Author Posts
राजनीति

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को पांच करोड़ का नोटिस

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पर मानहानि का केस दर्ज हुआ है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू ने यह कार्रवाई की है। साथ ही अदालत की अवहेलना का नोटिस भी भेजा गया है। बरेली में चल रहे एक मामले में मंत्री आर्य के पति साहू के खिलाफ अदालत ने कुछ समय पहले वारंट जारी किया था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस मामले में प्रदेश सरकार को घेरते हुए उस पर मंत्री के पति को बचाने का आरोप लगाया था। अब मंत्री के पति ने इस सिलसिले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल को अपने अधिवक्ता के माध्यम से मानहानि और अदालत की अवहेलना का नोटिस भेजा है।

Continue Reading
उत्तराखंड

पौड़ीः दूरस्थ गांव की खेल प्रतिभा को स्पांसर करेंगे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गणेश नेगी

वर्तमान समय में सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने का एक मात्र उद्देश्य भले ही वोट बटोरने तक सिमट कर रह गया हो, लेकिन कुछ लोग हैं जो सरोकारों की राजनीति करते हैं। और असल में वो ही राजनेता होते हैं। इसी तरह से समाज हितों के क्षेत्र में अक्सर आगे रहने वाले पौड़ी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गणेश नेगी खेल प्रतिभाओं को अवसर देने की दिशा में सक्रिय रहते हैं। बात चाहे निजी प्रयासों से स्थानीय स्तर पर खेल स्पर्द्धाओं के आयोजन की हो या फिर प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की, पौड़ी क्षेत्र में तो पूर्व पालिका अध्यक्ष गणेश नेगी के प्रयास उल्लेखनीय ही रहेंगे। स्वतंत्रता दिवस, की 75वीं वर्ष गांठ से पूर्व 14 अगस्त को , खेल विभाग द्वारा आयोजित पौड़ी कंण्डोलिया थीम पार्क से क्रास कंट्री दौड़ थैलीसैण की मीना कुमारी ने प्रथम स्थान पाया। इस प्रतिभागी की प्रतिभा को देखते हुए पूर्व पालिकाध्यक्ष गणेश नेगी ने इस बालिका...

Continue Reading
Slider

प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी के लिए इकोसिस्टम विकसित किया

प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी के लिए इकोसिस्टम विकसित किया मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का हमारी युवा शक्ति पर पूरा विश्वास है। देश के युवा खुलकर अपनी प्रतिभा और अपने सपनों के अनुसार खुद को विकसित कर सके इसके लिए प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से एक इकोसिस्टम तैयार किया जा रहा है। शिक्षा व्यवस्था हो, सामाजिक व्यवस्था हो या कानूनी बारीकियां, हर चीज में इन बातों को केंद्र में रखा जा रहा है। प्रधानमंत्री जी का कहना है कि देश और समाज में बहुत से बदलाव लाने हैं, और ये बदलाव देश के युवाओं को ही करने हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के युवाओं पर इतना विश्वास जताने और देश की प्रगति में भागीदारी के लिए युवाओं को अवसर देने के लिए युवाओं की ओर से प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading
Slider

दुनिया का सबसे बड़ा कोविड वैक्सीनेशन अभियान भारत में

दुनिया का सबसे बड़ा कोविड वैक्सीनेशन अभियान भारत में आज देश का हर घर बिजली से रोशन है। करोड़ों परिवारों को दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, आयुष्मान योजना से स्वास्थ्य रक्षा कवच मिला है। उज्जवला योजना से हमारी माताओं-बहनों का जीवन आसान हुआ है। कोरोना के इस मुश्किल दौर में आदरणीय मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने एक सफल लड़ाई लड़ी है। दुनिया का सबसे बड़ा निःशुल्क वैक्सीनेशन अभियान हमारे देश मे चल रहा है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए उत्तराखण्ड की समस्त जनता की ओर से प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद दिया।

Continue Reading
Slider

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक देश-एक विधान-एक निशान का संकल्प साकार किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक देश-एक विधान-एक निशान का संकल्प साकार किया मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन और संकल्प शक्ति से पिछले 07 वर्षों में देश ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां प्राप्त की हैं। हमारा देश कई ऐसे महान निर्णयों का साक्षी बना है, जिनकी कल्पना भी इससे पहले मुश्किल थी। सैकड़ों वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या में हम सभी के आराध्य भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। यह माननीय प्रधानमंत्री जी की संकल्प शक्ति है कि हमारे जम्मू कश्मीर के भाई बहनों को धारा 370 और 35ए से आजादी मिली। एक देश, एक विधान और एक निशान का संकल्प साकार हुआ है। मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से हो रहे शोषण से आजादी मिली। भारत विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।

Continue Reading