विभाग की छवि धूमिल करने पर की जाएगी कानूनी कार्रवाई: अपर निबंधक सहकारिता सोशल मीडिया पर सहकारिता विभाग को लेकर फैलाई जा रही झूठी अफवाह देहरादून: सोशल मीडिया पर सहकारिता विभाग को लेकर की जा रही मनगढ़ंत बयानबाज़ी पर विभागीय उच्चाधिकारियों ने कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। अपर निबंधक सहकारिता ईरा उप्रेती ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों के द्वारा गलत तथ्यों को आधार बनाकर सोशल मीडिया पर सहकारिता विभाग की छवि को धूमिल किया जा रहा है और माननीय सहकारिता मंत्री की छवि बिगाड़ने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जिस लोनी अर्बन कोऑपरेटिव सोसाइटी ( LUCC ) की बात की जा रही है, उसका सहकारिता विभाग से कोई लेना-देना नहीं और न ही यह सोसाइटी सहकारिता विभाग में पंजीकृत है। सिर्फ और सिर्फ अफवाह फैला कर विभाग की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है, जो कि सरासर ...
Continue ReadingRaath Samachar
घोल्डी व स्यूसाल गांव में आयोजित हुई चौपाल, अधिकारियों ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं पौड़ी: सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी के तत्वाधान में विकासखंड पौड़ी के घोल्डी व विकासखंड थलीसैण के स्यूसाल गांव में चौपाल आयोजित की गई। चौपाल में अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उसके निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को प्रेषित की गई। जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान के निर्देशन में जनपद के समस्त विभागों के अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर उनकी समस्याओं का निस्तारण कर रहे हैं। जिससे लोगों को ब्लॉक व मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगें। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि ग्रामीणों द्वारा चौपाल में रखी गई शिकायतों का निस्तारण तत्काल करें और उसकी आख्या भी प्रस्तुत करें। इसी कार्यक्रम के तहत मंगलवार को गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी द्वारा विकासखंड थलीसैंण के स्...
Continue Readingफर्जी फोन कॉल से रहे सावधान! कोषागार कभी भी कर्मचारी की व्यक्तिगत सूचनाओं के लिए नहीं करता फोन कॉल। मुख्य कोषाधिकारी नीतू भण्डारी ने बताया कि समाचार पत्रों के माध्यम से संज्ञान में आया है कि कतिपय सेवानिवृत्त कार्मिकों को कोषागार अधिकारी के नाम से मोबाइल पर संपर्क कर कार्मिकों से उनके बैंक संबंधी जानकारी लेकर साइबर ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। इस संबंध मुख्य कोषाधिकारी ने समस्त पेंशनर और शासकीय कार्मिकों को सूचित किया है कि कोषागार के किसी भी अधिकारी, कर्मचारी द्वारा किसी भी प्रकार की बैंक, आधार, पैन, जी0आर0डी0 संख्या, कर्मचारी संख्या जैसी व्यक्तिगत सूचनाएं हेतु दूरभाष मोबाइल पर संपर्क नहीं किया जाता है। इस प्रकार के फर्जी कॉल से सतर्क रहें। उन्होंने समस्त पेंशनरों एवं शासकीय कार्मिकों से अनुरोध किया है कि कोषागार के किसी भी अधिकारी, कर्मचारी के नाम से दूरभाष पर संपर्क किए जाने पर
Continue Readingदेहरादून: विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शीघ्र ही 789 और अतिथि शिक्षकों की तैनाती की जायेगी। प्रवक्ता संवर्ग के इन शिक्षकों को प्रदेश के पर्वतीय व दूरस्थ क्षेत्र के विद्यालयों में कला वर्ग के विभिन्न विषयों के सापेक्ष नियुक्त किया जायेगा। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को अतिथि प्रवक्ताओं को जनपद व विषयवार शीघ्र नियुक्ति देने के निर्देश दिये हैं। राज्य सरकार ने प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के दृष्टिगत प्रवक्ता संवर्ग के रिक्त पदों के प्रति अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति करने का निर्णय लिया था। समय-समय पर तात्कालिक व्यवस्था के तहत विभाग द्वारा रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों की तैनाती की गई। विद्यालयों में शिक्षकों की कमी और राज्य लोक सेवा आयोग से प्रवक्ता शिक्षकों क...
Continue Reading7वीं स्टेट ब्राॅडबैण्ड कमेटी की बैठक मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित 1 अप्रैल 2025 से आरम्भ होने वाले नेशनल ब्राॅण्डबैण्ड मिशन 2.0 (एनबीएम) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर 7वीं स्टेट ब्राॅडबैण्ड कमेटी की बैठक मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित की गई। राज्य के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में सर्वव्यापी एवं समान ब्राॅण्डबैण्ड सेवाओं की आसान पहुंच सुनिश्चित करने को लेकर सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने राज्य में नेशनल ब्राॅण्डबैण्ड मिशन 2.0 के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी एवं प्रतिस्पर्धात्मक कनेक्टिविटी हेतु सेटेलाइट ब्राॅण्डबैण्ड को प्रोत्साहित करने तथा पिटकुल व यूपीसीएल की मदद से आप्टिकल ग्राउण्ड वायर के उपयोग के प्रोत्साहन हेतु निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने बीएसएनएल को 4जी सेचुरेशन स्कीम का कार्य निर्धारित समयसीमा में ...
Continue Reading
