Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • शोक सिंघल जी की भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी*
  • श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का आगाज
  • ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का विमोचन*
  • 106 युवाओं को अब तक मिली विदेश में नौकरी
  • 20 सूत्री एवं 25 सूत्री कार्यक्रम तथा टास्क फोर्स के कार्यों की समीक्षा
  • पिकअप-स्कूटी की भिड़ंत, युवक की मौत
  • नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान
  • मुख्यमंत्री धामी की प्रभावी पैरवी से साकार हुआ सपना
  • विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव
Slider

प्रति विपरीत परिस्थितियों में भी शालीनता

Raath Samachar
April 13, 20230

हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह ने ऋषिकुल ऑडिटोरियम में दिनांक 13, 14 एवं 15 अप्रैल,2023 को सद्भावना सम्मेलन/बैशाखी स्नान पर्व हेतु नियुुक्त पुलिस/प्रशासनिक, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की संयुक्त ब्रीफिंग में प्रतिभाग किया। व्यवस्था की दृष्टि से सद्भावना सम्मेलन/बैशाखी स्नान पर्व के लिये पूरे मेला क्षेत्र को चार सुपर जोन, 15 जोन तथा 39 सेक्टरों में विभाजित किया गया है।
जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने ब्रीफिंग को सम्बोधित करते हुये कहा कि सद्भावना सम्मेलन/बैशाखी स्नान पर्व महत्वपूर्ण पर्व हैं। इसके अतिरिक्त बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती एवं वीकइण्ड को देखते हुये इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं/पर्यटकों/अनुयाईयों के पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा कि जिस किसी की भी ड्यूटी निर्धारित स्थानों पर लगी है, वे अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभायें, खासतौर पर तैनाती वाले स्थान पर समय से पहुंचना सुनिश्चित करें तथा आपका व्यवहार श्रद्धालुओं के प्रति विपरीत परिस्थितियों में भी शालीनता का होना चाहिये।
श्री विनय शंकर पाण्डेय ने ब्र्ह्मकुण्ड तथा हरकीपैड़ी के आसपास के स्नान घाटों का जिक्र करते हुये कहा कि इन स्थानों पर जिनकी भी तैनाती है, वे इस बात का ध्यान रखंे कि घाटों पर श्रद्धालु अधिक देर तक स्नान न करें, क्योंकि ऐसी स्थिति में घाटों पर अधिक भीड़ इकट्ठा हो सकती है, इसलिये श्रद्धालुओं से जल्दी-जल्दी स्नान करने के पश्चात घाट खाली करने का अनुरोध करते रहें तथा किसी भी दशा में घाटों पर भीड़ इकट्ठा न होने दें ताकि कम से कम समय में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को स्नान करने का सुअवसर प्राप्त हो सके। उन्होंने निर्देश दिये कि स्नान पर्व को देखते हुये जल पुलिस सभी घाटों में सक्रिय रहे तथा उसकी पेट्रोलिंग निरन्तर चलती रहे। गंगा आरती का उल्लेख करते हुये उन्होंने कहा कि गंगा आरती के समय भी भीड़ का पूर्वानुमान लगाते हुये काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है ताकि वहां पर क्षमता से अधिक भीड़ इकट्ठा न हो।
जिलाधिकारी ने कोविड-19 का जिक्र करते हुये कहा कि इधर विगत कुछ समय से देश में कोरोना के मामले निरन्तर बढ़ते हुये दिखाई दे रहे हैं, जिसके प्रति हमें सतर्क रहने की आवश्यकता है तथा अपने तथा दूसरों को कोरोना से बचाव के लिये कोविड अनुकूल व्यवहार-मास्क लगाना, हाथों को सेनेटाइज करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्नान पर्व में आने वाले श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वे भी कोविड अनुकूल व्यवहार करते हुये स्वयं तथा दूसरों के बचाव के लिये मास्क अवश्य पहनें।
श्री विनय शंकर पाण्डेय ने कहा कि सभी आपस में समन्वय बनाये रखें तथा उम्मीद है कि विगत स्नान पर्वों की तरह सद्भावना सम्मेलन/बैशाखी स्नान पर्व भी सफलतापूर्वक सम्पन्न होगा, जिसके लिये मेरी हार्दिक शुभकामनायें।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह ने ब्रीफिंग को सम्बोधित करते हुये कहा कि सद्भावना सम्मेलन/बैशाखी स्नान पर्व काफी महत्वपूर्ण स्नान पर्व है, जिसमें काफी तादात में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावनायें हैं। उन्होंने कहा कि संयत रहते हुये श्रद्धालुओं के साथ हमेशा मृदु व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्नान पर्व की अपनी अलग-अलग विशेषता के साथ ही हरेक स्नान पर्व का हर बार एक नया स्वरूप होता है, इसलिये इस बात का पूरा ध्यान रखा जाये।
श्री अजय सिंह ने कहा कि जहां पर भी आपकी तैनाती की गयी है, उस स्थान पर समय पर पहुंचें तथा जितने समय के लिये आपकी ड्यूटी लगाई गयी है, उस समय पर अपने तैनाती स्थल पर मुस्तैद रहें अन्यथा की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जायेगी। ट्रैफिक मैंनेजमेंट का उल्लेख करते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी व्यवस्थायें चुस्त व दुरूस्त बनाये रखने के लिये आपस में सामंजस्य बनाये रखें तथा कहीं पर भी लापरवाही प्रदर्शित नहीं होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि मेले तथा पर्वों के सुचारू संचालन के लिये ट्रैफिक मैनेजमेंट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
इससे पूर्व ब्रीफिंग में एसपी सिटी श्री स्वतंत्र कुमार सिंह तथा पुलिस के अधिकारियों ने सद्भावना सम्मेलन/बैशाखी स्नान पर्व को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के दृष्टिगत ट्रैफिक प्लान, तैनाती स्थल, आपसी समन्वय आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।

Previous Post

स्वास्थ्य सचिव ने हेल्थ एटीएम का निरीक्षण किया

Next Post

कड़ी मेहनत से मेले को आयोजित करने का प्रयोजन सफल

Related Articles

Sliderखेल

स्व0 दिलीप सिंह कुवंर मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन

Slider

राष्ट्रीय लोक अदालत में उच्च न्यायालय में निपटे 7630 वाद

Slider

रोजगार मेले में हुआ 34 युवाओं का चयन

Sliderउत्तराखंड

सहकारी संस्थाओं में महिलाओं को 33 % आरक्षण

Sliderउत्तराखंडयुवा जगत/ शिक्षा

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया सेवा पखवाड़े का शुभारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4
https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा.mp4

Recent Posts

  • शोक सिंघल जी की भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी* October 11, 2026
  • श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का आगाज October 11, 2026
  • ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का विमोचन* October 10, 2026
  • 106 युवाओं को अब तक मिली विदेश में नौकरी October 9, 2026
  • 20 सूत्री एवं 25 सूत्री कार्यक्रम तथा टास्क फोर्स के कार्यों की समीक्षा October 8, 2026
  • पिकअप-स्कूटी की भिड़ंत, युवक की मौत October 8, 2026
  • नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान October 8, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी की प्रभावी पैरवी से साकार हुआ सपना October 8, 2026
  • Doon Valley Shaken by Three Murders October 7, 2026
  • विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव October 7, 2026
  • फल्दाकोट में विधिक सेवा केंद्र का शुभारंभ October 7, 2026
  • संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए प्रभावी पहल करने के निर्देश October 7, 2026
  • उत्तराखंड बना देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य October 6, 2026
  • उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक October 5, 2026
  • सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा October 3, 2026
  • रघुपति राघव राजा राम October 2, 2026
  • सहकारिता किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम: गणेश जोशी September 30, 2026
  • दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को लाभ पहुंचाने पर जोर September 30, 2026
  • सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में चमकी खेल प्रतिभाएं September 30, 2026
  • चिपलघाट में बहुउद्देशीय शिविर व जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं September 29, 2026
  • सेवा संकल्प अभियान की भावना के अनुरूप युवाओं को संस्कृति September 29, 2026
  • सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी की अंडर-19 फुटबाल प्रतियोगिता रामनगर ने जीती September 28, 2026
  • सांस्कृतिक दल कर रहे जनजागरूकता कार्यक्रम September 28, 2026
  • ट्रैकर्स एवं पोर्टर्स की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश September 28, 2026
  • आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे धनदा, नुकसान का लिया जायजा September 27, 2026
  • प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 138वां संस्करण September 27, 2026
  • हादसों की रोकथाम को ब्लैक स्पॉट पर तैनात रहेगी टास्क फोर्स September 26, 2026
  • विस सामान्य निर्वाचन; तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन September 26, 2026
  • SIR में सुपर चेकिंग तेज, दावों एवं आपत्तियों का सत्यापन September 25, 2026
  • बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी September 24, 2026
  • उच्च शिक्षा के क्षेत्रीय कार्यालय व वीएसके का शुभारम्भ September 24, 2026
  • ग्रामीणों को घर पर मिली आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा September 24, 2026
  • गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई September 22, 2026
  • युवा आयोग से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री September 19, 2026
  • सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ September 19, 2026
  • सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से September 19, 2026
  • छात्रसंघ चुनाव में 50 फीसदी पद छात्राओं के लिए: Dr Dhan Singh Rawat September 18, 2026
  • मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश September 18, 2026
  • DM ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण September 18, 2026
  • GPS/GIS मैपिंग अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ September 18, 2026
  • जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन September 18, 2026
  • प्राविधिक शिक्षा विभाग को मिल गये 9 कर्मशाला अधीक्षक September 16, 2026
  • बच्चों के बीच बिताया समय ऊर्जा और प्रेरणा देता है: मुख्यमंत्री September 16, 2026
  • लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) की रोकथाम September 16, 2026
  • ,हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश September 15, 2026
  • समाधान दिवस: समयबद्ध निस्तारण के निर्देश September 14, 2026
  • देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान September 14, 2026
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत September 12, 2026
  • जिला योजना डीएम ने विभागों को दिए प्रगति बढाने के निर्देश September 12, 2026
  • कैबिनेट द्वारा लिये गये निर्णय September 11, 2026
  • यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति September 11, 2026
  • भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री September 11, 2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, September 11, 2026
  • 13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एन परीक्षाएं September 11, 2026
  • 14 सितंबर को डीएम करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ September 11, 2026
  • CM ने अमर शहीदों को नमन किया September 10, 2026
  • आत्महत्या रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने दिलायी शपथ September 10, 2026
  • चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 के माध्यम से मिलने वाली सेवाओं के बारे में बताया September 10, 2026
  • पेयजल एवं स्वच्छता कार्यों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश September 9, 2026
  • दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव ने आत्महत्या की September 9, 2026
  • जर्जर भवनों का सर्वेक्षण एवं चिन्हीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश September 9, 2026
  • कुम्हार भाइयों एवं माटी के कारीगरों के लिए जागरुकता कार्यक्रम September 9, 2026
  • विधिक अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति छात्र–छात्राओं को किया जागरुक September 8, 2026
  • दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान September 8, 2026
  • नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश और प्रिशा सीएम से मिले September 8, 2026
  • जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी September 8, 2026
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’ September 7, 2026
  • ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण September 5, 2026
  • नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी FIR September 5, 2026
  • खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण September 1, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar