क्लीयर प्रीमियम वॉटर बना 38वें राष्ट्रीय खेल का हाइड्रेशन पार्टनर हल्द्वानीः जनपद से खेलप्रेमियों के लिए अच्छी खबर आई है। खबर यह है कि उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल, कई मायनों में ऐतिहासिक होने जा रहे हैं। उत्तराखंड प्रथम बार इस खेल आयोजन की मेजबानी करेगा, और, इसे सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार विशेष रूप से 38वें राष्ट्रीय खेल को ग्रीन गेम्स के रूप में प्रस्तुत करने के लिए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस प्रयास कर रही है। क्लीयर प्रीमियम वॉटर को राष्ट्रीय खेल, 2025 के लिए हाइड्रेशन पार्टनर नियुक्त किया गया है। भारत में पहली बार, क्लीयर प्रीमियम वॉटर इन खेलों के लिए 100ः रिसाइकल्ड बोतलें पेश करेगा। इस साझेदारी की आधिकारिक घोषणा 12 जनवरी 2025 को हल्द्वानी में राष्ट्रीय युवा दिवस के कार्यक्रम के दौरान की गई। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार की ...
Continue ReadingCategory: खेल
38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल ‘तेजस्विनी’: खिलाड़ियों की खेल भावना और जोश का प्रतीक देहरादून, उत्तराखंड – जनवरी 2025 15 दिसम्बर को देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेल, उत्तराखंड की आधिकारिक मशाल ‘तेजस्विनी’ का अनावरण किया गया। यह मशाल खिलाड़ियों की खेल भावना और उनके जोश का प्रतीक है। मशाल का डिज़ाइन उत्तराखंड के देवदार के वृक्षों से प्रेरित है, जो प्रत्येक खिलाड़ी को ऊंचाई पर पहुंचने की प्रेरणा देता है। इसके शीश पर विराजमान है उत्तराखंड का पवित्र पुष्प ब्रह्मकमल, जो खिलाड़ियों के प्रबल उत्साह का प्रतीक है। इसे और भी विशेष बनाता है मशाल के भीतर बहता पवित्र गंगा जल, जो पर्वतों के बीच प्रवाहित होती हुई उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिकता को दर्शाता है। तेजस्विनी अपने आप में एक मिसाल है, जो न केवल खिलाड़ियों के समर्पण और कड़ी मेहनत की गाथा गाती है, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध...
Continue Readingचमोली, गोपेश्वर में पांडवाज बैंड ने बिखेरा जलवा, राष्ट्रीय खेलों के प्रचार में जोड़ा नया रंग गोपेश्वर: 38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार अभियान के तहत आज गोपेश्वर में लोकप्रिय पांडवाज बैंड ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। बैंड के जोशीले और सांस्कृतिक धुनों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पांडवाज बैंड की परफॉर्मेंस ने न केवल खेलों के प्रचार को नई ऊंचाई दी, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक समृद्धि को भी दर्शाया। पांडवाज बैंड की प्रस्तुति के दौरान स्थानीय लोग और पर्यटक बड़ी संख्या में जुटे। बैंड ने अपनी धुनों के जरिए राज्य की संस्कृति और गौरव का प्रदर्शन किया, जिससे खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद मिली। इस आयोजन ने जनपद चमोली के लोगों को न केवल मनोरंजन का अवसर प्रदान किया, बल्कि राष्ट्रीय खेलों के प्रति उत्साह भी बढ़ाया। राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी इस साल उत्तराखंड कर र...
Continue Readingवाॅलंटियर डाटा बेस तैयार करेगा उत्तराखंड न सिर्फ राष्ट्रीय खेल, बल्कि अन्य बडे़ आयोजनों को सामने रखकर तैयारी राष्ट्रीय खेलः वाॅलंटियर रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 30 हजार तक पहुंचा वाॅलंटियर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी, दो से ढाई हजार की जरूरत 38 वें राष्ट्रीय खेलों के बहाने उत्तराखंड वाॅलंटियरों का डाटा बेस तैयार करने में जुट गया है। जिस तरह से उत्तराखंड में बडे़ आयोजनों का माहौल बनने लगा है, उसे देखते हुए डाटा बेस की जरूरत महसूस की जा रही है। खेल विभाग ने इसके लिए आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इन दिनों राष्ट्रीय खेलों के संबंध में वाॅलंटियर के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी लोगों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा। दो से ढाई हजार जिन वाॅलंटियर का चयन होगा, उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। बाद में उन्हें अलग से राष्ट्रीय खेल का प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। चय...
Continue Readingराष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड के खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। उत्तराखंड ओलंपिक संघ ने चयन प्रक्रिया के संबंध में राज्य खेल संघों के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही, चयन ट्रायल रिपोर्ट के लिए भी समय सीमा तय कर दी गई है। राज्य खेल संघों को दो जनवरी 2025 तक चयन ट्रायल रिपोर्ट जमा करनी होगी। उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डा डीके सिंह की ओर से सभी राज्य खेल संघों को पत्र भेजा गया है। इस पत्र में कहा गया है कि चयन ट्रायल रिपोर्ट के साथ वीडियो फुटेज व फोटो उपलब्ध कराए जाने भी आवश्यक होंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी चयन की प्रक्रिया में पारदर्शिता का खास ध्यान रखा जाएगा और राष्ट्रीय खेलों में राज्य के प्रतिनिधित्व के लिए योग्य खिलाड़ियों को चयनित किया जाएगा। उन्होंने राज्य खेल संघों से अपेक्षा की कि वे चयन प्रक्रिया के लिए जारी दिशा निर्देशों का खास ख्याल रखेंगे। उन्ह...
Continue Reading
