Author Posts
उत्तराखंड

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 7वीं स्टेट ब्राॅडबैण्ड कमेटी की बैठक

7वीं स्टेट ब्राॅडबैण्ड कमेटी की बैठक मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित 1 अप्रैल 2025 से आरम्भ होने वाले नेशनल ब्राॅण्डबैण्ड मिशन 2.0 (एनबीएम) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर 7वीं स्टेट ब्राॅडबैण्ड कमेटी की बैठक मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित की गई। राज्य के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में सर्वव्यापी एवं समान ब्राॅण्डबैण्ड सेवाओं की आसान पहुंच सुनिश्चित करने को लेकर सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने राज्य में नेशनल ब्राॅण्डबैण्ड मिशन 2.0 के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी एवं   प्रतिस्पर्धात्मक   कनेक्टिविटी हेतु सेटेलाइट ब्राॅण्डबैण्ड को प्रोत्साहित करने तथा पिटकुल व यूपीसीएल की मदद से आप्टिकल ग्राउण्ड वायर के उपयोग के प्रोत्साहन हेतु निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने बीएसएनएल को 4जी सेचुरेशन स्कीम का कार्य निर्धारित समयसीमा में ...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

मुख्यमंत्री आवास परिसर में 57 किलोग्राम शहद निकाला

मुख्यमंत्री आवास परिसर में मंगलवार को शहद निष्कासन कार्य किया गया। पहले चरण में 57 किलोग्राम शहद निकाला किया गया। इस बार लगभग 200 किलोग्राम तक शहद के निकालने का लक्ष्य रखा गया। मुख्यमंत्री ने बी-कीपिंग कार्य को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लेते हुए शहद महोत्सव आयोजित करने के लिए उद्यान विभाग को निर्देश दिये गये। जिसमें मधुमक्खी द्वारा तैयार किए जाने वाले समस्त प्रोडक्ट महोत्सव में रखने और हर वर्ष शहद महोत्सव की एक तिथि भी निर्धारित करने को कहा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में मौन पालन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रचुर मात्रा में फूलों की प्रजातियां हैं, जो उच्च गुणवत्ता वाले जैविक शहद उत्पादन में सहायक हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में औषधीय गुणों वाला शहद तैयार करने के लिए लोगों प्रशिक्षण दिया जाए। मौन पालन को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक किया जाए। इस अवसर प...

Continue Reading
Slider

स्कूली बच्चों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह सराहनीय प्रयास

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से उत्तरकाशी जनपद के कलस्टर विद्यालयों में परिवहन सुविधा के लिए 15 बसों का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूली बच्चों के लिए बस की सुविधा उपलब्ध होने से उन्हें विद्यालय आवागमन में समय की बचत होगी। इस तरह के नवाचार से बच्चों को पठन-पाठन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह सराहनीय प्रयास किया गया है। उत्तरकाशी जनपद के नगरीय क्षेत्र के 15 कलस्टर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाये जाने के लिए जिलाधिकारी उत्तरकाशी द्वारा जिला खनिज न्यास फाउण्डेशन की मद एवं अन्टाईड फण्ड से 15 बस क्रय की स्वीकृति प्रदान की गयी। प्रति बस के लिए 20 लाख की दर से कुल 03 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई। जिन प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए यह बस की स...

Continue Reading
Slider

मंत्री ने बुंखाल कालिंका मन्दिर में पूजा अर्चना की

पाबो जनता दरबार के बाद मा. मंत्री ने बुंखाल कालिंका मन्दिर में पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने मन्दिर के नवनिर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया। मंत्री ने कार्यदाई संस्था को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को उसका लाभ मिल सके।

Continue Reading
Slider

सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारी मुख्य प्राथमिकता: मंत्री

  जनता दरबार में आई समस्याओं का तत्काल निस्तारण करें संबंधित विभागों के अधिकारी पाबौ ब्लाक सभागार में आयोजित हुआ जनता दरबार, आई 100 से अधिक शिकायतें पौड़ी: प्रदेश के उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में विकासखंड पाबौ के ब्लॉक सभागार में जनता दरबार आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंत्री ने क्षेत्रीय नागरिकों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि हमारी मुख्य प्राथमिकता यह है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचे और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान हो। जनता दरबार में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। जनता दरबार में लगभग 100 से अधिक शिकायतें दर्ज हुई। जनता दरबार में मुख्य समस्याएं पेयजल, विद्युत, ...

Continue Reading