किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करेगी नरेंद्रनगर की मंडीः सुबोध उनियाल -कैबिनेट मंत्री ने किया प्रदेश की नंबर वन मंडी का उद्घाटन, अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है मंडी नरेंद्रनगर/टिहरी। नरेंद्रनगर की मंडी स्थानीय कृषकों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगी। प्रधानमंत्री के किसानों की आय को दोगुना करने का संकल्प इस मंडी से अवश्य पूर्ण होगा। सोमवार को नरेंद्रनगर में प्रदेश की नंबर वन नवनिर्मित सहकारी मंडी के उद्घाटन के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने यह बातें कही। उन्होंने बताया कि इस मंडी के माध्यम से किसानों का शोषण करने वाले बिचैलियों को रोकने में भी सहायता मिलेगी। सोमवार दोपहर को वैदिक मंत्रोच्चार के बाद रिबन काटकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने नरेंद्रनगर में नवनिर्मित सहकारी मंडी का शुभारंभ किया। इसे जनता को समर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को ...
Continue ReadingRaath Samachar
उप जिलाधिकारी यमकेश्वर संदीप कुमार की अध्यक्षता में आज कोविड-19 की दृष्टिगत नीलकंठ मंदिर समिति, टैक्सी यूनियन, व्यापार मंडल एवं पुलिस प्रशासन की बैठक हुई। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी एव व्यवसायी, मंदिर समिति के यात्रा से जुड़े लोगों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालु/यात्रियों/पर्यटकों को कोविड-19 की गाइड लाइन का अक्षरश अनुपालन कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने होटल/प्रतिष्ठान में 50 प्रतिशत से अधिक लोगों को न ठहराने की हिदायत दी। उपजिलाधिकारी ने आयोजित बैठक में टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यातायात हेतु वाहन में 70-80 प्रतिशत से ज्यादा सवारियां नहीं होनी चाहिए। कहा कि वाहन में बिना मास्क के व्यक्तियों को न बिठाए तथा वाहन में सेनेटाइजर का प्रयोग समय-समय करते रहे। उप जिलाधिकारी ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को कहा की प्रतिष्ठानों में बिना म...
Continue Readingजिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिह नेगी जनपद के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचे, जहां उन्होंने गोष्ठी, बैठक इत्यादि का आयोजन कर ग्रामीणों को राज्य सरकार की ध्वजवाहक योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए होमस्टे, होटल आदि का स्थलीय निरीक्षण करते हुए संचालकों अपने होमस्टे, होटल को पर्यटन विभाग में पंजिकृत कराने तथा बाहर से आने वाले पर्यटकों को कोविड 19 के गाइड लाइन का अक्षरश अनुपालन कराने दिशा निर्देश दी। उन्होंने ग्रामीणों को स्वरोजगार के क्षेत्र में आत्म निर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। श्री नेगी अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत विकास खण्ड यमकेश्वर के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र कुनाउ गांव (चीला नेशनल पार्क) में पर्यटन की सम्भावना को दृष्टिगत रखते हुए विभाग में राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उपस्थित ग्रामीणों को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजन...
Continue Readingपौड़ीः आपदा कंट्रोल रूम से समय 04ः00 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 25 जुलाई 2021 को जनपद में कुछ दिन पूर्व लगातार हुई बारिश तथा भूस्खलन से 16 ग्रामीण मार्ग बंद हैं। हालांकि यातायात सुचारू करने हेतु विभिन्न स्थानों में जेसीबी मशीन कार्य कर रही है। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे के दिशा-निर्देशन पर आपदा कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारी-कर्मचारी जनपद में पिछले कुछ दिनों पूर्व बारिश होने के चलते बंद हुए मार्गों की पल-पल की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं। वहीं जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बारिश या भूस्खलन से अवरुद्ध मार्गों को जल्द से जल्द खोले, जिससे आम जनमानस को परेशानियों का सामना न करना पड़े। अवरुद्ध हुए मार्गों में खिर्सू-डबरुखाल-मौजखाल, फरासू-मंदोली-चकवाली, गुमखाल-सारी, डांडामंडी-मदनपुर, पैठाणी-बडेथ, चंगीन-कुचोली-कुठखाल, सैंजी-...
Continue Readingकारगिलै लड़ै मा छउं पलटनौ आदेश चा, तू उदास ना ह्वू मां, प्रख्यात लोक नरेंद्र सिंह नेगी ने यह सिर्फ गीत की लाइनें ही नहीं लिखी बल्कि देश के लिए प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले जांबाज शहीद का वह संदेश लिखा जिसके आगे सारे संदेशां के मायने ही समाप्त हो जाते हैं। आज कारगिल विजय दिवस है, तो उन शहीदों को याद किया जाना बहुत जरूरी है जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। उत्तराखंड की इस मिट्टी को कोटिशः नमन, जहां के जांबाजों ने देश की आन-बान अपने प्राणों तक की परवाह नहीं की। वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में उत्तराखंड के जाबांज सबसे आगे रहे। कारगिल युद्ध में उत्तराखंड के 75 जवानों ने देश रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहूति दी थी। कई मांओं की गोद सूनी हो गई तो कईयों की मांग का सिंदूर उजड़ गया, बहन की राखी पूजा की थाली में सजी रह गई। कई घर उजड़ गए। लेकिन इसके...
Continue Reading
