन नंबरों पर फोन कर जानकारी उपलब्ध कराने की कोशिश करें। जिससे जल्द से जल्द राहत बचाव ...

Continue Reading
Sliderपर्यटन

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2022

  • आज तक सवा अठ्ठारह लाख तीर्थयात्री पहुंचे चारधाम। • आज तक श्री बदरीनाथ छ:लाख अठ्ठारह हजार, केदारनाथ पांच लाख अठ्ठानब्बे हजार, गंगोत्री साढ़े तीन लाख, यमुनोत्री पहुंचे ढाई लाख से अधिक तथा श्री हेमकुंट साहिब पहुंचे 61 हजार श्रद्धालु पहुंचे। • चार धाम यात्रा सुचारू चल रही‌ मौसम सामान्य बदरी-केदार में बारिश। • चारों धामों में मां गंगा के अवतरण पर्व गंगा दशहरा मनाया गया। देहरादून 9 जून। चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है आज तक सवा अठारह लाख तीर्थयात्री उत्तराखंड चारधाम दर्शन हेतु पहुंच गये है। चारों धामों में यात्रा सुचारू है तथा मौसम सामान्य है। बदरीनाथ एवं केदारनाथ में हल्की बारिश है। गंगोत्री सहित चारों धामों में मां गंगा का अवतरण पर्व गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया तथा पूजा अर्चना की। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार श्री बदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में चम्पावत जनपद हेतु मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को सभी घोषणाओं के क्रियान्वयन एवं पूर्ति हेतु होने वाली सभी गतिविधियों की टाईमलाईन निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग से सम्बन्धित घोषणाओं हेतु अधिकारियों को फेज वन और फेज टू हेतु सभी प्रक्रियाओं में गति लाते हुए तेजी से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिम कार्बेट ट्रेल के लिए डीएफओ को डीपीआर शीघ्र तैयार कर शासन को भेजे जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने चम्पावत को पर्यटन मानचित्र में लाने हेतु मास्टर प्लान तैयार किए जाने के भी निर्देश दिए। कहा कि इसके लिए कंसल्टेंट नियुक्त किया जाए। मुख्य सचिव ने शारदा नदी से कटाव रोकने हेतु बाढ़ सुरक्षा कार्यों में तेजी लाते हुए शीघ्र पूर्...

Continue Reading
Slider

श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग में हो रही पशुओं की मृत्यु पर विभाग पूरी तरह से गंभीर है

सचिव पशुपालन विभाग डॉ. वी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग में हो रही पशुओं की मृत्यु पर विभाग पूरी तरह से गंभीर है। उन्होंने जानकारी दी कि पशुपालन विभाग यात्रा मार्ग पर निरंतर स्थिति का निरीक्षण कर रहा है। विभाग द्वारा पशुओं को निरंतर चिकित्सा एवं उनके मालिकों को सुविधाएं प्रदान की जा रही है। उन्होंने जानकारी दी की केदारनाथ यात्रा मार्ग में अभी तक 140 पशुओं की मृत्यु हुई है। विभाग द्वारा अभी तक 6880 पशुओं का निरीक्षण किया गया है। जिनमें 1804 पशुओं को चिकित्सा प्रदान की गई है। तथा 118 पशुओं को यात्रा हेतु अयोग्य पाया गया। इसके साथ ही 91 पशु मालिकों के चालान भी किए गए हैं। 411 पशुओं को यात्रा प्रतिभाग से ब्लॉक भी किया गया तथा 09 एफ आई आर भी दर्ज़ की गई है। साथ ही निरंतर पानी की चारियों की सफाई व्यवस्था की जा रही है।

Continue Reading