देहरादून वित्त एवं शहरी विकास मंत्री उत्तराखण्ड सरकार प्रेमचन्द्र अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी परियोजना लि0 की ओर से नगर निगम को समर्पित किए गए 35 सफाई वाहन को परेड ग्राउण्ड से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर महापौर नगर निगम देहरादून सुनील उनियाल गामा, स्थानीय विधायक खजान दास, आयुक्त गढ़वाल मण्डल सुशील कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि0/जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम मनुज गोयल, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, सी.जी एम तकनीकि पदम कुमार एवं जे.एस चैहान सहित स्मार्ट सिटी परियोजना लि0 के अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर मा0 मंत्री वित्त एवं शहरी विकास प्रेमचन्द्र अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा “एक कदम और स्वच्छता की ओर” अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत स्मार्ट सिटी लि0 द्वारा नगर निगम को 35 वाहन दिए जा...
Continue ReadingCategory: Slider
जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में 19 से 25 जून तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने तथा विभिन्न आयुवर्ग के लोगों के कोविड-19 की द्वितीय डोज (टीकाकरण) के सम्बन्ध में स्वास्थ्य विभाग, खण्ड विकास अधिकारियों और सम्बधित रेखीय विभागों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने कोविड-19 की द्वितीय डोज के टीकाकरण तथा पल्स पोलियो अभियान के लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए विकासखण्डवार कार्ययोजना तैयार करने तथा उसमें स्वास्थ्य विभाग और खण्ड विकास अधिकारियों के साथ-साथ शिक्षा, बाल विकास, ग्राम्य विकास और पंचायतीराज जैसे विभागों की भागीदारी व्यवस्थित और समुचित ढ़ग से पूरा करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी डॉ0 जोगदण्डे सभी विभागों को आपसी समन्वय से पल्स पोलियो अभियान व कोविड-19 टीकाकरण को सम्पादित करने के निर्देश दिये। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारि...
Continue Readingजिलाधिकारी गढ़वाल डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में मनरेगा कन्वर्जेन्स से जुड़े निर्माण कार्यों, केन्द्रीय निधि, राज्य निधि, बाह्य सहायतित तथा विधायक निधि इत्यादि से सम्बधित विकास कार्योे की सम्बधित जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारियों और खण्ड विकास अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने मनरेगा कन्वर्जेन्स से बनने वाले आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण कार्यों पर असंतोष व्यक्त करते हुए खण्ड विकास अधिकारी बीरोंखाल, जयहरीखाल, कल्जीखाल और थलीसैंण का स्पष्टीकरण लेने के जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिये। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि निर्माणाधीन विकास कार्यो को अगामी 15 जुलाई तक तथा जो भवन निर्माण कार्य अभी प्रारम्भ नही किये गये ह,ै उन्हें तत्काल प्रारम्भ करवाते हुए 15 अगस्त तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश...
Continue Readingमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 प्रवीण कुमार ने बताया कि 19 जून 2022 से 25 जून 2022 तक जनपद में पोलियो के हाई रिस्क सीमावर्ती क्षेत्रों में पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु सघन पल्स पोलियो अभियान चलाया जायेगा। जिसमें विकसखण्ड दुगड्डा के अन्तर्गत कोटद्वार और विकासखण्ड यमकेश्वर के अन्तर्गत लक्ष्मण झूला के शहरी क्षेत्रों/सीमावर्ती क्षेत्रों में पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का संचालन किया जाएगा। इस पल्स पोलियो अभियान में 22266 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए 19 से 25 जून 2022 तक अभियान चलाया जायेगा। जिसमें 19 जून को बूथों पर पल्स पोलियो की दवाई पिलायी जायेगी। 19 जून को पोलियो की खुराक पीने से वंचित रह गये बच्चों को 20 जून से 25 जून तक विभिन्न टीमों के माध्यम से घर -घर जाकर पोलियो की खुराक पिलायी जायेगी। सीएमओ डॉ0 कुमार ने बताया कि जनपद...
Continue Readingमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 प्रवीण कुमार ने बताया कि आगामी 15 जून, 2022 को जिला चिकित्सालय पौड़ी में मानसिक रूप से दिव्यांगजनों के लिए शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमें मानसिक रूप से दिव्यांगजनों को दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत किये जायेंगें। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुये कहा कि 15 जून, 2022 को जिला चिकित्सालय पौड़ी में हे0न0ब0 बेस टीचिंग चिकित्सालय के मनोरोग विशेषज्ञ एवं एच.आई.एच.टी. जौलीग्रांट के स्तर पर उपलब्ध क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। बताया कि जिला चिकित्सालय में मानसिक रूप से दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये जायेगें। जिस हेतु उन्होंने जनपद के समस्त सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्रान्तर्गत आशा कार्यकर्तियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों एवं ए.एन.एम. के माध्यम स...
Continue Reading
